
IPL इतिहास में ऐसा करने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं महेंद्र सिंह धोनी, जानिए क्या किया
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अब तक 13 में से 7 मैच जीते हैं। 15 अंकों के साथ एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है। IPL इतिहास में धोनी आखिरी 2 ओवरों में 1,000 रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। धोनी इस सीजन में 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आ रहे हैं। ऐसे में उन्हें कुछ ही गेंदों खेलने को मिली हैं।
प्रदर्शन
इस सीजन प्रदर्शन
IPL 2023 में धोनी ने 13 मैच की 9 पारियों में करीब 50 की औसत और 196 के स्ट्राइक रेट से 98 रन बनाए हैं। IPL में धोनी ने 19वें ओवर में अब तक 666 रन बनाए हैं। उन्होंने इस ओवर में 39 छक्के लगाए हैं। इसी तरह उन्होंने 20वें ओवर में 711 रन बनाए हैं। उन्होंने आखिरी ओवर में 59 छक्के भी लगाए हैं। CSK अपना आखिरी लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 20 मई को खेलेगी।