NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022 से पहले यो-यो टेस्ट में फेल हुए पृथ्वी शॉ, हार्दिक ने पास किया टेस्ट
    अगली खबर
    IPL 2022 से पहले यो-यो टेस्ट में फेल हुए पृथ्वी शॉ, हार्दिक ने पास किया टेस्ट
    सौरव गांगुली और पृथ्वी शॉ (तस्वीर- Twitter/@PrithviShaw)

    IPL 2022 से पहले यो-यो टेस्ट में फेल हुए पृथ्वी शॉ, हार्दिक ने पास किया टेस्ट

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 17, 2022
    10:24 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ यो-यो टेस्ट में फेल हो गए हैं। हालांकि, वह इसके बावजूद IPL 2022 में खेल सकेंगे।

    दरअसल, पृथ्वी इस समय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए कॉन्ट्रैक्ट में किसी भी सूची में नहीं हैं, ऐसे में लीग में खेल सकेंगे।

    दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या ने यो-यो टेस्ट पास कर लिया है।

    इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    यो-यो टेस्ट

    यो-यो टेस्ट में पृथ्वी का 15 से कम स्कोर रहा

    PTI के मुताबिक पृथ्वी ने बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCC) में हुए यो-यो टेस्ट में 15 से कम का स्कोर किया है। जबकि BCCI ने यह टेस्ट पास करने के लिए कम से कम 16.5 का स्कोर निर्धारित किया हुआ है।

    दूसरी तरफ हार्दिक ने 17 से ऊपर का स्कोर किया है। इसके अलावा ऐसी खबर है कि हार्दिक ने NCA कैंप में गेंदबाजी करके अच्छी फिटनेस के संकेत दिए हैं।

    IPL 2022

    IPL 2022 में खेल सकेंगे पृथ्वी

    BCCI के एक सूत्र ने स्पष्ट किया कि इस टेस्ट में नाकाम रहने के बावजूद पृथ्वी IPL के आगामी सीजन में खेलने के लिए योग्य हैं।

    सूत्र ने PTI को बताया, "ये सिर्फ फिटनेस अपडेट है। यह पृथ्वी को IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने से नहीं रोकता है। यह सिर्फ एक फिटनेस पैरामीटर है।"

    बता दें IPL 2022 में दिल्ली अपने अभियान की शुरुआत 26 मार्च को मुंबई के खिलाफ करेगा।

    संभावित कारण

    लगातार तीन रणजी मैच खेलने से हुआ है पृथ्वी का यो-यो स्कोर प्रभावित

    BCCI सूत्र ने पृथ्वी के यो-यो टेस्ट में कम स्कोर का संभावित कारण बताया है।

    उन्होंने इस बारे में कहा, "पृथ्वी ने लगातार तीन रणजी मैच खेले हैं। एक बार जब आप लगातार तीन प्रथम श्रेणी मैच खेलते हैं, तो थकान आपके यो-यो स्कोर को भी प्रभावित कर सकती है।"

    घरेलू क्रिकेट में मुंबई की कप्तानी करने वाले पृथ्वी ने रणजी में पिछले चार स्कोर 53, 9, 44 और 1 किए हैं।

    पूर्व बयान

    टी-20 विश्व कप की योजनाओं में शामिल हैं हार्दिक

    हार्दिक पिछले कुछ समय से फिटनेस के चलते भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने खुद को रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र से भी अलग रखा है।

    cricbuzz के मुताबिक BCCI के एक सूत्र ने कहा, "हालांकि विश्व कप छह महीने से ज्यादा दूर है। कोच और चयनकर्ता खिलाड़ियों की फिटनेस का आकलन करना चाहते हैं और बड़े आयोजन के लिए चीजों का जायजा लेना चाहते हैं।"

    हार्दिक IPL 2022 में गुजरात टाइटंस (GT) की कप्तानी करेंगे।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    BCCI ने खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की थी, जिसमें हार्दिक को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। वह ग्रेड-A से ग्रेड-C में जा पहुंचे हैं। वह पिछले कुछ समय से लगातार चोटों से जूझ रहे हैं और क्रिकेट से दूर रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    हार्दिक पांड्या
    पृथ्वी शॉ

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, देरी से शुरू होगा मैच IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    टाटा पंच और सफारी का काजीरंगा एडिशन हुआ लॉन्च, ये फीचर्स बनाते हैं इन्हे खास ऑटोमोबाइल
    IPL 2022: मुंबई में खेले जाएंगे 55 मुकाबले, 29 मई को होगा फाइनल- रिपोर्ट क्रिकेट समाचार
    IPL 2022: मयंक अग्रवाल को अपना नया कप्तान बना सकती है पंजाब किंग्स- रिपोर्ट पंजाब किंग्स
    इस कारण से विराट कोहली ने छोड़ी थी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी, खुद किया खुलासा विराट कोहली

    क्रिकेट समाचार

    400वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए तैयार हैं रोहित, जानें उनके आंकड़े रोहित शर्मा
    पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया: रावलपिंडी में खेले गए टेस्ट की पिच को ICC ने दिया डिमेरिट प्वाइंट पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    IPL 2022: पांच विदेशी तेज गेंदबाज जिन पर रहेंगी सबकी निगाहें कगिसो रबाडा
    भारत बनाम श्रीलंका: दूसरे टेस्ट की संभावित टीम, ड्रीम इलेवन और टीवी इंफो भारतीय क्रिकेट टीम

    हार्दिक पांड्या

    पिता बनने वाले हैं हार्दिक पंड्या, मंगेतर नताशा ने इंस्टाग्राम पर किया ऐलान क्रिकेट समाचार
    अगले क्रिकेट सीजन में इन पांच खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी सबकी निगाहें क्रिकेट समाचार
    पापा बने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या, नताशा ने दिया बेटे को जन्म बॉलीवुड समाचार
    ये हैं IPL में हार्दिक पंड्या द्वारा खेली गई पांच बेस्ट पारियां इंडियन प्रीमियर लीग

    पृथ्वी शॉ

    डोपिंग टेस्ट में फेल हुए पृथ्वी शॉ, BCCI ने किया बैन क्रिकेट टीम
    बैन खत्म होने के तुरंत बाद होगी पृथ्वी शॉ की वापसी? चयन समिति ने दिए संकेत क्रिकेट समाचार
    आठ महीने बाद पृथ्वी शॉ की हुई टीम में वापसी, इस कारण लगा था बैन क्रिकेट समाचार
    शॉ ने किया खुलासा, डोपिंग बैन के दौरान इस तरह द्रविड़ ने की उनकी मदद भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025