Page Loader
LSG बनाम MI: सूर्यकुमार यादव के लिए चुनौती होंगे रवि बिश्नोई, जानें क्या कहते हैं आंकड़े
सूर्यकुमार यादव बनाम रवि बिश्नोई (तस्वीर: ट्विटर/@mipaltan)

LSG बनाम MI: सूर्यकुमार यादव के लिए चुनौती होंगे रवि बिश्नोई, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

May 16, 2023
02:48 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 63वें मुकाबले में मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। दोनों टीमों की नजर जीत के साथ ही 2 अंक प्राप्त करने और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने पर होगी। मुंबई काफी हद तक अपने बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पर निर्भर रहेगी, जो इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। हालांकि, सूर्यकुमार और रवि बिश्नोई के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।

आंकड़े

बिश्नोई ने 3 बार किया आउट

सूर्यकुमार अब तक 12 मैचों में 479 रन बना चुके हैं। LSG के खिलाफ बिश्नोई उनके लिए खासी चुनौती पैदा करेंगे। उन्होंने 5 पारियों में 3 बार सूर्यकुमार को आउट किया है। बिश्नोई के खिलाफ सूर्यकुमार ने 20 गेंदों पर 23 रन बनाए हैं। IPL में लेग स्पिनरों के खिलाफ सूर्यकुमार का स्ट्राइक रेट 132.24 है। वह 69 पारियों में 15 बार आउट भी हुए हैं। सूर्यकुमार ने IPL में लेग स्पिनर्स के खिलाफ 13 छक्के लगाए हैं।