NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले धवन का DC के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?
    अगली खबर
    IPL में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले धवन का DC के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?
    शिखर धवन IPL में दिग्गज खिलाड़ी हैं (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले धवन का DC के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?

    लेखन आदर्श कुमार
    May 16, 2023
    04:39 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 64वें मैच में बुधवार (17 मई) को पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होना है।

    PBKS ने 12 में से 6 मैच जीते हुए हैं और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उन्हें यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। ऐसे में PBKS अपने कप्तान और IPL इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शिखर धवन से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।

    ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    आंकड़े

    IPL में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं धवन 

    धवन IPL में विराट कोहली (7,062) के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस सलामी बल्लेबाज ने अब तक 215 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 35.67 की औसत से 6,600 रन बना लिए हैं।

    इस बीच उनकी स्ट्राइक रेट 127.16 की रही है। वह लीग में 2 शतक और 50 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

    उन्होंने अपने IPL करियर में 748 चौके और 146 छक्के जमाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 106 रन रहा है।

    करियर

    DC के खिलाफ धवन का कैसा रहा है प्रदर्शन? 

    धवन ने DC के खिलाफ अब तक 18 मैच खेल लिए हैं, जिसमें 32.76 की औसत और 139.94 की स्ट्राइक रेट से 557 रन बनाए हैं। इस बीच वह 3 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

    DC के खिलाफ धवन का सर्वोच्च स्कोर नाबाद 92 रन रहा है, जो उन्होंने IPL 2018 के दौरान अरुण जेटली स्टेडियम में बनाया था।

    DC के विरुद्ध अपनी आखिरी पारी में वह महज 7 रन ही बना पाए थे।

    प्रदर्शन 

    मौजूदा सीजन में धवन का प्रदर्शन 

    धवन IPL 2023 में PBKS के लिए 50.86 की औसत और 143.55 की स्ट्राइक रेट के साथ 356 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 3 अर्धशतक जमाए हैं।

    उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 56 गेंद में नाबाद 86 रन की पारी खेली थी।

    इसी तरह सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ उन्होंने इस सीजन का दूसरा अर्धशतक (99*) लगाया था। इसके बाद उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 57 रन की पारी खेली थी।

    करियर

    इस सीजन ये बड़ा रिकॉर्ड धवन कर चुके हैं अपने नाम 

    IPL 2023 के 53वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ धवन ने 41 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया था। इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

    वह IPL के इतिहास में 50 अर्धशतक बनाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने थे। उनसे पहले सिर्फ कोहली ऐसे भारतीय खिलाड़ी थे, जिन्होंने IPL में 50 अर्धशतक लगाए थे।

    डेविड वार्नर (60) ने IPL में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाए हैं।

    गेंदबाज

    DC के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ धवन का प्रदर्शन 

    धवन ने इशांत शर्मा के खिलाफ 30 गेंदों में 2 छक्के और 2 चौकों की मदद से 36 रन बनाए हैं। इस बीच इशांत ने 2 बार उन्हें आउट किया है।

    धवन ने कुलदीप यादव के खिलाफ 37 गेंदों में 34 रन बनाए हैं। कुलदीप ने उन्हें इस लीग में 2 बार आउट भी किया है।

    धवन ने अक्षर पटेल के खिलाफ 14 गेंदों में 14 रन बनाए हैं। इस बीच वह आउट नहीं हुए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2023
    शिखर धवन
    पंजाब किंग्स
    दिल्ली कैपिटल्स

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश, 24 घंटे में भारत से जाना होगा पाकिस्तान समाचार
    शाहरुख खान की 4 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, एक ने तो कमाए केवल 4 करोड़ रुपये शाहरुख खान
    कान्स 2025: करण जौहर की 'होमबाउंड' को मिला स्टैंडिंग ओवेशन, 9 मिनट तक बजी तालियां करण जौहर
    ऐपल एयरप्ले की सुरक्षा खामी से आईफोन पर साइबर हमले का खतरा, ऐसे रहें सुरक्षित ऐपल

    IPL 2023

    IPL 2023: PBKS ने दर्ज की अपनी छठी जीत, DC प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर  इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम PBKS: हरप्रीत बरार ने लिए 4 विकेट, किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RR बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: CSK बनाम KKR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    शिखर धवन

    बांग्लादेश बनाम भारत: तीसरे वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम भारत: ईशान किशन ने वनडे करियर का पहला शतक लगाया ईशान किशन
    बांग्लादेश बनाम भारत: ईशान किशन ने जड़ा दोहरा शतक, बनाए ये रिकॉर्ड ईशान किशन
    श्रेयस अय्यर 2022 में सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज रहे, जानिए उनके आंकड़े श्रेयस अय्यर

    पंजाब किंग्स

    PBKS बनाम LSG: अथर्व तायडे ने लगाया IPL करियर का पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम LSG: यश ठाकुर ने झटके 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: नवीन उल हक ने PBKS के खिलाफ लिए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: कौन हैं PBKS के अथर्व तायडे, जिन्होंने LSG के खिलाफ अर्धशतक लगाया? इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली कैपिटल्स

    DC बनाम SRH: हेनरिक क्लासेन ने जमाया IPL करियर का पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  सनराइजर्स हैदराबाद
    DC बनाम SRH: फिलिप साल्ट ने जमाया IPL करियर का पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: SRH ने DC को हराकर दर्ज की तीसरी जीत, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम SRH: मिचेल मार्श ने जड़ा IPL करियर का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  मिचेल मार्श
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025