Page Loader
घुटने की सर्जरी से पहले भगवद गीता पढ़ते नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, सामने आई तस्वीर
एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 5वीं बार खिताब जीता है (तस्वीर: ट्विटर/@ChennaiIPL)

घुटने की सर्जरी से पहले भगवद गीता पढ़ते नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, सामने आई तस्वीर

Jun 01, 2023
06:36 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का खिताब चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने जीता। महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में CSK ने 5वीं बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। 29 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में CSK ने गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से हराया था। जीत के बाद CSK के कप्तान धोनी घुटने की सर्जरी के लिए मुंबई पहुंचे। इस दौरान वह भगवद गीता पढ़ते नजर आए। IPL 2023 के दौरान धोनी तकलीफ में नजर आए थे।

प्रदर्शन

इस सीजन नहीं लगाया एक भी अर्धशतक

IPL 2023 में धोनी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने 16 मैच की 12 पारियों में 26 की औसत और 182.45 की स्ट्राइक रेट से 104 रन बनाए। इस सीजन उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 32 रन रहा। उन्होंने लीग में 3 चौके और 10 छक्के लगाए। धोनी IPL में 250 मुकाबले खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। उन्होंने लीग की 217 पारियों में 39.09 की औसत और 135.96 के स्ट्राइक रेट से 5,082 रन बनाए हैं।

ट्विटर पोस्ट

CSK ने 5वीं बार जीता खिताब