NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी 2023-24, क्वार्टर फाइनल: सौराष्ट्र के विरुद्ध तमिलनाडु ने बनाई बढ़त, ऐसा रहा दूसरा दिन
    अगली खबर
    रणजी ट्रॉफी 2023-24, क्वार्टर फाइनल: सौराष्ट्र के विरुद्ध तमिलनाडु ने बनाई बढ़त, ऐसा रहा दूसरा दिन
    सौराष्ट्र के विरुद्ध तमिलनाडु ने हासिल की बढ़त (तस्वीर: एक्स/@TNCACricket)

    रणजी ट्रॉफी 2023-24, क्वार्टर फाइनल: सौराष्ट्र के विरुद्ध तमिलनाडु ने बनाई बढ़त, ऐसा रहा दूसरा दिन

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 24, 2024
    06:02 pm

    क्या है खबर?

    रणजी ट्रॉफी 2023-24 के दूसरे क्वार्टर फाइनल में मुंबई क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज मुशीर खान ने दोहरा शतक लगाया।

    एक अन्य मैच में विदर्भ क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर अपने शतक से चूक गए और 90 रन बनाकर आउट हुए।

    इनके अलावा तमिलनाडु क्रिकेट टीम ने तीसरे क्वार्टर फाइनल में सौराष्ट्र के विरुद्ध बढ़त हासिल की।

    आइए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में आज के खेल पर एक नजर डालते हैं।

    विदर्भ बनाम कर्नाटक

    विदर्भ के खिलाफ कर्नाटक ने गंवाए अपने 2 विकेट 

    कर्नाटक क्रिकेट टीम के विरुद्ध पहले क्वार्टर फाइनल में विदर्भ ने अपनी पहली पारी में 460 रन बनाए।

    विदर्भ से नायर ने 16 चौके और 1 छक्के की मदद से 90 रन की पारी खेली। बता दें कि मैच के पहले दिन विदर्भ से अथर्व तायडे (109) और यश राठौड़ (93) ने उम्दा बल्लेबाजी की थी।

    जवाब में कर्नाटक ने स्टम्प्स की समाप्ति तक 2 विकेट खोकर 98 रन बनाए हैं। फिलहाल कर्नाटक 362 रन से पीछे चल रही है।

    मुंबई बनाम बड़ौदा

    मुंबई से मुशीर ने लगाया दोहरा शतक

    बड़ौदा के खिलाफ दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में मुशीर ने 18 चौकों की मदद से नाबाद 203 रन बनाए। ये उनके युवा प्रथम श्रेणी करियर का पहला दोहरा शतक रहा।

    उनकी इस बड़ी पारी की मदद से मुंबई ने 384 रन बनाए। बड़ौदा की ओर से भार्गव भट्ट ने 7 विकेट लिए।

    दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक बड़ौदा ने 2 विकेट खोकर 137 रन बनाए।

    बड़ौदा की टीम फिलहाल 257 रन से पीछे चल रही है।

    जानकारी

    दोहरा शतक लगाने वाले मुंबई के दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बने मुशीर 

    मुशीर ने 18 साल 362 दिन की उम्र में दोहरा शतक लगाया। वह वसीम जाफर (1996-97 में सौराष्ट्र के खिलाफ, 18 साल, 262 दिन) के बाद रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक बनाने वाले मुंबई के दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए।

    सौराष्ट्र बनाम तमिलनाडु

    सौराष्ट्र के विरुद्ध तमिलनाडु ने हासिल की बढ़त

    तीसरे क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु क्रिकेट टीम ने दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक 6 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना लिए हैं।

    इस समय क्रीज पर विजय शंकर और मोहम्मद अली बने हुए हैं। तमिलनाडु की बढ़त फिलहाल 117 रन की हो गई है। सौराष्ट्र की ओर से अजित राम ने 3 विकेट चटकाए हैं।

    इससे पहले सौराष्ट्र की टीम अपनी पहली पारी में 183 रन ही बना सकी थी।

    मध्य प्रदेश बनाम आंध्र प्रदेश

    मध्य प्रदेश के खिलाफ आंध्र प्रदेश की पारी 172 पर सिमटी

    मध्य प्रदेश ने अपनी पहली पारी में 234 रन बनाए थे, जिसके जवाब में आंध्र प्रदेश की पारी सिर्फ 172 रन पर ही सिमट गई।

    आंध्र प्रदेश से करण सिंधे ने सर्वाधिक 38 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान रिकी भुई ने 32 रन का योगदान दिया। हनुमा विहारी (14) बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

    मध्य प्रदेश ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 21 रन बना लिए हैं और उनकी कुल बढ़त 83 रन की हो गई है।

    जानकारी

    रिकी भुई ने बनाया ये रिकॉर्ड 

    भुई ने इस सीजन में फिलहाल 81.18 की औसत के साथ 893 रन बनाए हैं। वह अब आंध्र प्रदेश से रणजी के एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अमोल मजूमदार (868 रन, 2012-13) के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रणजी ट्रॉफी
    घरेलू क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    मुशीर खान

    ताज़ा खबरें

    ओला रोडस्टर X पर 10,000 रुपये फायदे घोषित, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा  ओला इलेक्ट्रिक
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर
    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान

    रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी 2024: हिम्मत सिंह ने अपने प्रथम श्रेणी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया, जानिए आंकड़े  दिल्ली क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी: शिवम दुबे ने लगाया प्रथम श्रेणी करियर का तीसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  शिवम दुबे
    रणजी ट्रॉफी 2024: शिवम दुबे ने लगाया शानदार शतक, ऐसा रहा तीसरे दिन का खेल शिवम दुबे
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: दिल्ली ने दर्ज की अपनी पहली जीत, जानिए चौथे दौर के प्रमुख परिणाम दिल्ली क्रिकेट टीम

    घरेलू क्रिकेट

    रणजी ट्राॅफी: देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर का चौथा शतक, जानिए आंकड़े  रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2024: मयंक अग्रवाल ने प्रथम श्रेणी करियर का 17वां शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े  रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2024: निकिन जोस ने प्रथम श्रेणी करियर का दूसरा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: सुयश प्रभुदेसाई ने लगातार दूसरे मैच में लगाया शतक, जानिए उनके आंकड़े  रणजी ट्रॉफी

    क्रिकेट समाचार

    WPL 2024: इन 5 विदेशी गेंदबाजों पर रहेंगी सबकी नजरें  विमेंस प्रीमियर लीग
    भारतीय क्रिकेट टीम को झटका, चौथे टेस्ट से भी बाहर हुए केएल राहुल  भारतीय क्रिकेट टीम
    WPL 2024: इन 5 भारतीय बल्लेबाजों पर रहेंगी सबकी नजरें  विमेंस प्रीमियर लीग
    भारत बनाम इंग्लैंड: आकाश दीप को चौथे टेस्ट में मिल सकता है डेब्यू का मौका- रिपोर्ट  भारतीय क्रिकेट टीम

    मुशीर खान

    अंडर-19 विश्व कप 2024: मुशीर खान ने मौजूदा संस्करण में लगाया अपना दूसरा शतक अंडर-19 विश्व कप
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: शाई किशोर ने लिए 5 विकेट, रोचक रहा क्वार्टर फाइनल का पहला दिन रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: मुशीर खान ने क्वार्टर फाइनल में लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े रणजी ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025