न्यूजीलैंड ने जीता 5वां टी-20 मैच, भारत ने 3-2 से सीरीज की अपने नाम
क्या है खबर?
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने सीरीज के पांचवें और आखिरी टी-20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को 7 विकेट से हराया। सेडन पार्क में खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191/8 का स्कोर बनाया। जवाब में कीवी टीम ने टिम साईफर्ट की पारी (93) की मदद से लक्ष्य हासिल किया। इस हार के बावजूद भारत ने 5 मैचों की सीरीज को 3-2 से अपने नाम किया। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।
लेखा-जोखा
इस तरह से जीती न्यूजीलैंड की टीम
भारत से संजू सैमसन (4) और अभिषेक शर्मा (1) के जल्दी आउट होने के बाद ईशान किशन (61) और कप्तान श्रेयस अय्यर (50) ने अर्धशतक लगाए।
इसके बाद नमन धीर (33) की पारी की मदद से भारत ने 191/8 का स्कोर बनाया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड को फिन एलन (2) के रूप में पहला झटका लगा।
इसके बाद साईफर्ट, डेरिल मिचेल (29) और ग्लेन फिलिप्स (65*) ने उपयोगी योगदान देते हुए जीत दिलाई।
अय्यर
SENA देशों में सर्वाधिक 50+ स्कोर वाले कप्तान बने अय्यर
अय्यर ने 23 गेंदों में 50 रन की पारी खेली। इसके साथ ही वह संयुक्त रूप से SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं।
इन देशों में यह उनका तीसरा 50+ स्कोर (इंग्लैंड में 2 और न्यूजीलैंड में एक) है।
उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। रोहित ने भी 3 बार 50+ स्कोर बनाए थे।
किशन
ईशान किशन ने पूरे किए अपने 2,000 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन
किशन ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 2,000 रन पूरे किए। वह भारत की ओर से इस आंकड़े को छूने वाले 7वें बल्लेबाज बने।
उनसे पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और अभिषेक शर्मा ऐसा कर चुके थे।
किशन ने 1,345 गेंदों में अपने 2,000 रन पूरे किए। वह भारत की ओर से तीसरे सबसे तेज इस मुकाम तक पहुंचे।
अभिषेक (1,024) और सूर्यकुमार (1,164) उनसे तेज ऐसा कर चुके हैं।
किशन
किशन ने सूर्यकुमार ये रिकॉर्ड तोड़ा
किशन अब एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने हैं।
उन्होंने इस कैलेंडर वर्ष में अब तक कुल 37 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 37 पारियों में 35.88 की औसत और 171.58 की स्ट्राइक रेट से 1,220 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और 8 अर्धशतक शामिल रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन का रहा है।
उनसे पहले सूर्यकुमार यादव ने 2022 में 31 मैचों में 46.56 की औसत से 1,164 रन बनाए थे।
मिल्ने
भारत के खिलाफ दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले कीवी गेंदबाज बने मिल्ने
मिल्ने भारत के खिलाफ दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (4/19) करने वाले कीवी गेंदबाज बने हैं।
इस सूची में उनसे बेहतर प्रदर्शन सिर्फ मिचेल सैंटनर (4/11, नागपुर, 2016) ने किया है।
न्यूजीलैंड की ओर से भारत के विरुद्ध तीसरा सबसे बेहतर डेनियल विटोरी ने किया था। उन्होंने 2007 में 20 रन देते हुए 4 विकेट लिए थे।
इस सूची में चौथा सबसे बेहतर प्रदर्शन भी सैंटनर (4/21, क्राइस्टचर्च, 2026) के नाम पर दर्ज है।
अर्धशतक
फिलिप्स ने लगाया अर्धशतक
लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने जब 82 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया, तब फिलिप्स क्रीज पर आए।
सेडन पार्क स्टेडियम में उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने साइफर्ट के साथ मिलकर 86 रन की साझेदारी की।
आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
वह मौजूदा सीरीज में 300 से अधिक रन बनाने में सफल रहे।
साइफर्ट
साइफर्ट शतक से चूके
न्यूजीलैंड को 192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 रन पर पहला झटका लग गया था।
इसके बाद साइफर्ट ने डेरिल मिचेल (29) के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 73 रन की साझेदारी की।
वह अपनी पारी में 50 गेंदों में 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से 93 रन बनाकर आउट हुए।
यह उनके उनके टी-20 अंतराष्ट्रीय करियर का 18वां और भारतीय टीम के खिलाफ छठा अर्धशतक रहा।