LOADING...
भारतीय सेना के समर्थन में उतरे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए क्या कहा 
विराट कोहली और रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया है (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

भारतीय सेना के समर्थन में उतरे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए क्या कहा 

May 09, 2025
02:46 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ-साथ कई और स्टार खिलाड़ियों ने हाल ही में देश में बढ़ते भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भारतीय सेना के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है। सबने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सेना के साहस और समर्पण की सराहना की, साथ ही नागरिकों से संयम बरतने और अफवाहों से बचने की अपील की। सबने देशवासियों के बीच एकजुटता और विश्वास का संदेश दिया है। पूरी खबर पर नजर डालते हैं।

रोहित

रोहित ने क्या कहा?

रोहित ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'हर गुजरते पल और हर लिए गए निर्णय के साथ मैं हमारी भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना पर अत्यंत गर्व महसूस करता हूं। हमारे योद्धा हमारे देश की शान के लिए डटे हुए हैं। हर भारतीय का जिम्मेदार होना और किसी भी फर्जी खबर को फैलाने या उस पर विश्वास करने से बचना महत्वपूर्ण है। सभी सुरक्षित रहें।' बता दें, गुरुवार की रात पाकिस्तान ने भारत के कई इलाकों में ड्रोन से हमला किया।

बयान

विराट कोहली ने क्या कहा?

कोहली ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर लिखा, 'हम सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता से खड़े हैं और इन कठिन समय में हमारे देश की रक्षा के लिए उनके अटूट साहस को सलाम करते हैं। हमारे महान राष्ट्र के लिए उन्होंने और उनके परिवारों ने जो बलिदान दिए हैं, उसके लिए हम सदा ऋणी हैं। जय हिंद।' कोहली आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलने वाले थे। हालांकि, भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण IPL को स्थगित कर दिया गया है।

Advertisement

कप्तान

सूर्यकुमार यादव ने लिखा- सेना के जज्बे पर हमें गर्व है

सूर्यकुमार यादव ने भारतीय सेना के लिए लिखा, 'हमारी सेना और उनके जज्बे पर हमें बहुत गर्व है। आप ही वजह हैं कि हम अपने घरों में सुरक्षित रहते हैं। आपकी ताकत और हिम्मत को सलाम, जो आप हमारी सुरक्षा के लिए सीमा पर दिखाते हैं। हम आपके आभारी हैं। जय हिंद!' IPL के निलंबन पर BCCI के एक अधिकारी ने कहा, "यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश में युद्ध चल रहा हो, तब क्रिकेट खेला जाए।"

Advertisement

स्थगित

एक हफ्ते के लिए स्थगित किया गया IPL 

IPL 2025 को लेकर BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, "वर्तमान हालात को देखते हुए IPL 2025 को एक सप्ताह के लिए स्थगित किया गया है। टूर्नामेंट का नया कार्यक्रम सभी संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श के बाद घोषित किया जाएगा। हमें भारतीय सेना पर गर्व है। BCCI हमारी सशस्त्र सेनाओं और सरकार के साथ खड़ा है।" IPL 2025 में 58 मुकाबले हुए हैं और 12 मुकाबले शेष हैं। IPL 2025 का फाइनल 25 मई को कोलकाता में होना है।

Advertisement