NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: MI ने GT को 27 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 
    IPL 2023: MI ने GT को 27 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 
    खेलकूद

    IPL 2023: MI ने GT को 27 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 

    लेखन मनोज शर्मा
    May 12, 2023 | 11:52 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: MI ने GT को 27 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 
    इस मुकाबले में जीत के साथ MI ने खुद को प्लेऑफ की रेस में बरकरार रखा है (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 57वें मुकाबले में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस (MI) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 27 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही MI ने प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने की ओर एक और कदम मजबूती से बढ़ा दिया है। दूसरी ओर GT का अंतिम चार में जगह बनाने का इंतजार और अधिक बढ़ गया है। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    मैच का लेखा-जोखा 

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए MI ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 218 रन बनाए थे। टीम की ओर से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 103* रन बनाए थे। 219 रन का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी GT टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी और मैच हार गई। टीम की ओर से राशिद खान ने सर्वाधिक 79* रन बनाए। MI की ओर से आकाश मधवाल ने 3 विकेट लिए।

    GT ने ऐसे किया लक्ष्य का पीछा 

    विशाल स्कोर का पीछा करते हुए GT टीम शुरुआत से ही लड़खड़ाती हुई नजर आई। पारी के दूसरे ही ओवर में टीम को रिद्धिमान साहा (2) के रूप में पहला झटका लग गया। इसके बाद अगले ही ओवर में शुभमन गिल (6) भी आउट हो गए। इस बीच कप्तान हार्दिक पांड्या (4), विजय शंकर (29) और अभिनव मनोहर (2) भी जल्दी आउट हो गए। हालांकि, बाद में डेविड मिलर ने 26 गेंदों में 41 रन बनाते हुए कुछ संघर्ष किया।

    राशिद ने जड़ा पहला IPL अर्धशतक 

    इस मुकाबले में GT को भले ही हार का सामना करना पड़ा, लेकिन राशिद की पारी ने मैच में रोमांच पैदा कर दिया। उन्होंने 246.88 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में तेजी से 79* रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 10 दमदार छक्के जमाए। यह उनके IPL करियर का पहला ही अर्धशतक रहा और इसे उन्होंने 21 गेंदों में पूरा कर लिया। राशिद ने गेंदबाजी में कमाल करते हुए 4 विकेट लिए थे।

    पहले खेलते हुए ऐसी रही MI की बल्लेबाजी 

    MI की शुरुआत काफी शानदार रही। पहले विकेट के लिए कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन के बीच 61 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि, इसके बाद टीम लड़खड़ाती हुई नजर आई। रोहित (29), ईशान (31) और निहाल वडेरा (15) जल्दी आउट हो गए। सूर्यकुमार ने मोर्चा संभालते हुए चौथे विकेट के लिए विष्णु विनोद के साथ 65 रन जोड़े। इसके बाद उन्होंने छठे विकेट के लिए कैमरून ग्रीन के साथ 18 गेंदों में 54* रनों की साझेदारी कर डाली।

    MI ने सीजन में 5वीं बार पार किया 200 का आंकड़ा बनाया रिकॉर्ड

    MI इस सीजन में 5वीं बार 200 रनों का आंकड़ा पार करते हुए नया रिकॉर्ड कायम करने वाली पहली टीम बन गई। टीम ने PBKS (201/6 और 216/4), RR (214/4), RCB (200/4) GT (218/5) के खिलाफ यह कारनामा किया है।

    रोहित के MI के लिए IPL में 200 छक्के पूरे 

    रोहित MI की ओर से IPL में अपने 200 छक्के पूरे कर लिए हैं। रोहित एक टीम की ओर से छठे सबसे अधिक छक्के जमाने वाले बल्लेबाज हैं। IPL में एक टीम की ओर से सबसे अधिक छक्के जमाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल (239 RCB) के नाम दर्ज है। एबी डिविलियर्स (238 RCB), विराट कोहली (229 RCB), किरोन पोलार्ड (223 MI) और महेंद्र सिंह धोनी (209 CSK) ऐसा करने वाले अन्य बल्लेबाज हैं।

    MI के लिए शतक जमाने वाले 5वें बल्लेबाज बने सूर्यकुमार 

    दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार MI के लिए शतक जमाने वाले 5वें बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्यकुमार से पहले सनथ जयसूर्या (2008), सचिन तेंदुलकर (2011), रोहित (2012) और लेंडन सिमंस (2014) भी शतक जमा चुके हैं।

