NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / शाकिब अल हसन की पत्नी ने बताया क्यों IPL नीलामी में नहीं बिके शाकिब
    अगली खबर
    शाकिब अल हसन की पत्नी ने बताया क्यों IPL नीलामी में नहीं बिके शाकिब
    शाकिब अल हसन

    शाकिब अल हसन की पत्नी ने बताया क्यों IPL नीलामी में नहीं बिके शाकिब

    लेखन अंकित पसबोला
    संपादन Neeraj Pandey
    Feb 15, 2022
    11:52 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन में बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन खेलते हुए नहीं दिखेंगे। दरअसल शाकिब को हाल ही में हुई नीलामी में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था।

    शाकिब का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। बता दें IPL 2021 में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।

    अब उनकी पत्नी ने शाकिब के IPL नीलामी में नहीं बिकने के कारण का खुलासा किया है।

    बयान

    पूरे सीजन उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण शाकिब को नहीं मिला खरीदार- उम्मे अल हसन

    शाकिब की पत्नी उम्मे अल हसन ने बीते सोमवार को एक फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया कि नीलामी से पहले ही कुछ टीमों ने शाकिब से पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहने के बारे में जानकारी मांगी थी।

    उन्होंने आगे लिखा, "श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के कारण वह पूरे सीजन उपलब्ध नहीं रह पाते और इसी कारण उन्हें नहीं खरीदा गया। यह अंत नहीं है और हमेशा अगला साल एक विकल्प रहने वाला है।"

    जानकारी

    IPL खेलने के लिए छोड़नी पड़ती श्रीलंका के खिलाफ सीरीज- उम्मे

    उन्होंने शाकिब के आलोचकों पर निशाना साधते हुए लिखा कि IPL खेलने के लिए उन्हें श्रीलंका के खिलाफ सीरीज छोड़नी होती।उम्मे ने लिखा, "यदि उन्हें किसी ने खरीद लिया होता तब भी आप यही कहते या अब तक आपने उन्हें देशद्रोही बना दिया होता? "

    करियर

    ऐसा रहा है शाकिब का IPL करियर

    2011 में अपना IPL डेब्यू करने वाले शाकिब ने अब तक लीग में 71 मैच खेले हैं, जिसमें बल्लेबाजी में 19.82 की औसत और 124.48 की स्ट्राइक रेट से 792 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए हैं।

    दूसरी तरफ गेंदबाजी में शाकिब ने 29.19 की औसत और 7.43 की इकॉनमी रेट से 63 विकेट अपने नाम किए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन देकर तीन विकेट लेना रहा है।

    IPL 2021

    पिछले सीजन में शाकिब का प्रदर्शन

    शाकिब पिछले सीजन में अपेक्षाकृत प्रदर्शन नहीं कर सके थे। उन्होंने IPL 2021 में गेंदबाजी में आठ मैचों में 46.75 की औसत से सिर्फ चार विकेट लिए थे। इस बीच उनका इकॉनमी रेट 7.19 रहा था।

    दूसरी तरफ बल्लेबाजी में शाकिब ने 9.40 की खराब औसत और 97.91 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 47 रन बनाए थे। उनका IPL 2021 में सर्वोच्च स्कोर 26 रन रहा था।

    जानकारी

    KKR के साथ दो बार खिताब जीत चुके हैं शाकिब

    शाकिब ने 2011 में अपना IPL डेब्यू किया था और 2017 तक वह लगातार कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेले थे। 2012 और 2014 दो सीजन में KKR चैंपियन बनी थी और दोनो फाइनल में शाकिब प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे।

    फजीहत

    इस बयान के साथ और होगी शाकिब की फजीहत

    भले ही शाकिब की पत्नी ने अपने पति के IPL नीलामी में नहीं बिकने का बचाव करने की कोशिश की है, लेकिन ऐसा करके उन्होंने अपनी और शाकिब दोनों की फजीहत कराई है।

    दरअसल वह जिस सीरीज की बात कर रही हैं इसमें वनिंदु हसरंगा और दुश्मंता चमीरा को भी खेलना पड़ सकता है, लेकिन ये दोनों ही खिलाड़ी बड़े दामों में बिके हैं। जोफ्रा आर्चर तो पूरे सीजन नहीं खेलेंगे, लेकिन इसके बावजूद वह बड़े दाम में बिके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    शाकिब अल हसन
    IPL नीलामी 2022

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2022: मिचेल स्टार्क ने बताया क्यों नहीं दिया नीलामी में अपना नाम क्रिकेट समाचार
    IPL 2022: नीलामी में बड़ी रकम हासिल कर सकते हैं ये 5 भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर
    IPL 2022 नीलामी: 590 खिलाड़ी हुए शॉर्टलिस्ट, ऑर्चर समेत 44 नए नाम किए गए शामिल BCCI
    IPL 2022: नीलामी का हिस्सा नहीं होंगे पिछले सीजन करोड़ों में बिकने वाले ये खिलाड़ी IPL नीलामी

    क्रिकेट समाचार

    रणजी ट्रॉफी 2022: मुंबई की टीम में रहाणे किए गए शामिल, पृथ्वी शॉ करेंगे कप्तानी रणजी ट्रॉफी
    ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 सीरीज के लिए होने वाले न्यूजीलैंड दौरे को किया रद्द ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    2019 विश्व कप के बाद से वनडे में कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन? रोहित शर्मा
    भारत बनाम वेस्टइंडीज, दूसरा वनडे: टॉस जीतकर वेस्टइंडीज की पहले गेंदबाजी, जानें प्लेइंग इलेवन भारतीय क्रिकेट टीम

    शाकिब अल हसन

    IPL 2020: इन पांच खिलाड़ियों को इस बार बहुत मिस करेंगे दर्शक इंडियन प्रीमियर लीग
    #BirthdaySpecial: 33वां जन्मदिन मना रहे शाकिब अल हसन के नाम हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स क्रिकेट समाचार
    कोरोना वायरस: फंड जुटाने के लिए दोहरा शतक लगाने वाले अपने बल्ले को नीलाम करेंगे मुशफिकुर बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    शाकिब अल हसन बोले- 2019 विश्वकप में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' अवार्ड के हकदार थे विलियमसन इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL नीलामी 2022

    IPL 2022: ईशान किशन बने दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी, MI ने दिए 15.25 करोड़ रुपये IPL नीलामी
    IPL 2022 नीलामी: पंजाब ने जॉनी बेयरेस्टो को खरीदा, RCB के लिए खेलेंगे दिनेश कार्तिक जॉनी बेयरस्टो
    IPL 2022 नीलामी: निकोलस पूरन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा IPL नीलामी
    IPL 2022 नीलामी: चेन्नई सुपर किंग्स ने दीपक चाहर को 14 करोड़ रूपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025