LOADING...
रिंकू सिंह बनाम टिम डेविड: जानिए आखिरी ओवरों में कैसे हैं दोनों खिलाड़ियों के आंकड़े 
रिंकू सिंह से भारतीय टीम को काफी उम्मीदें होंगी (तस्वीर: एक्स/ @KKRiders)

रिंकू सिंह बनाम टिम डेविड: जानिए आखिरी ओवरों में कैसे हैं दोनों खिलाड़ियों के आंकड़े 

Nov 22, 2023
08:41 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम 23 नवंबर से 5 मैचों की टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की मेजबानी करने वाला है। अगले साल जून में होने वाले टी-20 विश्व कप को देखते हुए यह सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड और भारत के रिंकू सिंह इस सीरीज में फिनिशर की भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। ऐसे में आइए दोनों खिलाड़ियों के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

रन

डेविड इस साल आखिरी ओवरों में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं

डेविड ने साल 2023 की 28 पारियों में डेथ ओवर के दौरान (16-20) बल्लेबाजी की है और उनके बल्ले से 444 रन निकले हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के इस धाकड़ बलेल्बाज की स्ट्राइक रेट 188.93 की रही है। वह 14 बार आउट भी हुए हैं। उन्होंने इस दौरान 37 छक्के जड़े हैं। केवल अनुभवी पाकिस्तानी ऑलराउंडर इमाद वसीम (497) ने इस साल आखिरी ओवरों में उनसे ज्यादा टी-20 रन बनाए हैं।

आंकड़े

साल 2023 में आखिरी ओवरों में रिंकू का प्रदर्शन?

गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के मुकाबले में लगातार 5 छक्के लगाने वाले रिंकू ने इस साल आखिरी ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया है। 16 से 20 के बीच के ओवरों में इस खिलाड़ी ने 201.98 की शानदार स्ट्राइक रेट से 408 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 35 छक्के लगाए हैं। उन्हें विपक्षी टीम 8 बार आउट करने में सफल हो पाई है। ऐसे में रिंकू को ऑस्ट्रेलिया गेंदबाज हल्के में नहीं लेना चाहेंगे।

Advertisement

रन

पूरे करियर के दौरान आखिरी ओवरों में रिंकू का प्रदर्शन

आखिरी ओवरों में अगर रिंकू के पूरे आंकड़े देखें तो उन्होंने अब तक 25 पारियों में 196.90 की धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 573 रन बनाए हैं। 25 वर्षीय इस बल्लेबाज ने इन ओवरों में 44 छक्के जड़ दिए हैं। IPL 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए उनका प्रदर्शन कमाल का रहा था। उनके इस प्रदर्शन के ही आधार पर उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम में चुना गया था। उसके बाद भी उनका बल्ला जमकर बोल रहा है।

Advertisement

करियर

रिंकू और डेविड के टी-20 क्रिकेट में कैसे हैं आंकड़े?

रिंकू ने भारतीय टीम के लिए 5 मैच खेले हैं। इसकी 2 पारियों में उन्होंने 75.0 की औसत और 208.33 की स्ट्राइक रेट से 75 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 38 रन है। डेविड ने अब तक 28 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इसकी 25 पारियों में वह 3 बार नाबाद रहते हुए 805 रन बनाए हैं। इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने 6 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 92 रन रहा है।

Advertisement