NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / MI बनाम GT: राशिद खान ने अपने IPL करियर का पहला अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े 
    MI बनाम GT: राशिद खान ने अपने IPL करियर का पहला अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े 
    1/6
    खेलकूद 1 मिनट में पढ़ें

    MI बनाम GT: राशिद खान ने अपने IPL करियर का पहला अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन अंकित पसबोला
    May 13, 2023
    12:07 am
    MI बनाम GT: राशिद खान ने अपने IPL करियर का पहला अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े 
    राशिद खान ने खेली नाबाद 79 रन की पारी (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 57वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) के ऑलराउंडर राशिद खान ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ अर्धशतकीय पारी (79*) खेली है। हालांकि, उनकी इस जबरदस्त पारी के बावजूद GT को 27 रन से हार का सामना करना पड़ा है। दिलचस्प रूप से यह राशिद के IPL करियर का पहला अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने गेंदबाजी में भी 4 विकेट लिए थे। आइए उनके प्रदर्शन और IPL के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    2/6

    शानदार रही राशिद की पारी 

    जीत के लिए मिले 219 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जब GT ने 100 के स्कोर पर अपना छठा विकेट खो दिया, तब राशिद बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने आते ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और कुछ बेहद खूबसूरत शॉट लगाए। राशिद ने 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 32 गेंदों में 10 छक्कों की बदौलत 79* रन बनाए। उन्होंने अलजारी जोसफ के साथ मिलकर नौवें विकेट के लिए 88 रन की अटूट साझेदारी की।

    3/6

    गेंदबाजी में राशिद ने लिए 4 विकेट 

    MI की पारी के पांचवे ओवर के दौरान राशिद गेंदबाजी के लिए आए। उन्होंने पॉवरप्ले के दौरान अच्छी गेंदबाजी की और बिना विकेट लिए 7 रन दिए। उन्होंने पारी के 7वें ओवर की पहली गेंद पर रोहित शर्मा का विकेट ले लिया। उसी ओवर के दौरान उन्होंने ईशान किशन का विकेट ले लिया। इसके बाद उन्होंने नेहल वढेरा और टिम डेविड को पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने अपने 4 ओवरों में 30 रन देते हुए 4 सफलताएं हासिल की।

    4/6

    शानदार रहा है राशिद का IPL करियर 

    राशिद ने 104 मैचों में 14.07 की औसत और 163.18 की स्ट्राइक रेट से 408 रन बना लिए हैं। इसमें आज बनाया गया एकमात्र अर्धशतक शामिल हैं। यह टी-20 करियर में उनका सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया है। दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 6.57 की इकॉनमी रेट और 20.14 की औसत से 135 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान 24 रन देकर 4 विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

    5/6

    टी-20 क्रिकेट में 550 विकेट वाले पहले स्पिनर बने राशिद 

    राशिद ने टी-20 क्रिकेट में अपने 550 विकेट पूरे किए हैं। वह खेल के सबसे छोटे प्रारूप में ये आंकड़ा छूने वाले पहले स्पिनर बन गए हैं। वह सिर्फ ड्वेन ब्रावो (615) के बाद दूसरे सर्वाधिक टी-20 विकेट वाले गेंदबाज हैं।

    6/6

    MI ने दर्ज की जीत 

    वानखेड़े स्टेडियम में MI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के बाद 218/5 का स्कोर बनाया। MI से सूर्यकुमार यादव ने अपने IPL करियर का पहला शतक (103*) लगाया। उनके अलावा ईशान किशन ने 31 रन का योगदान दिया। विशाल स्कोर का पीछा करते हुए GT की टीम 191/8 का स्कोर ही बना सकी। GT से राशिद खान (79*) ने अर्धशतकीय पारी खेली। यह इस सीजन में MI की सातवीं जीत रही।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    राशिद खान
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023
    क्रिकेट समाचार
    मुंबई इंडियंस

    राशिद खान

    MI बनाम GT: राशिद खान ने झटके 4 विकेट, रोहित शर्मा को चौथी बार किया आउट  क्रिकेट समाचार
    IPL 2023: GT ने RR को 9 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: राशिद खान ने RR के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े IPL 2023
    IPL 2023: RR ने GT को दिया 119 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    MI बनाम GT: आकाश मधवाल ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: MI ने GT को 27 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  मुंबई इंडियंस
    MI बनाम GT: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा IPL करियर का पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े  सूर्यकुमार यादव
    IPL 2023: MI ने सूर्यकुमार के शतक की बदौलत GT को दिया 219 रन का लक्ष्य  IPL 2023

    IPL 2023

    IPL 2023: MI के खिलाफ GT ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 में अब तक रहा है इन अनकैप्ड खिलाड़ियों का जलवा, आंकड़े दे रहे गवाही  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: शिखर धवन का DC के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े शिखर धवन
    IPL 2023: DC बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    डेरन सैमी बने वेस्टइंडीज की वनडे और टी-20 टीम के कोच वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    IPL 2023: SRH को LSG के खिलाफ पहली जीत की तलाश, जानें ड्रीम इलेवन और प्रीव्यू इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: पिछली 5 पारियों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके हैं रोहित शर्मा  रोहित शर्मा
    IPL 2023: RR ने KKR को 9 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2023: MI बनाम GT मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े स्टेडियम मुंबई के आंकड़े  गुजरात टाइटंस
    IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को की वार्षिक अनुबंध की पेशकश- रिपोर्ट  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: क्या है प्लेऑफ का समीकरण? जानिए किस टीम की कैसी है स्थिति  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023