Page Loader
रिंकू सिंह की सगाई हुई, समाजवादी पार्टी की यह सांसद बनेगी जीवन संगिनी
रिंकू सिंह ने समाजवादी पार्टी की सांसद से की सगाई (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

रिंकू सिंह की सगाई हुई, समाजवादी पार्टी की यह सांसद बनेगी जीवन संगिनी

Jan 17, 2025
05:33 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज की शुरुआत से पहले सगाई कर ली है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की 26 वर्षीय सांसद प्रिया सरोज को अपनी जीवन संगिनी के रूप में चुना है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस खबर की पुष्टि की गई है। बताया जा रहा है कि यह सगाई समारोह 2-3 दिन पहले ही हुआ था। हालांकि, इसे पूरी तरह से निजी रखा गया है।-

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट

परिचय

कौन है प्रिया सरोज?

प्रिया उत्तर प्रदेश की मछलीशहर सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। वह समाजवादी पार्टी नेता और तीन बार सांसद रह चुके तूफानी सरोज की बेटी हैं। तूफानी सरोज 1999 में सैदपुर, 2004 में गाजीपुर और 2009 में मछली शहर से सांसद बने थे। हालांकि, 2016 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। प्रिया ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है और वह सुप्रीम कोर्ट में वकील रह चुकी हैं। वह देश की सबसे युवा सांसद भी हैं।

करियर

कैसा रहा है रिंकू का क्रिकेट करियर? 

27 वर्षीय रिंकू ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से लगातार 5 छक्के जड़कर सबका ध्यान खींचा था। उसके बाद उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली थी। वह अब टीम में एक फिनिशर के रूप में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। वह भारत के लिए 2 वनडे मैचों में 27.50 की औसत से 55 रन और 32 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 46.09 की दमदार औसत से 507 रन अपने नाम कर चुके हैं।