Loading...
जय शाह लगातार दूसरी बने ICC के चेयरमैन, निर्विरोध हुआ निर्वाचन
जय शाह लगातार दूसरी बने ICC के चेयरमैन

जय शाह लगातार दूसरी बने ICC के चेयरमैन, निर्विरोध हुआ निर्वाचन

Nov 16, 2026
11:34 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व सचिव जय शाह को सोमवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन पद पर लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चुन लिया गया। इंडोनेशिया के बाली में आयोजित ICC बोर्ड की बैठकों के दौरान निदेशकों द्वारा रखे गए प्रस्ताव के बाद यह घोषणा की गई। इस फैसले को क्रिकेट के वैश्विक विस्तार और खेल के भविष्य की योजनाओं के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

बयान

ICC ने शाह के निर्वाचन पर क्या कहा?

ICC ने कहा, 'ICC बोर्ड को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बाली में बोर्ड की बैठक में ICC डायरेक्टर्स के प्रस्ताव के बाद ICC चेयरमैन के तौर पर जय शाह को निर्विरोध दूसरे कार्यकाल के लिए चुना गया है।'

आगे कहा, 'यह फैसला शाह की लीडरशिप में बोर्ड के भरोसे को दिखाता है और खेल के लिए एक अहम समय पर निरंतरता देता है, जिसमें वैश्विक विस्तार, प्रशंसक वर्ग में बढ़ोतरी और व्यावसायिक विकास शामिल है।'

प्रतिक्रिया

शाह ने निर्वाचन के बाद क्या दी प्रतिक्रिया?

अपनी पुनर्नियुक्ति के बाद शाह ने बोर्ड के निदेशकों का आभार जताते हुए कहा, "ICC ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उससे मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं और प्रत्येक निदेशक के विश्वास और समर्थन के लिए हृदय से आभारी हूं। ICC के चेयरमैन के रूप में सेवा करना सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है और मैं दुनिया भर में क्रिकेट के हितों को आगे बढ़ाने के लिए अपने सदस्यों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।"

ADVERTISEMENT

उपलब्धि

लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करना बड़ी उपलब्धि- शाह

शाह ने लॉस एंजिल्स ओलंपिक (LA28) में क्रिकेट के शामिल किए जाने को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा, "हम अपने खेल के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण और रोमांचक दौर में प्रवेश कर रहे हैं। LA28 में ओलंपिक खेलों में क्रिकेट की वापसी हमारे खेल को नए दर्शकों तक पहुंचाने और खिलाड़ियों के साथ प्रशंसकों की एक नई पीढ़ी को प्रेरित करने का एक असाधारण अवसर प्रस्तुत करती है। यह क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि है।"

ADVERTISEMENT

जिम्मेदारी

शाह ने जिम्मेदारी पर क्या कहा?

शाह ने LA28 के आयोजन पर कहा, "हमारी जिम्मेदारी सिर्फ सफल आयोजन से कहीं ज्यादा है। हमें प्रशंसक, खिलाड़ी, व्यावसायिक साझेदार और दूसरे जरूरी स्टेकहोल्डर्स पर ध्यान देते हुए खेल के लिए एक मजबूत भविष्य बनाना होगा।"

उन्होंने कहा, "मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि क्रिकेट की सबसे बड़ी ताकत लोगों को एक साथ लाने की उसकी काबिलियत में है। बोर्ड और हमारे सदस्यों के सहयोग से हमारा ध्यान बेहतर क्रिकेट देने पर है।"

सफर

ICC चेयरमैन के रूप में शाह का अब तक का सफर

38 वर्षीय शाह 2024 के अंत में ग्रेग बार्कले की जगह ICC के सबसे युवा चेयरमैन बने थे।

इस पद पर पहुंचने से पहले शाह एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के सबसे युवा अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त, 2022 में उन्हें ICC की वित्त और वाणिज्यिक मामलों की समिति का चेयरमैन भी बनाया गया था।

शाह ने क्रिकेट प्रशासन में औपचारिक रूप से वर्ष 2009 में अहमदाबाद के सेंट्रल बोर्ड ऑफ क्रिकेट (CBCA) से अपना करियर शुरू किया था।

ADVERTISEMENT