NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे विश्व कप 2023: पाकिस्तान को हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दक्षिण अफ्रीका 
    अगली खबर
    वनडे विश्व कप 2023: पाकिस्तान को हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दक्षिण अफ्रीका 
    अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दक्षिण अफ्रीका (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    वनडे विश्व कप 2023: पाकिस्तान को हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दक्षिण अफ्रीका 

    लेखन अंकित पसबोला
    Oct 27, 2023
    10:35 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 के 26वें मैच में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 1 विकेट से हराकर अपनी 5वीं जीत दर्ज की और इसके साथ ही अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।

    एमए चिदंबरम स्टेडियम में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 270 रन बनाए।

    जवाब में प्रोटियाज टीम ने एडेन मार्करम की पारी (91) की बदौलत 47.2 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    ऐसा रहा रोचक मुकाबला

    पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 38 रन तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए। नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए आए बाबर (50) ने अर्धशतक लगाया।

    इसके बाद सऊद शकील (52) और शादाब खान (43) ने उम्दा पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका से शम्सी ने घातक गेंदबाजी (4/60) की।

    जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 136 रन तक अपने 4 विकेट खो दिए। इसके बाद मार्करम ने उम्दा पारी खेली। अंत में महाराज (7*) ने चौका जड़ते हुए जीत दिलाई।

    बाबर

    बाबर ने वनडे में 50वीं बार बनाया 50 से अधिक का स्कोर 

    बाबर ने 65 गेंदों पर 50 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके ओर 1 छक्का जड़ा।

    यह बाबर के वनडे करियर का 31वां अर्धशतक और 50वां 50+ स्कोर है। वह वनडे में 50 बार 50 से अधिक स्कोर बनाने वाले 8वें पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं।

    वह इंजमाम उल हक (93), मोहम्मद यूसुफ (77), सईद अनवर (63), जावेद मियांदाद (58), यूनिस खान (55), शोएब मलिक (53) और सलीम मलिक (52) की विशेष सूची में शामिल हो गए हैं।

    शकील

    शकील ने लगाया अपना तीसरा अर्धशतक 

    पाकिस्तान ने एक समय 141 रन के स्कोर पर अपना 5वां विकेट खो दिया था। संकट की घड़ी में शकील ने संघर्षपूर्ण पारी खेली और उन्होंने शादाब खान (43) के साथ मिलकर 84 रन की साझेदारी करते हुए पारी को मजबूती दी।

    बाएं हाथ के बल्लेबाज शकील ने अपने वनडे करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। वह 52 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपने करियर में अब तक 12 वनडे में 288 रन बनाए हैं।

    शम्सी

    शम्सी ने विश्व कप में किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

    शम्सी ने अपने विश्व कप का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए।

    उन्होंने इफ्तिकार अहमद (21) को क्लासेन के हाथों कैच आउट कराकर अपने विकेटों का खाता खोला था।

    इसके बाद उन्होंने कप्तान बाबर (50) को विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच आउट कराकर पाकिस्तान के तेजी से बढ़ते स्कोर पर लगाम कस दी।

    इसके बाद उन्होंने सऊद शकील (52) और शाहीन अफरीदी (2) के विकेट लिए।

    उन्होंने अपने 10 ओवर में 60 रन खर्च किए।

    क्लब 

    ब्रैड हॉग के क्लब में शामिल हुए शम्सी 

    शम्सी विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बाएं हाथ के कलाई स्पिनर की सूची में शामिल हुए।

    ऑस्ट्रेलिया के ब्रेड हॉग ने 2007 में नीदरलैंड (4/27) और न्यूजीलैंड (4/29) के खिलाफ 4-4 विकेट लिए थे।

    इसके अलावा वह इस विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने वाले बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर भी बन गए हैं।

    उनसे पहले अफगानिस्तान के नूर अहमद (3/49) ने पाकिस्तान के विरुद्ध सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (चाइनामैन गेंदबाजों में) किया था।

    मार्करम

    मार्करम शतक से चूके

    जीत के लिए मिले 271 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जब दक्षिण अफ्रीका ने 67 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया, तब मार्करम क्रीज पर आए।

