Loading...
श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक

श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Nov 01, 2026
01:56 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज के 5वें और अंतिम मुकाबले में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (50) खेली। यह उनके उनके टी-20 अंतराष्ट्रीय करियर का 11वां और कीवी टीम के खिलाफ दूसरा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने शतक रहा, जिसे उन्होंने 22 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी की बदौलत ही भारतीय टीम शुरुआत झटकों से उबरने में सफल रही। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही अय्यर की पारी और साझेदारी?

भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 रन के कुल स्कोर पर 2 बड़े झटके लग गए थे।

उसके बाद बल्लेबाजी पर आए श्रेयस ने ईशान किशन (61) के साथ पारी को आगे बढ़ाया और कमजोर गेंदों को सीमा रेखा के पार पहुंचाया।

इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए।

श्रेयस अपनी पारी में 23 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए।

रिकॉर्ड

SENA देशों में सर्वाधिक 50+ स्कोर वाले कप्तान

श्रेयस ने इस पारी के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

वह संयुक्त रूप से SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं।

यह उनका तीसरा 50+ स्कोर (इंग्लैंड में 2 और न्यूजीलैंड में एक) है।

उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। उन्होंने भी 3 बार 50+ स्कोर बनाए थे।

ADVERTISEMENT

करियर

कैसा रहा है श्रेयस का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?

श्रेयस ने 2017 को न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ ही अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी।

उन्होंने अब तक 77 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसकी 73 पारियों में 31.37 की औसत और 142.07 की स्ट्राइक रेट से 1,820 रन बनाए हैं।

इस दौरान उन्होंने एक शतक के अलावा 11 अर्धशतक भी लगाए हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर 102* रन रहा है।

उन्होंने 149 चौकों के साथ ही 69 छक्के भी लगाए हैं।

ADVERTISEMENT