    सूर्यकुमार ने जमाया अपना पहला IPL शतक, बने 'प्लेयर ऑफ द मैच' 

    इस मुकाबले में MI की जीत के नायक विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार रहे। उन्होंने अहम मौके शतकीय पारी खेलते हुए टीम को मजबूत किया। सूर्यकुमार ने 210.20 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंद में 6 छक्कों की मदद से नाबाद 103 रन बनाए। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। यह उनके IPL करियर का पहला ही शतक रहा और इसे उन्होंने 49 गेंद में पूरा कर लिया। सूर्यकुमार इस सीजन में 4 अर्धशतक भी जमा चुके हैं।

    मौजूदा सीजन में शानदार फॉर्म में हैं सूर्यकुमार 

    सूर्यकुमार के लिए मौजूदा सीजन काफी शानदार रहा है। उन्होंने 12 पारियों में 43.55 की औसत और 190.83 की स्ट्राइक रेट से 479 रन बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी पिछली 7 पारियों में 5 अर्धशतक भी जड़े हैं। इससे पहले उन्होंने 22 अप्रेल और 3 मई को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ क्रमश: 57 और 66 रन, 30 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 55 और 9 मई को RCB के खिलाफ 83 रन की पारी खेली थी।

    अंक तालिका में दोनों की स्थिति 

    इस मैच में जीत के बाद MI टीम अंक तालिका में 14 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। GT हार के बावजूद 16 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर कायम है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस
    गुजरात टाइटंस
    क्रिकेट समाचार
    IPL 2023
    सूर्यकुमार यादव
    रोहित शर्मा

    इंडियन प्रीमियर लीग

    MI बनाम GT: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा IPL करियर का पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े  सूर्यकुमार यादव
    MI बनाम GT: राशिद खान ने झटके 4 विकेट, रोहित शर्मा को चौथी बार किया आउट  क्रिकेट समाचार
    IPL 2023: MI ने सूर्यकुमार के शतक की बदौलत GT को दिया 219 रन का लक्ष्य  IPL 2023
    IPL 2023: MI के खिलाफ GT ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  मुंबई इंडियंस

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2023: पिछली 5 पारियों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके हैं रोहित शर्मा  रोहित शर्मा
    IPL 2023: MI बनाम GT मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े स्टेडियम मुंबई के आंकड़े  गुजरात टाइटंस
    IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को की वार्षिक अनुबंध की पेशकश- रिपोर्ट  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: क्या है प्लेऑफ का समीकरण? जानिए किस टीम की कैसी है स्थिति  इंडियन प्रीमियर लीग

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2023: MI बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    GT बनाम LSG: मोहित शर्मा ने लखनऊ के खिलाफ झटके 4 विकेट, जानिए उनके आंकडे़ इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: GT ने LSG को हराकर दर्ज की 8वीं जीत, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: शुभमन गिल ने LSG के खिलाफ खेली 94* रन की पारी, जानिए उनके आंकड़े  शुभमन गिल

    क्रिकेट समाचार

    डेरन सैमी बने वेस्टइंडीज की वनडे और टी-20 टीम के कोच वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    IPL 2023 में अब तक रहा है इन अनकैप्ड खिलाड़ियों का जलवा, आंकड़े दे रहे गवाही  IPL 2023
    IPL 2023: शिखर धवन का DC के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े शिखर धवन
    IPL 2023: DC बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023

    IPL 2023: SRH को LSG के खिलाफ पहली जीत की तलाश, जानें ड्रीम इलेवन और प्रीव्यू इंडियन प्रीमियर लीग
    KKR बनाम RR: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स यशस्वी जायसवाल
    IPL 2023: KKR ने RR को दिया 150 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    KKR बनाम RR: वेंकटेश अय्यर ने लगाया सीजन में अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    सूर्यकुमार यादव

    MI बनाम RCB: सूर्यकुमार यादव ने IPL करियर का 20वां अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: सूर्यकुमार यादव का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम MI: सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन में लगाया तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: सूर्यकुमार यादव ने 24 गेंदों में लगाया अर्धशतक, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    रोहित शर्मा

    भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट में विश्व की पहले नंबर की टीम बनी, ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    IPL 2023: MI के खिलाफ RR ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI के लिए बड़ी खुशखबरी, क्रिस जॉर्डन बने टीम का हिस्सा  मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: MI बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े स्टेडियम मुंबई के आंकड़े  IPL 2023
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023