NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: RCB ने RR को दिया 172 रन का लक्ष्य, मैक्सवेल ने खेली शानदार पारी 
    अगली खबर
    IPL 2023: RCB ने RR को दिया 172 रन का लक्ष्य, मैक्सवेल ने खेली शानदार पारी 
    ग्लेन मैक्सवेल ने मैच में शानदार पारी खेली (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: RCB ने RR को दिया 172 रन का लक्ष्य, मैक्सवेल ने खेली शानदार पारी 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 14, 2023
    05:08 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 60वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने राजस्थान रॉयल्स(RR) के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के बाद 171/5 का स्कोर बनाया है।

    सवाई मानसिंह स्टेडियम में RCB से फाफ डु प्लेसिस ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए। उनके अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने 54 रनों का योगदान दिया है।

    RR से केएम आसिफ और एडम जैम्पा ने 2-2 विकेट लिए हैं।

    आइए RCB की बल्लेबाजी पर एक नजर डालते हैं।

    पॉवरप्ले

    पॉवरप्ले में RCB ने नहीं खोया एक भी विकेट 

    RCB ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। डु प्लेसिस और विराट कोहली की जोड़ी ने पॉवरप्ले में सधी हुई शुरुआत की और 6 ओवर में टीम ने बिना विकेट खोए 42 रन बनाए।

    हालांकि, कोहली की पारी इसके बाद ज्यादा देर तक नहीं चल पाई। उन्होंने 19 गेंद का सामना किया और 18 रन बनाकर आउट हो गए।

    उनका विकेट केएम आसिफ ने लिया। उन्होंने 94.74 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

    रिकॉर्ड

    डु प्लेसिस ने पूरे किए 4,000 IPL रन 

    डु प्लेसिस ने मैच में अच्छी बल्लेबाजी की और IPL करियर में 4,000 रन पूरे किए। उन्होंने 121 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है।

    वह सबसे तेज 4,000 रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। केएल राहुल ने 105 पारियों में 4,000 IPL रन बनाए थे।

    क्रिस गेल ने यह कारनामा 112 पारियों में किया था। डेविड वार्नर ने 114 पारियों में 4,000 IPL रन पूरे किए थे।

    मैच में डुप्लेसिस ने (55) रन बनाए।

    आंकड़े

    मैक्सवेल ने खेली शानदार पारी 

    मैच में मैक्सवेल ने शानदार पारी खेलते हुए अपने IPL करियर का 18वां अर्धशतक लगाया।

    मैक्सवेल कोहली के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए थे। उन्होंने कप्तान डु प्लेसिस के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 47 गेंद में 69 रन की साझेदारी निभाई।

    मैक्सवेल ने सिर्फ 30 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।

    टीम के विकेट लगातार गिरते रहे, लेकिन मैक्सवेल (54) ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 3 शानदार छक्के लगाए।

    गेंदबाजी

    RR के गेंदबाजों ने किया अच्छा प्रदर्शन 

    RR के गेंदबाजों ने मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। एडम जैम्पा ने 4 ओवर में सिर्फ 25 रन खर्च किए और 2 विकेट लिए। उन्होंने दिनेश कार्तिक और महिपाल लोमरोर को पवेलियन की राह दिखाई।

    आसिफ को भी मैच में 2 विकेट मिले। उन्होंने कोहली और डु प्लेसिस को अपना शिकार बनाया।

    रविचंद्रन अश्विन ने 4 ओवर में 33 रन खर्च किए। संदीप शर्मा ने भी मैक्सवेल का महत्वपूर्ण विकेट लिया। युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 37 रन दिए।

    जानकारी

    आखिरी ओवरों में अनुज रावत का जलवा 

    आखिरी ओवरों में 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अनुज रावत ने तेजी से रन बनाए और सिर्फ 11 गेंद में 29 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के जमाए। अनुज ने मैच में 263.64 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2023
    राजस्थान रॉयल्स
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    इंडियन प्रीमियर लीग

    ताज़ा खबरें

    विदेश सचिव ने संसदीय समिति से कहा- भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में नहीं थी अमेरिका की भूमिका विदेश मंत्रालय
    आमिर खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म साल 2027 में होगी रिलीज, जानिए क्या है योजना आमिर खान
    EPFO ने इस साल किए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या मिला फायदा  EPFO
    IPL के इन 5 संस्करणों में एक टीम के 2 बल्लेबाजों ने बनाए हैं 600+ रन इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023

    IPL 2023: क्या है प्लेऑफ का समीकरण? जानिए किस टीम की कैसी है स्थिति  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को की वार्षिक अनुबंध की पेशकश- रिपोर्ट  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: KKR के खिलाफ RR ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    RR VS KKR: संजू सैमसन 150 IPL मैच खेलने वाले 25वें खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े  राजस्थान रॉयल्स

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2023: RR ने CSK को दिया 203 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: CSK को हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची RR, बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2023
    RR बनाम CSK: शिवम दुबे ने जड़ा सीजन का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम CSK: एडम जैम्पा ने CSK के खिलाफ लिए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  एडम जैम्पा

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL 2023: सिराज के खिलाफ पॉवरप्ले में एक भी छक्का नहीं लगा पाए बल्लेबाज, जानिए आंकड़े  मोहम्मद सिराज
    IPL 2023: IPL 2023: KKR के खिलाफ RCB ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग
    RCB बनाम KKR: जेसन रॉय ने जड़ा इस सीजन का लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: KKR ने RCB को दिया 201 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: CSK ने DC के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन चेन्नई सुपरकिंग्स
    KKR बनाम RR: वेंकटेश अय्यर ने लगाया सीजन में अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2023: KKR ने RR को दिया 150 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स  कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2023: RR ने KKR को 9 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  यशस्वी जायसवाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025