NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ऋषभ पंत के स्वास्थ्य को लेकर सामने आया अपडेट, जानिए अब कैसी है उनकी स्थिति
    अगली खबर
    ऋषभ पंत के स्वास्थ्य को लेकर सामने आया अपडेट, जानिए अब कैसी है उनकी स्थिति
    ऋषभ पंत का शुक्रवार सुबह दुर्घटना में घायल हो गए थे (फोटो: ट्विटर/@RishabhPant17)

    ऋषभ पंत के स्वास्थ्य को लेकर सामने आया अपडेट, जानिए अब कैसी है उनकी स्थिति

    लेखन आदर्श कुमार
    Dec 31, 2022
    01:18 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली से अपने घर रुड़की जाते समय शुक्रवार सुबह कार दुर्घटना में घायल हुए भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की हालत में अब सुधार है।

    उनका देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में डॉक्टरों की टीम उपचार कर रही है।

    अस्पताल की ओर से आज सुबह उनका हेल्थ अपडेट जारी किया गया है। इसमें उनकी MRI रिपोर्ट के बारे में भी जानकारी दी गई है।

    आइए जानते हैं कि अब कैसी है पंत की स्थिति।

    रिपोर्ट

    पंत की MRI रिपोर्ट आई सामने

    अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि पंत की ब्रेन और स्पाइन MRI रिपोर्ट आ गई है और वह पूरी तरह से नॉर्मल है। शुक्रवार को उनके चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी हुई है। दर्द-सूजन के कारण उनके घुटने और टखने की MRI फिलहाल टाल दी गई है।

    बता दें कि हादसे के बाद पहले उन्हें स्थानीय सक्षम हॉस्पिटल में ले जाया गया था। इसके बाद उन्हें देहरादून के रैफर कर दिया गया था।

    बयान

    पंत को देखने दिल्ली से देहरादून जाएगी DDCA टीम

    इधर, दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) की टीम भी पंत की स्थिति का जायजा लेने देहरादून जा रही है।

    DDCA के निदेशक श्याम शर्मा कहा कि एक टीम पंत के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए देहरादून जा रही है। यदि जरूरी हुआ तो उन्हें दिल्ली शिफ्ट किया जाएगा। उन्हें प्लास्टिक सर्जरी के लिए दिल्ली लाया जा सकता है।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भी पंत को उपचार के लिए मुंबई शिफ्ट कर सकती है।

    जय शाह

    BCCI ने पंत को लेकर क्या कहा था?

    BCCI के सचिव जय शाह ने शुक्रवार को कहा था, "पंत के माथे पर दो चोटें आईं हैं। घुटने का लिगामेंट टूटा है। दाहिनी कलाई और एड़ी में भी उन्हें चोट पहुंची है। MRI के बाद उनकी चोट की गंभीरता का पता चलेगा। हम लगातार मेडिकल टीम और उनके परिवार के संपर्क में हैं। इस मुश्किल समय में हम पंत को हरसंभव मेडिकल ट्रीटमेंट और मदद देंगे।"

    दुर्घटना के बाद पंत जलती कार की विंडस्क्रीन तोड़कर खुद बाहर आए थे।

    चिंता

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताई चिंता

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंत के एक्सीडेंट पर चिंता जताई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'क्रिकेटर ऋषभ पंत के हादसे में घायल होने से व्यथित हूं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।'

    प्रधानमंत्री ने उनकी मां से फोन पर बातचीत की और उनका हालचाल भी लिया।

    पंत इस समय टीम का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज में जगह नहीं मिली है।

    हादसा

    कैसे और कब हुआ हादसा?

    पंत के साथ हादसा शुक्रवार सुबह 5.30 बजे रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के मोड़ पर हुआ था। उस समय वह खुद ही कार चला रहे थे।

    उसी दौरान अचानक उनकी आंख लग गई। इसके बाद उनकी मर्सिडीज अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

    इससे कार में आग लग गई, लेकिन पंत चोट लगने के बाद भी विंडस्क्रीन तोड़कर बाहर निकल आए। बाद में उन्हें दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल पहुंचाया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    BCCI
    भारतीय क्रिकेट टीम
    ऋषभ पंत
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद में कोरोना वायरस के नए मामले दर्ज कोरोना वायरस
    फिल्म 'भूल चूक माफ' रिलीज के कुछ ही घंटों बाद ऑनलाइन लीक, HD प्रिंट में उपलब्ध  राजकुमार राव
    घर की दीवारों को आकर्षक बनाने के लिए ऐसे करें पेंट, लगेंगी बहुत सुंदर कला और पेंटिंग
    माइक्रोसॉफ्ट नोटपैड में आया नया AI फीचर, यूजर्स ऐसे कर पाएंगे उपयोग माइक्रोसॉफ्ट

    BCCI

    ICC चेयरमैन बनने की रेस में शामिल हो सकते हैं सौरव गांगुली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    चोट के कारण उमेश यादव शेष काउंटी सीजन से बाहर टेस्ट क्रिकेट
    क्या है 'इंपैक्ट प्लेयर' नियम और BCCI क्यों करने जा रहा है इसे लागू? इंडियन प्रीमियर लीग
    18 अक्टूबर को होंगे BCCI के चुनाव, पांच पदों के लिए होगी जंग सौरव गांगुली

    भारतीय क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट में साल 2022 में ये रही 5 सबसे शानदार पारियां ऋषभ पंत
    चेतेश्वर पुजारा ने पूरे किए 7,000 टेस्ट रन, डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ा चेतेश्वर पुजारा
    दूसरा टेस्ट: दूसरे दिन भारत ने पहली पारी में बनाए 314 रन, पंत-अय्यर शतक से चूके बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    BCCI को नई चयन समिति के लिए धोनी और सचिन के नाम से फर्जी आवेदन मिले BCCI

    ऋषभ पंत

    आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर क्यों नहीं चुने गए? क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: ड्रॉ रही टी-20 सीरीज से क्या निष्कर्ष निकले? भारतीय क्रिकेट टीम
    क्या भारत की बेस्ट टी-20 प्लेइंग इलेवन में बन पाएगी ऋषभ पंत की जगह? भारतीय क्रिकेट टीम
    गाबा टेस्ट में आउट होने के बाद भड़क गए थे शुभमन गिल, पंत ने किया खुलासा क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    ICC इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर: अर्शदीप सिंह सहित ये खिलाड़ी हुए नामांकित अर्शदीप सिंह
    रणजी ट्रॉफी: रियान पराग ने की धुंआधार बल्लेबाजी, केवल 19 गेंदों में लगा दिया अर्धशतक रणजी ट्रॉफी
    2023 के पहले हफ्ते में हो सकता है भारतीय टीम की नई चयनकर्ता समिति का गठन भारतीय क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: मनीष पांडे ने जड़ा दोहरा शतक, राजस्थान ने दर्ज की बड़ी जीत रणजी ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025