Loading...
आलिया भट्ट के जन्म के समय सोनी राजदान ने पी थीं 100 सिगरेट, खुद किया खुलासा
आलिया भट्ट के गर्भ में होने से बेखबर थीं सोनी राजदान

आलिया भट्ट के जन्म के समय सोनी राजदान ने पी थीं 100 सिगरेट, खुद किया खुलासा

Nov 16, 2026
11:22 am

क्या है खबर?

अनुभवी अभिनेत्री सोनी राजदान ने अपनी छोटी बेटी आलिया भट्ट के जन्म से जुड़ा एक हैरान करने वाला किस्सा साझा किया है। स्क्रीन के साथ हुए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि महेश भट्ट की 1993 में आई फिल्म 'गुमराह' की शूटिंग के दौरान अनजाने में उन्होंने एक दिन में करीब 100 सिगरेट पी ली थीं। उस वक्त सोनी को इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि वह गर्भवती हैं।

अनुभव

सोनी ने साझा किया पहली गर्भावस्था का अनुभव 

सोनी ने बातचीत के दौरान अपनी पहली गर्भावस्था के अनुभव भी साझा किए, जब वह टीवी शो 'बुनियाद' में काम कर रही थीं।

रमेश सिप्पी और ज्योति स्वरूप के निर्देशन में बने इस शो से उन्होंने 1986 में टेलीविजन पर कदम रखा था।

सोनी ने बताया कि वह पहली बार 'बुनियाद' की शूटिंग के दौरान गर्भवती हुई थीं। उन्होंने याद किया कि उस मुश्किल समय में सिप्पी परिवार ने उनका खास ख्याल रखा और शूटिंग को आसान बनाया।

तारीफ

सोनी ने की सिप्पी परिवार की तारीफ

सोनी ने कहा, "सिप्पी परिवार मेरे साथ बहुत अच्छा था। मैं लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के एक बहुत ही दूर-दराज वाले इलाके में रहती थी, जहां सुबह शूटिंग पर जाने के लिए टैक्सी मिलना भी मुश्किल होता था। हमारी शादी को अभी कुछ ही समय हुआ था। मेरे पास अपनी कार नहीं थी। वह मेरे लिए गाड़ी भेज देते थे, ताकि मुझे सुबह 6 बजे ट्रांसपोर्ट ढूंढ़ने का तनाव न हो। उस समय लोखंडवाला का बिल्कुल भी विकास नहीं हुआ था।"

ADVERTISEMENT

जानकारी

सोनी को नहीं थी इस चीज की जानकारी

सोनी ने कहा, "सिप्पी परिवार ने मुझे सबसे अच्छा कमरा दिया और मेरा बहुत अच्छे से ख्याल रखा।"

सोनी और महेश के घर साल 1988 में पहली बेटी शाहीन भट्ट का जन्म हुआ था। इसके कुछ साल बाद, फिल्म 'गुमराह' की शूटिंग के दौरान सोनी दूसरी बार आलिया से गर्भवती थीं।

हालांकि, उस समय अभिनेत्री को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी और अनजाने में उन्होंने फिल्म के कई दृश्यों की शूटिंग भी की थी।

ADVERTISEMENT

खुलासा

सोनी ने किया यह खुलासा

फिल्म के एक धूम्रपान वाले दृश्य को याद करते हुए सोनी ने बताया, "मैं उस धूम्रपान वाले सीन की शूटिंग कर रही थी और मैंने एक ही दिन में लगभग 100 सिगरेट पी ली थीं। मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि आलिया मेरे गर्भ में है। मैं सिगरेट नहीं पीती, लेकिन उस घटना के बाद मुझे सिगरेट की बहुत तलब होने लगी थी।"

बता दें आलिया का जन्म 15 मार्च, 1993 को हुआ था।

ADVERTISEMENT