Loading...
न्यूजीलैंड बनाम भारत: बे ओवल के मैदान पर कैसा है दोनों टीमों का प्रदर्शन?
भारत ने सीरीज में बनाई हुई है बढ़त (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

न्यूजीलैंड बनाम भारत: बे ओवल के मैदान पर कैसा है दोनों टीमों का प्रदर्शन?

Nov 12, 2026
01:51 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मैच बेनतीजा रहा था। अब सीरीज का चौथा मैच 13 नवंबर को बे ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। दूसरी तरफ मिचेल सैंटनर के नेतृत्व वाली मेजबान टीम सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी। इस बीच बे ओवल के मैदान पर दोनों टीमों के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

प्रदर्शन 

भारत ने बे ओवल में जीते हैं 2 वनडे मैच 

भारत ने बे ओवल में अब तक 3 वनडे खेले हैं, जिसमें 2 में जीत दर्ज की है और एक में हार झेली है।

बे ओवल में न्यूजीलैंड ने कुल 12 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से 7 में जीत हासिल की है और 5 में शिकस्त का सामना किया है।

इस मैदान पर दोनों टीमें 2020 में आखिरी बार आपस में भिड़ी थी, जिसे न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से जीता था।

पिच रिपोर्ट 

ऐसी है बे ओवल की पिच रिपोर्ट

बे ओवल की पिच में गेंदबाजी की तुलना में बल्लेबाजी करना आसान माना जाता है।

नई गेंद से तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिलती है, लेकिन पिच में एक समान उछाल के चलते ज्यादातर बल्लेबाज हावी रहते हैं।

यहां पर स्पिन गेंदबाजों के लिए कुछ खास मदद नहीं है।

हाउस्टेट के मुताबिक, इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 268 रन है।

यहां पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 7 बार जीत दर्ज की है।

ADVERTISEMENT

बल्लेबाज 

इन बल्लेबाजों ने किया है अच्छा प्रदर्शन

टॉम लैथम ने यहां पर 9 पारियों में 30.86 की औसत और 80.00 की स्ट्राइक रेट से 216 रन बनाए हैं। उन्होंने एक अर्धशतक लगाया है।

डेरिल मिचेल ने यहां पर 2 पारियों में 121.00 की औसत और 84.02 की स्ट्राइक रेट से 121 रन बनाए हैं।

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने यहां पर इकलौती पारी में 112 रन बनाए हैं।

विराट कोहली ने इस मैदान पर 3 पारियों में 37.33 की औसत से 112 रन बनाए हैं।

ADVERTISEMENT

गेंदबाज 

इन गेंदबाजों ने किया है उम्दा प्रदर्शन 

मैट हेनरी ने इस मैदान पर 5 पारियों में 23.90 की औसत और 5.67 की इकॉनमी रेट से 11 विकेट लिए हैं।

जैकब डफी ने यहां पर 2 पारियों में 19.00 की औसत और 7.30 की इकॉनमी रेट से 5 सफलताएं हासिल की है।

युजवेंद्र चहल ने इस मैदान पर 3 पारियों में 21.42 की औसत से 7 विकेट लिए थे।

कुलदीप यादव ने यहां पर 2 वनडे में 21.00 की औसत से 4 विकेट चटकाए हैं।

ADVERTISEMENT