Page Loader
IPL में 200 मैच खेलने वाले 10वें खिलाड़ी बने रविचंद्रन अश्विन, जानिए उनके रिकॉर्ड्स और आंकड़े
200 IPL मैच खेलने वाले 10वें खिलाड़ी बने रविचंद्रन अश्विन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL में 200 मैच खेलने वाले 10वें खिलाड़ी बने रविचंद्रन अश्विन, जानिए उनके रिकॉर्ड्स और आंकड़े

Apr 01, 2024
11:09 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 14वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 6 विकेट से हराते हुए अपना लगातार तीसरा मैच जीता। ये मुकाबला RR के रविचंद्रन अश्विन के लिए भी खास रहा। दरअसल, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया ये मुकाबला उनके IPL करियर का 200वां मैच रहा। वह इस मैच में कोई विकेट नहीं ले सके। आइए उनके टी-20 प्रारूप के आंकड़ों और रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

सूची 

200 IPL मैच खेलने वाले 10वें खिलाड़ी बने अश्विन 

अश्विन IPL इतिहास के 10वें ऐसे खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने लीग में 200 मैच खेले हैं। भारत की प्रतिष्ठित लीग में CSK के महेंद्र सिंह धोनी (253) ने सर्वाधिक मैच खेले हैं। उनके अलावा दिनेश कार्तिक (245), रोहित शर्मा (246), विराट कोहली (240), रविंद्र जडेजा (229), शिखर धवन (220), सुरेश रैना (205), रॉबिन उथप्पा (205) और अम्बाती रायडू (204) ऐसा कर चुके हैं। बता दें कि अश्विन ने 2009 में अपना पहला IPL मैच खेला था।

IPL करियर

शानदार रहा है अश्विन का IPL करियर 

अश्विन ने 18 अप्रैल, 2009 को MI के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। उन्होंने 200 मैचों में 29.03 की औसत और 7.03 की इकॉनमी रेट से 172 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/34 विकेट का रहा है। वह लीग में फिलहाल 5वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। दूसरी तरफ बल्लेबाजी में उन्होंने 1 अर्धशतक की मदद से 759 रन बनाए हैं।

आंकड़े

IPL में 5 टीमों से खेल चुके हैं अश्विन 

अश्विन RR से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK), दिल्ली कैपिटल्स (DC), पंजाब किंग्स (PBKS) और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (RPS) की ओर से खेल चुके हैं। उन्होंने CSK की जर्सी में 24.22 की औसत के साथ 90 विकेट अपने नाम किए थे। DC की ओर से उन्होंने 36.10 की औसत से 20 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा PBKS और RPS से उन्होंने क्रमशः 25 और 10 विकेट लिए थे। RR की ओर से उन्होंने 27 विकेट लिए हैं।

न्यूजबाइट्स प्लस

IPL में रिटायर आउट होने वाले पहले खिलाड़ी हैं अश्विन 

IPL 2022 में अश्विन ने LSG के खिलाफ रिटायर आउट होने का फैसला किया था। अश्विन 19वें ओवर की 2 गेंद होने के बाद अचानक मैदान छोड़कर चले गए। नियमों के मुताबिक, वह रिटायर आउट हुए और रियान पराग बल्लेबाजी के लिए आए थे। अश्विन जानते थे कि रियान तेजी से रन बनाने में सक्षम हैं और उन्हें मौका देना टीम के हित में होगा। वह IPL इतिहास में रिटायर आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।

टी-20 करियर

बेमिसाल रहा है अश्विन का टी-20 करियर 

अश्विन का टी-20 क्रिकेट करियर बेमिसाल रहा है। उन्होंने 312 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें लगभग 26 की औसत और 7 की इकॉनमी रेट के साथ 302 विकेट लिए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8 रन देते हुए 4 विकेट लेना रहा है। वह टी-20 प्रारूप में 4 बार 4 विकेट हॉल ले चुके हैं। वह घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। बल्लेबाजी में उन्होंने 1,100 से अधिक रन बनाए हैं।