NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL के सभी 18 संस्करणों में एक या उससे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों पर नजर
    अगली खबर
    IPL के सभी 18 संस्करणों में एक या उससे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों पर नजर
    मनीष पांडे सभी 18 संस्करणों में खेलने वाले चौथे खिलाड़ी बने

    IPL के सभी 18 संस्करणों में एक या उससे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों पर नजर

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 31, 2025
    10:18 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 12वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया।

    इसमें KKR की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 116 रन बनाकर सिमट गई। KKR से मनीष पांडे ने 19 रन की पारी खेली।

    इसके साथ ही वह IPL के सभी 18 संस्करणों में कम से कम एक मैच खेलने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

    आइए IPL के सभी 18 संस्करणों में खेलने वाले खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।

    #1

    विराट कोहली 

    IPL के सभी 18 संस्करणों में खेलने वालों की सूची में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पहले नंबर है।

    IPL 2025 के पहले मैच में KKR के खिलाफ उतरकर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की थी।

    कोहली इस लीग में अब तक 254 मैच की 246 पारियों में इस स्टार खिलाड़ी ने 38.91 की औसत से 8,094 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 8 शतक और 56 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113* रन रहा है।

    #2

    महेंद्र सिंह धोनी

    इस सूची में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी दूसरे पायदान पर हैं।

    उन्होंने IPL के 16 संस्करण CSK और 2 संस्करण (2016 और 2016) राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए खेले हैं।

    वह इस लीग में 267 मैचों की 232 पारियों में 39.18 की औसत और 137.70 की स्ट्राइक रेट से 5,289 रन बना चुके हैं। इसमें 24 अर्धशतक भी शामिल रहे हैं।

    वह इस लीग में CSK के 5 खिताब भी जीत चुके हैं।

    #3

    रोहित शर्मा

    इस सूची में MI के बल्लेबाज रोहित शर्मा तीसरे पायदान पर हैं। रोहित ने लीग के शुरुआती 3 संस्करण (2008 से 2010) तक डेक्कन चार्जस के लिए खेले, लेकिन 2011 से वह अब तक MI का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

    वह 260 मैचों की 255 पारियों में 29.42 की औसत से 5,074 रन बना चुके हैं। इसमें 2 शतक और 43 अर्धशतक शामिल हैं।

    वह IPL के 6 खिताब (5 MI और 1 डेक्कन चार्जर्स) जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी है।

    #4

    मनीष पांडे

    मनीष पांडे MI के खिलाफ मैच में उतरते ही इस सूची में शामिल होने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए।

    वह लीग में MI, RCB, पुणे वॉरियर्स, KKR, SRH, LSG और दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधत्व कर चुके हैं।

    वह लीग में अब तक 172 मैचों की 160 पारियों में 29.09 की औसत और 121.17 की स्ट्राइक रेट से 3,869 रन बना चुके हैं।

    इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 22 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 114 रन रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    मनीष पांडे

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो बोल्ड एडिशन की कीमत घोषित, जानिए क्या किए हैं बदलाव  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    'हेरा फेरी 3': मुश्किल में फंसे परेश रावल, निर्माताओं ने किया 60 करोड़ रुपये का मुकदमा  परेश रावल
    टाटा सफारी और हैरियर फेसलिफ्ट में मिलेगा पेट्रोल इंजन, जानिए कब देंगी दस्तक  टाटा मोटर्स
    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सिविल जज के लिए 3 साल की वकालत का अभ्यास जरूरी सुप्रीम कोर्ट

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2025: KKR बनाम LSG मैच की तारीख में हुआ बदलाव, BCCI ने की पुष्टि कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2025: रजत पाटीदार ने CSK के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, पूरे किए 2,500 टी-20 रन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2025: RCB ने CSK को दी शिकस्त, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स  IPL 2025
    IPL 2025: महेंद्र सिंह धोनी बने CSK के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज, जानिए आंकड़े चेन्नई सुपरकिंग्स

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2025 के दौरान ये अहम रिकॉर्ड्स बना सकते हैं रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: जसप्रीत बुमराह MI के शुरुआती कुछ मैचों से होंगे बाहर- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    WPL 2025, फाइनल: हरमनप्रीत कौर ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी, जानिए उनके आंकड़े  हरमनप्रीत कौर
    WPL 2025, फाइनल: MI ने DC को हराकर दूसरी बार जीता खिताब, ये बने रिकॉर्ड्स  WPL 2025

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    रणजी ट्रॉफी 2024-25: वेंकटेश अय्यर हुए चोटिल, IPL 2025 से पहले KKR की मुश्किलें बढ़ी वेंकटेश अय्यर
    शेल्डन जैक्सन ने हर तरह की क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके आंकड़े  रणजी ट्रॉफी
    22 मार्च को KKR और RCB मैच से होगा IPL 2025 का आगाज- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: KKR की कप्तानी के लिए तैयार हैं वेंकटेश अय्यर, खुद कही ये बड़ी बात इंडियन प्रीमियर लीग

    मनीष पांडे

    IPL 2023 नीलामी: मनीष पांडे को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    रणजी ट्रॉफी: मनीष पांडे ने लगाया तेज शतक, फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 7,000 रन पूरे रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: 100वें फर्स्ट-क्लास मैच में मनीष पांडे ने लगाया धुंआधार दोहरा शतक रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: मनीष पांडे ने जड़ा दोहरा शतक, राजस्थान ने दर्ज की बड़ी जीत रणजी ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025