NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी 2022-23: मुंबई और उत्तर प्रदेश ने दर्ज की जीत, जानिए तीसरे दिन का हाल
    अगली खबर
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: मुंबई और उत्तर प्रदेश ने दर्ज की जीत, जानिए तीसरे दिन का हाल
    रणजी ट्रॉफी में आज गुजरात, मुंबई ने दर्ज की जीत (तस्वीर:टि्वटर @Natarajan_91)

    रणजी ट्रॉफी 2022-23: मुंबई और उत्तर प्रदेश ने दर्ज की जीत, जानिए तीसरे दिन का हाल

    लेखन आदर्श कुमार
    Dec 22, 2022
    07:17 pm

    क्या है खबर?

    इस समय खेली जा रही रणजी ट्रॉफी 2022-23 के दूसरे राउंड के तीसरे दिन गुरुवार को उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और मुंबई ने अपने-अपने मैच जीत लिए।

    मुंबई ने हैदराबाद को पारी और 217 रनों के बड़े अंतर से हराया तो उत्तर प्रदेश ने नागालैंड को पारी और 230 रनों के बड़े अंतर से मात दी। शिवम मावी को सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

    इस बीच रणजी ट्रॉफी में आज हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों के बारे में जानते हैं।

    उत्तर प्रदेश

    एक पारी और 230 रन से जीता उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश ने नागालैंड को पारी और 230 रन से हरा दिया। दूसरी पारी में नागालैंड 55.4 ओवर में 185 रन पर ऑलआउट हो गई। शिवम मावी ने दूसरी पारी में तीन और पहली पारी में दो विकेट लिए।

    इससे पहले उत्तर प्रदेश ने अपनी पहली पारी में 551 रन बनाए थे। इसमें धुर्व जुरेल के 249 रनों के अलावा माधव कौशिक और रिंकू सिंह ने भी शतक लगाए थे।

    नागालैंड पहली पारी में 136 रन पर सिमट गई थी।

    गुजरात

    गुजरात ने दर्ज की बड़ी जीत

    एक अन्य मैच में गुजरात ने जम्मू-कश्मीर को 9 विकेट से हरा दिया।

    गुजरात ने पहली पारी में 307 रन बनाए थे। इसमें सौरभ चौहान ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए थे।

    जवाब में जम्मू-कश्मीर की टीम 135 रन पर ऑलआउट हो गई थी। गुजरात के लिए सिद्धार्थ देसाई ने 6 विकेट झटके थे।

    फॉलोऑन खेलने आई जम्मू-कश्मीर की टीम दूसरी पारी में 182 रन ही बना पाई।सिद्धार्थ ने दूसरी पारी में भी 8 विकेट अपने नाम किए।

    कर्नाटक

    कर्नाटक ने पुडुचेरी को पारी और 7 रन से हराया

    रणजी ट्रॉफी के एक अन्य मुकाबले में कर्नाटक ने पुडुचेरी को पारी और 7 रन से हरा दिया।

    पहली पारी में पुडुचेरी 170 रन पर ऑलआउट हो गई थी। कर्नाटक के लिए विध्वथ कावेरप्पा ने 4 विकेट लिए।

    जवाब में कर्नाटक ने समर्थ ने 137 रनों की बदौलत 304 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। पुडुचेरी के लिए अंकित शर्मा ने 6 विकेट लिए।

    दूसरी पारी में पुडुचेरी 127 रन पर ऑलआउट हो गई। रोनित मोरे ने 4 विकेट लिए।

    हैदराबाद

    मुंबई ने हैदराबाद पर दर्ज की बड़ी जीत

    मुंबई ने हैदराबाद को पारी और 217 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। मुंबई ने पहली पारी में 651 रन बनाए थे।

    इसमें यशस्वी जायसवाल ने 162 रन और अजिंक्य रहाणे ने 204 रन की पारी खेली थी। इसी तरह सूर्यकुमार यादव ने 90 रन बनाए थे।

    जवाब में हैदराबाद की पहली पारी 214 रन पर सिमट गई। शम्स मुलानी ने 7 विकेट झटके।

    हैदराबाद फॉलोऑन खेलते हुए 202 पर ऑलआउट हो गई। तनुश कोटियन ने 5 विकेट लिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रणजी ट्रॉफी
    अजिंक्य रहाणे
    सूर्यकुमार यादव
    यशस्वी जायसवाल

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    रणजी ट्रॉफी

    फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली टीम बनी मुंबई क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    रणजी ट्रॉफी 2021-22: सेमीफाइनल में पहुंची टीमों का सफर और महत्वपूर्ण जानकारी क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी 2021-22: सेमीफाइनल में यशस्वी जायसवाल ने दोनों पारियों में लगाए शतक क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी 2021-22: पहले सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश ने बंगाल को हराया, फाइनल में किया प्रवेश क्रिकेट समाचार

    अजिंक्य रहाणे

    मेरे और कोहली के बीच कुछ नहीं बदला, वह कप्तान और मैं उपकप्तान हूं- अजिंक्या रहाणे विराट कोहली
    भारत बनाम इंग्लैंड: टेस्ट सीरीज में ये अहम रिकार्ड्स बना सकते हैं उपकप्तान रहाणे क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम इंग्लैंड: एंडरसन के खिलाफ कैसा रहा है रहाणे का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े क्रिकेट समाचार
    हम IPL में विदेशी खिलाड़ियों से सब कुछ नहीं बताते- रहाणे इंडियन प्रीमियर लीग

    सूर्यकुमार यादव

    जानिए रीस टोपली कौन हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ छह विकेट लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट खेल रहे इन भारतीय खिलाड़ियों को मिल सकता है टेस्ट में मौका हार्दिक पांड्या
    वेस्टइंडीज बनाम भारत: तीसरा टी-20 भी देर से होगा शुरू, जानें मैच प्रीव्यू और आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को हराकर भारत ने ली सीरीज में बढ़त, बने ये रिकॉर्ड्स भुवनेश्वर कुमार

    यशस्वी जायसवाल

    रणजी ट्रॉफी 2021-22: उत्तर प्रदेश से ड्रॉ खेलने के बावजूद फाइनल में पहुंची मुंबई क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी 2021-22, फाइनल: यशस्वी जायसवाल ने लगाया अर्धशतक, ऐसा रहा पहला दिन क्रिकेट समाचार
    दलीप ट्रॉफी 2022: सेमीफाइनल की चार टीमें हुईं तय, जानें अहम बातें दलीप ट्रॉफी
    दलीप ट्रॉफी 2022: यशस्वी जायसवाल ने लगाया दोहरा शतक, वेस्ट जोन की स्थिति मजबूत क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025