NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025 में खूब चला साई सुदर्शन का बल्ला, आंकड़ों के साथ जानिए उनका प्रदर्शन 
    अगली खबर
    IPL 2025 में खूब चला साई सुदर्शन का बल्ला, आंकड़ों के साथ जानिए उनका प्रदर्शन 
    IPL 2025 में साई सुदर्शन ने कमाल की बल्लेबाजी की (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025 में खूब चला साई सुदर्शन का बल्ला, आंकड़ों के साथ जानिए उनका प्रदर्शन 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 31, 2025
    03:45 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में गुजरात टाइटंस (GT) के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन का बल्ला जमकर बोला।

    उन्होंने एक के बाद एक बेहतरीन पारियां खेलकर सभी को प्रभावित किया। उन्होंने पूरे संस्करण धैर्य और आक्रामकता का संतुलन दिखाया।

    सुदर्शन ने न सिर्फ अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई, बल्कि कई बार जीत की नींव भी रखी। हालांकि, इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद GT की टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाई।

    आइए सुदर्शन के शानदार आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    रन

    लगातार दूसरे संस्करण में बनाए 500 से ज्यादा रन 

    सुदर्शन ने लगातार दूसरे संस्करण में 500 से ज्यादा रन (759) बनाए।

    IPL 2024 में उन्होंने 12 मैच में 47.90 की औसत और 141.28 की स्ट्राइक रेट से 527 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन था।

    IPL 2025 की 15 पारियों में उन्होंने 54.21 की औसत और 156.17 की स्ट्राइक रेट से 759 रन बनाए।

    उन्होंने 1 शतक और 6 अर्धशतक जड़े, उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 108* रन रहा।

    जानकारी

    इस खास सूची में शामिल हुए सुदर्शन 

    सुदर्शन IPL इतिहास के एक संस्करण में 750 से ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ 5वें बल्लेबाज बने हैं। इस खास सूची में उनके अलावा विराट कोहली (973 रन, 2016), शुभमन गिल (890, 2023), जोस बटलर (863, 2022) और डेविड वार्नर (848, 2016) शामिल हैं।

    जोड़ी

    गिल के साथ सुदर्शन ने बनाई दमदार जोड़ी 

    कप्तान गिल के साथ मिलकर सुदर्शन ने इस संस्करण दमदार सलामी जोड़ी बनाई।

    दोनों ने मिलकर इस संस्करणे 65.14 की औसत से कुल 912 रन जोड़े। इसमें 3 शतकीय और 4 अर्धशतकीय साझेदारियां शामिल हैं।

    IPL के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन जोड़ने वाली जोड़ी में अब यह दूसरे स्थान पर आ गई है।

    पहले नंबर पर संयुक्त रूप से एबी डिविलियर्स-कोहली (2016) और फाफ डु प्लेसिस-कोहली (2023) की जोड़ियां हैं, जिन्होंने 939 रन जोड़े थे।

    रिकॉर्ड

    सुदर्शन ने ये रिकॉर्ड भी किए अपने नाम 

    संस्करण की शुरुआत में सुदर्शन टी-20 क्रिकेट में 2,000 रन पूरे करने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज भी बने। उन्होंने यह मुकाम सिर्फ 54 पारियों में हासिल किया।

    पूरी सूची में वह दूसरे स्थान पर हैं, पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श हैं। उन्होंने 53 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया था।

    सुदर्शन IPL में भी सबसे तेज 1,500 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज भी हैं। 23 वर्षीय इस खिलाड़ी ने यह कारनामा सिर्फ 35 पारियों में किया था।

    करियर

    सुदर्शन के IPL करियर पर एक नजर 

    IPL में सुदर्शन ने अपना पहला मुकाबला साल 2022 में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ खेला था।

    उन्होंने अब तक 40 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 40 पारियों में 49.81 की औसत और 145.59 की स्ट्राइक रेट से 1,793 रन बनाए हैं।

    सुदर्शन ने अपने IPL करियर में 2 शतक के अलावा 12 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 108 रन रहा है।

    वह IPL करियर की शुरुआत से ही GT की टीम का हिस्सा रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    साई सुदर्शन
    IPL 2025
    गुजरात टाइटंस
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में खूब चला साई सुदर्शन का बल्ला, आंकड़ों के साथ जानिए उनका प्रदर्शन  साई सुदर्शन
    अब्बास अंसारी को हेट स्पीच मामले में 2 साल की सजा, विधायकी पर भी लटकी तलवार उत्तर प्रदेश
    लारा दत्ता के पिता और भारतीय वायुसेना के पूर्व कमांडर एलके दत्ता का निधन लारा दत्ता
    आमिर खान की 'लगान' का 24 साल बाद भी जलवा कायम, ऑस्कर अकेडमी ने मनाया जश्न आमिर खान

    साई सुदर्शन

    IPL 2022: कौन हैं गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम GT: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: GT ने KKR को दिया 205 रन का लक्ष्य, सुदर्शन-शंकर का शानदार प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: इन अनकैप्ड खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से बटोरी वाहवाही, जानिए रोचक आंकड़े  IPL 2023

    IPL 2025

    IPL 2025: कप्तान ऋषभ पंत पर लगा भारी जुर्माना, जानिए क्या है कारण  ऋषभ पंत
    IPL 2025 में खत्म हुआ LSG का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन  लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2025 में ऋषभ पंत का कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2025 में खूब चला मिचेल मार्श का बल्ला, आंकड़ों के साथ जानिए उनका प्रदर्शन  मिचेल मार्श

    गुजरात टाइटंस

    कगिसो रबाडा ने मनोरंजन के लिए किया था प्रतिबंधित नशीली दवा का सेवन, झेलना पड़ा निलंबन  कगिसो रबाडा
    राशिद खान की IPL के इन मैचों में हुई जमकर धुनाई, लुटाए 50 से अधिक रन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: MI बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    कगिसो रबाडा को मिली खेलने की अनुमति, पूरा हुआ ड्रग सेवन के कारण लगा प्रतिबंध इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2025, क्वालीफायर-1: PBKS और RCB का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  पंजाब किंग्स
    टी-20 क्रिकेट की सबसे बड़ी साझेदारियां, इन 2 खिलाड़ियों ने जोड़े थे नाबाद 258 रन  टी-20 क्रिकेट
    IPL इतिहास में इन टीमों ने किया है सबसे बड़े लक्ष्यों का सफलतापूर्वक पीछा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025 प्लेऑफ में बारिश आई तो क्या होगा? IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025