NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / RR बनाम RCB: ग्लेन मैक्सवेल ने इस सीजन में लगाया पांचवा अर्धशतक, जानिए आंकड़े 
    RR बनाम RCB: ग्लेन मैक्सवेल ने इस सीजन में लगाया पांचवा अर्धशतक, जानिए आंकड़े 
    खेलकूद

    RR बनाम RCB: ग्लेन मैक्सवेल ने इस सीजन में लगाया पांचवा अर्धशतक, जानिए आंकड़े 

    लेखन अंकित पसबोला
    May 14, 2023 | 05:43 pm 1 मिनट में पढ़ें
    RR बनाम RCB: ग्लेन मैक्सवेल ने इस सीजन में लगाया पांचवा अर्धशतक, जानिए आंकड़े 
    ग्लेन मैक्सवेल ने इस सीजन में लगाया पांचवा अर्धशतक (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 60वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के ग्लेन मैक्सवेल ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी (54) खेली है। यह उनके IPL करियर का कुल 18वां अर्धशतक है। उनकी पारी की मदद से RCB ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के बाद 171/5 का स्कोर बनाया है। इस बीच मैक्सवेल की पारी और उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    ऐसी रही मैक्सवेल की पारी 

    RCB ने जब 50 के स्कोर पर विराट कोहली का विकेट गंवाया, तब मैक्सवेल बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने क्रीज पर आते ही रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर छक्का लगा दिया। इसके बाद उन्होंने कुछ आकर्षक शॉट लगाए और 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 33 गेंदों में 54 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए। उन्होंने डु प्लेसिस (55) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 67 रन जोड़े।

    मैक्सवेल ने इस सीजन में लगाया पांचवा अर्धशतक 

    मैक्सवेल के लिए यह सीजन अच्छा बीत रहा है। उन्होंने IPL 2023 में 12 मैचों में 34.90 की औसत और 182.85 की स्ट्राइक रेट से 384 रन बना लिए हैं। इस बीच 77 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है। अपने IPL करियर में मैक्सवेल ने 2,700 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। उन्होंने इस लीग में अब तक 122 मैचों में 26.50 की औसत से 2,703 रन बनाए हैं।

    RCB ने RR को दिया 172 रन का लक्ष्य 

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए हैं। RCB से मैक्सवेल के अलावा कप्तान डु प्लेसिस ने 55 रन की पारी खेली है। आखिरी ओवरों में अनुज रावत ने 11 गेंदों में नाबाद 29 रनों का योगदान दिया है। RR की गेंदबाजी की बात करें तो एडम जैम्पा और केएम आसिफ के खाते में 2-2 विकेट आए हैं। युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन कोई विकेट नहीं ले सके हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    राजस्थान रॉयल्स
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023
    ग्लेन मैक्सवेल

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

    IPL 2023: RCB ने RR को दिया 172 रन का लक्ष्य, मैक्सवेल ने खेली शानदार पारी  IPL 2023
    RR बनाम RCB: फाफ डु प्लेसिस ने 4,000 IPL रन पूरे किए, चौथे विदेशी खिलाड़ी बने  फाफ डु प्लेसिस
    IPL 2023: RCB ने RR के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RR बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2023: RR बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RR ने KKR को 9 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    KKR बनाम RR: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स यशस्वी जायसवाल
    IPL 2023: KKR ने RR को दिया 150 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: GT बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: CSK बनाम KKR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई के आंकड़े  IPL 2023
    DC बनाम PBKS: हरप्रीत बरार ने लिए 4 विकेट, किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन  क्रिकेट समाचार
    IPL 2023: PBKS ने दर्ज की अपनी छठी जीत, DC प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर  पंजाब किंग्स

    IPL 2023

    IPL 2023: PBKS ने DC को दिया 168 रन का लक्ष्य, प्रभसिमरन ने खेली शतकीय पारी  इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम PBKS: प्रभसिमरन सिंह ने जड़ा IPL करियर का पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    SRH बनाम LSG: प्रेरक मांकड़ ने अपने IPL करियर का पहला अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: LSG ने SRH को हराकर दर्ज की अपनी छठी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग

    ग्लेन मैक्सवेल

    MI बनाम RCB: ग्लेन मैक्सवेल ने 25 गेंद में लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: RCB ने RR को 7 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    RCB बनाम RR: ग्लेन मैक्सवेल ने 27 गेंद में लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RCB ने RR को दिया 190 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023