NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / साई सुदर्शन ने मुश्किल परिस्थितियों से निपटने के लिए विराट कोहली से ली सीख
    अगली खबर
    साई सुदर्शन ने मुश्किल परिस्थितियों से निपटने के लिए विराट कोहली से ली सीख
    साई सुदर्शन ने विराट कोहली के साथ हुई बातचीत का किया खुलासा (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    साई सुदर्शन ने मुश्किल परिस्थितियों से निपटने के लिए विराट कोहली से ली सीख

    लेखन भारत शर्मा
    Jun 07, 2025
    05:04 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सर्वाधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाने वाले टीम इंडिया के उभरते सितारे साई सुदर्शन ने विराट कोहली के साथ हुई अपनी विशेष बातचीत का खुलासा किया है।

    दोनों की चर्चा मुख्य रूप से असफलताओं से निपटने पर केंद्रित थी।

    सुदर्शन ने यह भी साझा किया कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिताब जीतने के बाद उन्होंने अनुभवी क्रिकेटर को किस तरह से बधाई दी थी।

    चर्चा

    सुदर्शन ने कोहली से की मुश्किल परिस्थितियों से निपटने को लेकर चर्चा

    इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में चुने गए सुदर्शन ने कोहली की मानसिकता और क्रिकेट के प्रति उनके समर्पण की प्रशंसा की।

    उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से विशेष बातचीत में कहा, "मैंने हमेशा उनकी मानसिकता की प्रशंसा की है। खेल के प्रति उनका जुनून शानदार है। मैंने उनसे पूछा कि जब वह ज्यादा रन नहीं बना पा रहे थे तो उन्होंने किस तरह से उन परिस्थितियों का सामना किया।"

    बधाई

    सुदर्शन ने कैसे दी कोहली को खिताब जीत की बधाई?

    सुदर्शन ने कहा, "मैने मुश्किल परिस्थितियों के बारे में उनसे बात की क्योंकि मुझे लगता है कि एक क्रिकेटर के तौर पर यही वो समय होता है जब आप सबसे अधिक सीखते हैं। उनके जवाबों ने मेरी कई जिज्ञासाओं को शांत कर दिया। कोहली के जवाब मेरे लिए आने वाले मुश्किल समय में मेरी मदद करेंगे।"

    उन्होंने कहा, "मैने कोहली को पहला IPL खिताब जीतने की गले लगकर बधाई दी और उन्हें इसका हकदार बताया।"

    प्रदर्शन

    शुभमन गिल को लेकर क्या बोले सुदर्शन?

    शुभमन गिल के मार्गदर्शन में उनकी बल्लेबाजी में सुधार के बारे में पूछे जाने पर सुदर्शन ने मानसिकता और आत्मविश्वास के महत्व पर जोर दिया।

    उन्होंने कहा, "सबसे बड़ी बात है मानसिकता, आत्म-विश्वास, अपनी क्षमता पर भरोसा।"

    युवा क्रिकेटर ने गिल की खेल और जीवन के प्रति गहरी समझ पर भी प्रकाश डाला, जिससे रन बनाना मुश्किल होने पर भी वह निरंतरता बनाए रखते हैं। इससे उन्हें भी काफी कुछ सीखने को मिला।

    आंकड़े

    सुदर्शन के प्रथम श्रेणी और IPL 2025 के आंकड़े

    सुदर्शन ने IPL 2025 संस्करण में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने गुजरात टाइटंस (GT) के लिए 15 मैचों में 759 रन बनाते हुए ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था।

    हालांकि, उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के बावजूद GT को एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस (MI) से हार का सामना करना पड़ा था।

    बाएं हाथ के बल्लेबाज के प्रथम श्रेणी क्रिकेट के 29 मैच 39.93 की औसत से 1,957 रन बनाए हैं। इसमें 7 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    साई सुदर्शन
    विराट कोहली
    इंडियन प्रीमियर लीग
    गुजरात टाइटंस

    ताज़ा खबरें

    साई सुदर्शन ने मुश्किल परिस्थितियों से निपटने के लिए विराट कोहली से ली सीख साई सुदर्शन
    एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप को लेकर एपस्टीन फाइल्स से जुड़ा पोस्ट एक्स से हटाया एलन मस्क
    जीप की गाड़ियों पर करीब 4 लाख रुपये तक की छूट, जानिए मॉडलवार ऑफर  जीप
    WTC फाइनल: कगिसो रबाडा का ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    साई सुदर्शन

    IPL 2023: इन अनकैप्ड खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से बटोरी वाहवाही, जानिए रोचक आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023 फाइनल: साई सुदर्शन ने खेली IPL करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए उनके आंकड़े  क्रिकेट समाचार
    IPL 2023: फाइनल में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने सुदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL फाइनल में 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने साई सुदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    विराट कोहली

    टेस्ट क्रिकेट: भारत के लिए सबसे ज्यादा दोहरे शतक जड़ने वाले बल्लेबाज  टेस्ट क्रिकेट
    अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के लिए लिखा- टेस्ट क्रिकेट में वही सफल हुए जिनके पास कहानी थी  अनुष्का शर्मा
    टेस्ट से संन्यास के बावजूद केंद्रीय अनुबंध में ग्रेड A+ में रहेंगे रोहित और कोहली भारतीय क्रिकेट टीम
    विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास से जावेद अख्तर निराश, कहा- फिर विचार करें  जावेद अख्तर

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा मुंबई इंडियंस
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन मुंबई इंडियंस
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' पंजाब किंग्स
    IPL 2025 में कैसा रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े मुंबई इंडियंस

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2025: GT ने रोमांचक मुकाबले में MI को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DLS नियम की बदौलत MI को हराया, देखिए मैच के मोमेंट्स IPL 2025
    IPL के इतिहास में GT के खिलाफ की गई सबसे बड़ी साझेदारियां इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: जोस बटलर की जगह कुसल मेंडिस होंगे GT की टीम में शामिल- रिपोर्ट  जोस बटलर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025