NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी: महाराष्ट्र और दिल्ली की पारी सस्ते में सिमटी, ऐसा रहा पहले दिन का खेल
    अगली खबर
    रणजी ट्रॉफी: महाराष्ट्र और दिल्ली की पारी सस्ते में सिमटी, ऐसा रहा पहले दिन का खेल
    रणजी ट्रॉफी में बेहद रोमांचक रहा पहला दिन (तस्वीर: एक्स/@BCCIdomestic)

    रणजी ट्रॉफी: महाराष्ट्र और दिल्ली की पारी सस्ते में सिमटी, ऐसा रहा पहले दिन का खेल

    लेखन भारत शर्मा
    Feb 16, 2024
    06:27 pm

    क्या है खबर?

    रणजी ट्रॉफी 2024 में 7वें दौर का आगाज हो गया है। पहले दिन कई कमाल के मुकाबले देखने को मिले।

    कई बल्लेबाजों ने शानदार पारी खेली तो कई गेंदबाजों ने अपनी घातक गेंदबाजी से विपक्षी टीमों को सस्ते में समेट दिया।

    महाराष्ट क्रिकेट टीम पहले दिन 225 रन पर तो मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम 200 रन बनाकर ही ऑलराउट गई। इसी तरह झारखंड की टीम 188 रनों पर सिमट गई।

    आइए पहले दिन के खेल पर एक नजर डालते हैं।

    शुरुआत

    विदर्भ ने पहले दिन बनाए 300 से अधिक रन

    हरियाणा क्रिकेट टीम और विदर्भ क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे मुकाबले में पहले दिन का खेल खत्म होने तक विदर्भ ने 5 विकेट खोकर 313 रन बना लिए थे।

    मैच में ध्रुव शोरी ने 118 गेंद में 13 चौकों की मदद से सर्वाधिक 78 रन बनाए। उनके अलावा अक्षय वाडेकर ने 62 रन की पारी खेली।

    यश राठौड़ ने 141 गेंद में 68 और आदित्य सरवटे 111 गेंदों में 74 रन बनाकर नाबाद हैं।

    मजबूती

    गोवा और तमिलनाडु ने भी बनाए मजबूत स्कोर

    गुजरात और गोवा के बीच जारी मैच में गोवा ने पहले दिन कप्तान दर्शन मिसाल (88) और मोहित रेडकर (80) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट के नुकसान पर 303 रन बना लिए।

    एक अन्य मुकाबले में तमिलनाडु क्रिकेट टीम ने पंजाब के खिलाफ बाबा इंद्रजीत (122*) के शतक की बदौलत 4 विकेट खोकर 291 रन बना लिए। उनके साथ विजय शंकर (85) क्रीज पर जमे हुए हैं।

    बल्लेबाजी

    उत्तराखंड और हिमाचल ने भी की ठोस शुरुआत

    उत्तराखंड क्रिकेट टीम ने बडौदा के खिलाफ पहले दिन 5 विकेट खोकर 295 रन बना लिए हैं।

    इसमें कप्तान जीवनजौत सिंह ने 139 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। आदित्य तारे 111 गेंदों में 75 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

    इसी तरह पुदुचेरी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश क्रिकेट टीम ने भी 4 विकेट के नुकसान पर 272 रन बना लिए हैं। निखिल गंगता (100*) और आर धवन (35) क्रीज पर डटे हुए हैं।

    पारी

    दिल्ली के खिलाफ ओडिशा की मजबूत शुरुआत 

    दिल्ली क्रिकेट टीम और ओडिशा के बीच मुकाबले में पहले दिन का खेल खत्म होने तक ओडिशा ने 4 विकेट खोकर 314 रन बना लिए थे।

    मैच में सुभ्रांसु सेनापति ने 184 गेंद का सामना करते हुए नाबाद 109 रन बनाए। उनके बल्ले से 13 चौके निकले। वह अभी क्रीज पर जमे हुए हैं।

    एक अन्य मुकाबले में उत्तर प्रदेश के खिलाफ छत्तीसगढ़ ने संजीत देसाई (113*) के शतक से 4 विकेट पर 238 रन बना लिए हैं।

    परेशानी

    महाराष्ट्र की पारी 225 रन पर सिमटी

    महाराष्ट्र क्रिकेट टीम सर्विसेज के खिलाफ सिर्फ 225 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में सर्विसेज ने बिना विकेट गंवाए 27 रन बना लिए थे।

    सर्विसेज से अर्जुन शर्मा ने 26 ओवर में 59 रन देकर सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके।