    वह अच्छी लय में नजर आए और 50 गेंदों में उन्होंने अपना पचासा पूरा किया। उन्होंने एक छोर से डटकर बल्लेबाजी की और 93 गेंदों में 91 रन की पारी खेली।

    उन्होंने 5वें विकेट के लिए डेविड मिलर (29) के साथ मिलकर 70 रन की अहम साझेदारी भी की।

    जानकारी

    पाकिस्तान ने विश्व कप 2023 में इस्तेमाल किया पहला कन्कशन सब्स्टीट्यूट

    शादाब खान फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए और उनके स्थान पर कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर उसामा मीर को शामिल किया। उसामा ने अपने 8 ओवर में 45 रन देते हुए 2 विकेट लिए।

    अंक तालिका

    दक्षिण अफ्रीका अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा 

    अब दक्षिण अफ्रीका ने अपने 6 में से 5 मैच जीत लिए हैं। 10 अंको के साथ उनका नेट रन रेट +2.032 हो गया है, जो भारत से बेहतर है।

    बता दें कि अपने पांचो मैच जीतने वाली भारतीय टीम का नेट रन रेट +1.353 है।

    आज अपनी चौथी शिकस्त झेलने वाली पाकिस्तानी टीम तालिका में छठे स्थान पर मौजूद है। उनके 4 अंक हैं और उनका नेट रन रेट -0.387 है।

    जानकारी

    पाकिस्तान ने बनाया ये अनचाहा रिकॉर्ड 

    यह मौजूदा विश्व कप में पाकिस्तान की लगातार चौथी हार है। यह विश्व कप के इतिहास में पहला ऐसा मौका है, जब पाकिस्तान ने लगातार इतने मैच हारे हैं।

    डिकॉक

    डिकॉक ने पॉवरप्ले में पूरे किए अपने 3,000 रन 

    डिकॉक ने 14 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 24 रन बनाए। वह अच्छी लय में दिख रहे थे लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके।

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ 18 रन बनाते ही वनडे में पावरप्ले (1-10 ओवर) में उनके 3,000 रन पूरे हो गए हैं। इसके लिए उन्होंने 149 पारियों का सहारा लिया।

    इससे पहले केवल भारतीय सलामी जोड़ी रोहित शर्मा (3,149) और शिखर धवन (3,023) ने पावरप्ले में 3,000 से ज्यादा रन बनाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    वनडे क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023, इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और रोचक आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन वनडे विश्व कप 2023
    विश्व कप: इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेल रहे टेम्बा बावुमा, मार्करम करेंगे दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी वनडे विश्व कप 2023
    इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स के लिस्ट-A में 7,000 रन पूरे, जानिए उनके आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    डेविड वार्नर की विराट कोहली की बराबरी, पाकिस्तान के खिलाफ जड़े 4 लगातार वनडे शतक वनडे विश्व कप 2023
    ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक ने खेली वनडे करियर की दूसरी सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए उनके आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया: इमाम उल हक ने जमाया वनडे विश्व कप में दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान: हारिस रऊफ विश्व कप में सर्वाधिक रन लुटाने वाले दूसरे पाकिस्तानी गेंदबाज बने वनडे विश्व कप 2023

    क्रिकेट समाचार

    बाबर आजम की कप्तानी में कैसा रहा है पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन? बाबर आजम
    वनडे विश्व कप 2023: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2023: ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    ICC रैंकिंग: रोहित शर्मा को पछाड़कर फिर आगे निकले विराट कोहली, गिल नंबर-1 की ओर अग्रसर  इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल

    वनडे क्रिकेट

    ऑस्ट्रेलिया ने बनाया वनडे में अपना तीसरा सबसे बड़ा स्कोर, वार्नर और मैक्सवेल ने जड़े शतक वनडे विश्व कप 2023
    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023: भुवनेश्वर कुमार ने चटकाए 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड: लोगान वैन बीक की ने झटके 4 विकेट, जानिए आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    डेविड वार्नर सबसे कम वनडे पारियों में 22 शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025