NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रोहित शर्मा बनाम महेंद्र सिंह धोनी: टी-20 विश्व कप में कैसी रही दोनों की कप्तानी?
    अगली खबर
    रोहित शर्मा बनाम महेंद्र सिंह धोनी: टी-20 विश्व कप में कैसी रही दोनों की कप्तानी?
    टी-20 विश्व कप ट्रॉफी के साथ रोहित शर्मा (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    रोहित शर्मा बनाम महेंद्र सिंह धोनी: टी-20 विश्व कप में कैसी रही दोनों की कप्तानी?

    लेखन अंकित पसबोला
    Jul 07, 2024
    04:43 pm

    क्या है खबर?

    टी-20 विश्व कप 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम ने करिश्माई प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया था। इस संस्करण में भारतीय टीम अजेय रही। यह सिर्फ भारत का दूसरा खिताब रहा।

    इसके साथ-साथ रोहित शर्मा टी-20 विश्व कप जीतने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय कप्तान बन गए। उनसे पहले सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी 2007 में भारत की झोली में खिताब डाल चुके थे।

    इस बीच टी-20 विश्व कप में धोनी और रोहित की कप्तानी के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    धोनी 

    धोनी की कप्तानी में भारत ने जीते टी-20 विश्व कप के 20 मैच

    क्रिकेट जगत में अपनी कप्तानी का लोहा मनवा चुके धोनी ने टी-20 विश्व कप के कुल 6 संस्करणों (2007 से 2016 तक सभी) में भारत की कमान संभाली थी।

    उनके नेतृत्व में भारत ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के कुल 33 मैच खेले, जिसमें से 20 में जीत दर्ज की। इस बीच 11 मैच में भारत को हार मिली और 1 मैच टाई व 1 मैच बेनतीजा रहा।

    धोनी इस टूर्नामेंट के इतिहास में फिलहाल सर्वाधिक जीत वाले कप्तान हैं।

    रोहित 

    रोहित की कप्तानी में भारत ने गंवाए सिर्फ 2 मैच

    रोहित की अगुआई में भारत ने टी-20 विश्व कप 2022 और 2024 में अपनी चुनौती पेश की।

    इन दोनों संस्करणों को मिलाकर रोहित ने 14 मैचों में कप्तानी की, जिसमें से 12 मैच भारत ने जीते और सिर्फ 2 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

    दिलचस्प रूप से इस टूर्नामेंट के इतिहास में रोहित का जीत प्रतिशत (85.71), धोनी (60.60) की तुलना में काफी बेहतर रहा है।

    आंकड़े

    खिताबी जीत वाले संस्करणों में कैसा रहा भारत का प्रदर्शन?

    टी-20 विश्व कप 2007 में धोनी की कप्तानी में भारत को सिर्फ न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में हार मिली थी। उद्घाटन संस्करण में भारत का 1 मैच टाई और 1 मुकाबला बेनतीजा भी रहा था। फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 रन से हराया था।

    2024 संस्करण में भारतीय टीम ने अजेय रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया था।

    खिताबी मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया था।

    आंकड़े

    बतौर कप्तान ऐसा रहा धोनी और रोहित का बल्लेबाजी में प्रदर्शन

    टी-20 विश्व कप में कप्तान के तौर पर धोनी ने कुल 29 पारियों में 35.26 की औसत और 123.88 की स्ट्राइक रेट के साथ 529 रन बनाए। इस बीच 45 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा।

    रोहित ने कप्तान के रूप में 14 पारियों में 28.69 की औसत और 136.63 की स्ट्राइक रेट के साथ 373 रन अपने नाम किए।

    इस दौरान 92 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ उन्होंने 4 अर्धशतक भी लगाए।

    करियर 

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दोनों बल्लेबाजों के आंकड़े

    टी-20 विश्व कप 2024 की खिताबी जीत के साथ ही रोहित ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लिया था।

    उन्होंने अपने बेमिसाल करियर में 159 मैच खेले, जिसमें 32.05 की औसत और 140.89 की स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक 4,231 रन बनाए। इस बीच उन्होंने 5 शतक और 32 अर्धशतक लगाए।

    वहीं, धोनी ने 98 मैचों में 37.60 की औसत और 126.13 की स्ट्राइक रेट से 1,617 रन बनाए। इस बीच उन्होंने 85 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 2 अर्धशतक लगाए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टी-20 विश्व कप
    रोहित शर्मा
    महेंद्र सिंह धोनी
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025
    पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ISS पर करेंगे सूक्ष्मगुरुत्व प्रयोग, ISRO ने दी जानकारी  ISRO
    1 जून से इन फोन में बंद जाएगा व्हाट्सऐप, जानिए कौन-कौनसे हैं मॉडल  मेटा
    IPL 2025 में खूब चला साई सुदर्शन का बल्ला, आंकड़ों के साथ जानिए उनका प्रदर्शन  साई सुदर्शन

    टी-20 विश्व कप

    टी-20 विश्व कप: इन गेंदबाजों ने एक ओवर में लुटाए हैं सर्वाधिक रन टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप 2024: भारत बनाम अफगानिस्तान मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप: भारत और अफगानिस्तान का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम

    रोहित शर्मा

    टी-20 विश्व कप 2024 के दौरान रोहित शर्मा बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स टी-20 विश्व कप 2024
    MI बनाम LSG: रोहित शर्मा ने जड़ा IPL 2024 में अपना पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े IPL 2024
    IPL 2024 में सिर्फ 4 मैच ही जीत सकी मुंबई इंडियंस, जानिए कैसा रहा सफर  IPL 2024
    IPL 2024: रोहित शर्मा ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ  किया संघर्ष, जानिए हैरान करने वाले आंकडे़  IPL 2024

    महेंद्र सिंह धोनी

    समीर रिजवी के कोच तनकीब अख्तर ने कहा- उनके पास धोनी से सीखने का अच्छा मौका चेन्नई सुपरकिंग्स
    केएल राहुल एक कैलेंडर वर्ष में 1,000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने केएल राहुल
    महेंद्र सिंह धोनी ने आज ही के दिन किया था अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, जानिए उनके आंकड़े सचिन तेंदुलकर
    महेंद्र सिंह धोनी के आखिरी IPL सीजन पर आया कासी विश्वनाथन का बयान, जानिए क्या कहा चेन्नई सुपरकिंग्स

    क्रिकेट समाचार

    एकमात्र टेस्ट: भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 10 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    जानिए कौन हैं इंग्लैंड की टेस्ट टीम में पहली बार चुने गए डिलन पेनिंगटन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    संन्यास के बाद जेम्स एंडरसन बनेंगे इंग्लिश टीम के गेंदबाजी मेंटर जेम्स एंडरसन
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय क्रिकेट टीम जीत के रथ पर सवार, जानिए शानदार आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025