    इसी तरह केरल के खिलाफ आंध्रा ने रिकी भुई (79*) और महीप कुमार (81) के अर्धशतकों की बदौलत दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट पर 260 रन बना लिए हैं।

    पारी

    असम की पारी 84 रन पर खत्म, मध्य प्रदेश ने बनाए 200 रन

    मुंबई क्रिकेट टीम के खिलाफ असम की टीम सिर्फ 84 रन पर ऑलआउट हो गई। मुंबई से शार्दुल ठाकुर ने 10.1 ओवर में 26 रन देकर 6 विकेट झटके।

    मुंबई ने दिन का खेल खत्म होने तक शिवम दुबे (101*) के शतक की बदौलत 6 विकेट खोकर 217 रन बना लिए थे।

    एक अन्य मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम की पहली पारी 200 रन पर सिमट गई। जम्मू ने 3 विकेट खोकर 42 रन बना लिए।

    अन्य

    अन्य मुकाबलों में क्या हुआ?

    राजस्थान क्रिकेट टीम के खिलाफ झारखंड की पहली पारी 188 रन पर सिमट गई। अनिकेत चौधरी ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके।

    जवाब में राजस्थान ने 79/2 का स्कोर बना लिया।

    बंगाल के खिलाफ बिहार की पहली पारी 95 रन पर सिमट गई। जवाब में बंगाल ने 111/2 को स्कोर बना लिया।

    रेलवे के खिलाफ त्रिपुरा की पहली पारी 149 रन सिमट गई। युवराज सिंह ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके। जवाब में रेलवे का स्कोर भी 72/7 हो गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रणजी ट्रॉफी
    घरेलू क्रिकेट
    महाराष्ट्र क्रिकेट टीम
    मुंबई क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    'मां' से पहले देखिए ये 5 बेहतरीन हॉरर फिल्में, IMDb पर किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग? काजोल
    इंडिगो विमान से 4,000 फीट की ऊंचाई पर टकराया पक्षी, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग हुई इंडिगो
    2025 कावासाकी Z900 नेकेड बाइक भारत में लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  कावासाकी
    महिला वनडे विश्व कप 2025: अहम मैचों की तारीखें घोषित, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे   भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी 2024: हैदराबाद ने 2 दिन में दर्ज की जीत, जानिए दूसरे दिन का हाल हैदराबाद क्रिकेट टीम
    चेतेश्वर पुजारा ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पूरे किए 20,000 रन, जानिए उनके आंकड़े  चेतेश्वर पुजारा
    रणजी ट्रॉफी 2024: निकिन जोस ने प्रथम श्रेणी करियर का दूसरा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े घरेलू क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी 2024: हरियाणा सहित इन टीमों ने दर्ज की जीत, जानिए तीसरे दिन का हाल क्रिकेट समाचार

    घरेलू क्रिकेट

    रणजी ट्रॉफी 2024: पांडिचेरी ने 7 बार की चैंपियन रही दिल्ली को 9 विकेट से हराया रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2024: पांडिचेरी ने दिल्ली को हराकर किया उलटफेर, जानिए पहले दौर के प्रमुख परिणाम रणजी ट्रॉफी
    घरेलू क्रिकेट: जलज सक्सेना 600 विकेट और 9,000 रन पूरे करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी 2024: भुवनेश्वर कुमार ने की प्रथम श्रेणी करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, चटकाए 8 विकेट रणजी ट्रॉफी

    महाराष्ट्र क्रिकेट टीम

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे महाराष्ट्र की कप्तानी, जाधव भी टीम में शामिल क्रिकेट समाचार
    विजय हजारे ट्रॉफी 2023: केदार जाधव ने लगाया लिस्ट-A करियर का 32वां अर्धशतक केदार जाधव
    विजय हजारे ट्रॉफी 2023: केदार जाधव ने लगातार दूसरे मैच में जड़ा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े विजय हजारे ट्रॉफी
    विजय हजारे ट्रॉफी: महाराष्ट्र के अंकित बावने ने इस सीजन में लगाया अपना तीसरा शतक विजय हजारे ट्रॉफी

    मुंबई क्रिकेट टीम

    विजय हजारे ट्रॉफी: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में मुंबई की टीम का हुआ ऐलान क्रिकेट समाचार
    2021-22 सीजन के लिए मुंबई के कोच बने अमोल मजूमदार क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी, क्वार्टर-फाइनल: मुंबई के सुवेद पारकर ने किया कमाल, डेब्यू मैच में लगाया दोहरा शतक क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी में सरफराज खान का शानदार फॉर्म जारी, चार मैचों में तीसरा शतक लगाया क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025