NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी 2024: मुंबई ने दूसरे ही दिन दर्ज की जीत, ऐसा रहा दिन का खेल
    अगली खबर
    रणजी ट्रॉफी 2024: मुंबई ने दूसरे ही दिन दर्ज की जीत, ऐसा रहा दिन का खेल
    रणजी ट्रॉफी में शनिवार को हुई कई रोचक मुकाबले (तस्वीर: एक्स/@BCCIdomestic)

    रणजी ट्रॉफी 2024: मुंबई ने दूसरे ही दिन दर्ज की जीत, ऐसा रहा दिन का खेल

    लेखन भारत शर्मा
    Feb 17, 2024
    05:38 pm

    क्या है खबर?

    रणजी ट्रॉफी 2024 में 7वें चरण के दूसरे दिन कई रोचक मुकाबले हुए। कई खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी से कमाल दिखाया तो कुछ खिलाड़ियों की शानदार गेंदबाजी की।

    मुंबई ने असम क्रिकेट टीम को दूसरे ही दिन पारी और 80 रनों से हरा दिया। इसी तरह बिहार के खिलाफ बंगाल ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।

    मणिपुर के खिलाफ सौराष्ट्र ने 387 रन की बढ़त लेकर पारी घोषित कर दी।

    आइए दूसरे दिन के खेल पर नजर डालते हैं।

    परिणाम

    मुंबई ने 2 दिन में ही दर्ज की जीत

    मुंबई क्रिकेट टीम ने असम के खिलाफ सिर्फ 2 दिन में मुकाबला अपने नाम कर लिया। उसने पारी और 80 रन से मुकाबला जीता।

    असम ने पहली पारी में सिर्फ 80 रन बनाए थे। जवाब मुंबई ने शिवम दुबे (121) के शतक की बदौलत 272 रन बनाए।

    इसके बाद असम की टीम दूसरी पारी में भी 108 रन पर ढेर हो गई। मुंबई से शार्दुल ठाकुर ने दूसरी पारी में भी 4 विकेट झटककर जीत में अहम भूमिका निभाई।

    मजबूती

    मणिपुर के खिलाफ सौराष्ट्र की स्थिति मजबूत

    मणिपुर के खिलाफ मैच में सौराष्ट्र क्रिकेट टीम ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

    मणिपुर के 142 रन के जवाब में सौराष्ट्र ने अर्पित वसावड़ा (148) प्रेरक मांकड़ (173) और चेतेश्वर पुजारा (108) के शतकों की बदौलत 529/6 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी। मणिपुर का दूसरी पारी में स्कोर 55/3 है।

    एक अन्य मुकाबले में महाराष्ट्र के पहली पारी के 225 रन के जवाब में सर्विसेज का पहली पारी में स्कोर 217/4 हो गया है।

    बढ़त

    तमिलनाडु का मजबूत स्कोर, राजस्थान ने हासिल की बढ़त

    तमिलनाडु क्रिकेट टीम ने पंजाब के खिलाफ अपनी पहली पारी में बाबा इंद्रजीत (187) और विजय शंकर (130) की बदौलत 435 रन बनाए हैं।

    जवाब में पंजाब ने दिन का खेल खत्म होने तक 141/4 का स्कोर बना लिया।

    एक अन्य मुकाबले में राजस्थान क्रिकेट टीम ने झारखंड (188) के खिलाफ अपनी पहली पारी में 210 रन बनाकर 22 रन की अहम बढ़त हासिल कर ली। झारखंड ने दूसरी पारी में भी 171 पर 5 विकेट गंवा दिए।

    रोमांचक

    रोमांचक हुआ त्रिपुरा और रेलवे का मुकाबला

    त्रिपुरा और रेलवे के बीच मुकाबला रोमांचक दौर में पहुंच गया है।

    त्रिपुरा ने पहली पारी में महज 149 रन बनाए। जवाब में रेलवे भी पहली पारी में 105 पर ढेर हो गया। त्रिपुरा ने दूसरी पारी में 286/9 का स्कोर बना लिया।

    बिहार के पहली पारी में बनाए गए 95 रनों के जवाब में बंगाल ने पहली पारी में 411/5 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी। बिहार ने दूसरी पारी में 1 विकेट पर 32 रन बना लिए।

    मजबूती

    ओडिशा के खिलाफ दिल्ली की ठोस शुरुआत

    ओडिशा ने दिल्ली क्रिकेट टीम के खिलाफ अपनी पहली पारी में बिप्लब सामंतराय (110) के शतक की बदौलत 440 रन बनाए।

    जवाब में दिल्ली ने पहली पारी में ठोस शुरुआत करते हुए स्टम्प्स तक 2 विकेट पर 187 रन बना लिए।

    एक अन्य मैच में हिमाचल प्रदेश के पहली पारी में निखिल गंगते (108) के शतक की बदौलत बनाए गए 463 रन के जवाब में पुदुचेरी ने 170 रन पर अपने 7 विकेट खो दिए।

    मजबूती

    बड़ौदा के खिलाफ उत्तराखंड की स्थिति मजबूत

    उत्तराखंड के 382 रन के जवाब में बड़ौदा की पहली पारी 180 रन पर सिमट गई। दीपक धापोला ने 5 विकेट झटके। उत्तराखंड ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 29 रन बना लिए।

    एक अन्य मैच में मध्य प्रदेश के 200 रन के जवाब में जम्मू-कश्मीर की पहली पारी 242 पर सिमटी। मध्य प्रदेश ने दूसरी पारी में 1 विकेट पर 92 रन बना लिए।

    गोवा के 317 रन के जवाब में गुजरात का स्कोर 281/5 हो गया है।

    अन्य

    कैसा है अन्य मुकाबलों का हाल?

    चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के पहली पारी के 267 रन की जवाब में कर्नाटक ने मनीष पांडे (102*) के शतक की बदौलत 3 विकेट पर 268 रन बना लिए हैं।

    एक अन्य मैच में छत्तीसगढ़ ने पहली पारी में 414 रन बनाए। जवाब में उत्तर प्रदेश में 110/3 का स्कोर बना लिया।

    आंध्रा के 272 रन के जवाब में केरल का स्कोर 258/3 पहुंच गया है।

    विदर्भ के 423 रन के जवाब में हरियाणा का स्कोर 198/4 है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रणजी ट्रॉफी
    घरेलू क्रिकेट
    चेतेश्वर पुजारा
    मनीष पांडे

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025

    रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी 2023-24: सुयश प्रभुदेसाई ने लगातार दूसरे मैच में लगाया शतक, जानिए उनके आंकड़े  घरेलू क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी 2024: मुंबई ने केरल को हराया, जानिए तीसरे दौर के प्रमुख परिणाम घरेलू क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी 2024: राहुल सिंह गहलौत ने जड़ा प्रथम श्रेणी करियर का 10वां शतक, जानिए आंकड़े क्रिकेट समाचार
    तन्मय अग्रवाल ने जड़ा प्रथम श्रेणी क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज तिहरा शतक, जानिए रिकॉर्ड्स हैदराबाद क्रिकेट टीम

    घरेलू क्रिकेट

    रणजी ट्रॉफी 2024: भुवनेश्वर कुमार ने की प्रथम श्रेणी करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, चटकाए 8 विकेट रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: केदार जाधव ने खेली 182 रन की पारी, ऐसा रहा तीसरे दिन का खेल रणजी ट्रॉफी
    कूच बिहार ट्रॉफी: कर्नाटक के प्रखर चतुर्वेदी ने रचा इतिहास, खेली नाबाद 404 रन की पारी कर्नाटक क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी: गुजरात ने 6 रन से कर्नाटक को हराया, जानिए दूसरे दौर के प्रमुख परिणाम रणजी ट्रॉफी

    चेतेश्वर पुजारा

    चेतेश्वर पुजारा ने की गेंदबाजी तो रविचंद्रन अश्विन ने पूछा- मैं जॉब छोड़ दूं? रविचंद्रन अश्विन
    विराट कोहली ने रन भागने के मामले में चेतेश्वर पुजारा को बताया सबसे खराब  विराट कोहली
    WTC फाइनल: खराब फॉर्म के चलते सूर्यकुमार यादव का टेस्ट टीम के लिए दावा हुआ कमजोर  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    WTC फाइनल से पहले स्टीव स्मिथ और चेतेश्वर पुजारा एक ही टीम से खेलेंगे स्टीव स्मिथ

    मनीष पांडे

    IPL 2023 नीलामी: मनीष पांडे को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    रणजी ट्रॉफी: मनीष पांडे ने लगाया तेज शतक, फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 7,000 रन पूरे रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: 100वें फर्स्ट-क्लास मैच में मनीष पांडे ने लगाया धुंआधार दोहरा शतक रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: मनीष पांडे ने जड़ा दोहरा शतक, राजस्थान ने दर्ज की बड़ी जीत रणजी ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025