Page Loader
विराट कोहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 75+ स्कोर बनाने वाले भारतीय, जानिए अन्य बल्लेबाजों के आंकड़े
विराट कोहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 75+ स्कोर बनाने वाले भारतीय (तस्वीर: एक्स/@ BCCI)

विराट कोहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 75+ स्कोर बनाने वाले भारतीय, जानिए अन्य बल्लेबाजों के आंकड़े

Nov 24, 2023
05:58 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में गुरुवार को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आतिशी पारी खेली। विशाखापट्‌टनम में सूर्यकुमार ने 9 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 42 गेंदों पर 80 रन जड़ दिए। इसके साथ वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में तीसरे सबसे ज्यादा बार 75 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में विराट कोहली शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 12 बार यह कारनामा किया है।

प्रदर्शन

सूची में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक बार 75 या उससे ज्यादा स्कोर करने वाले अन्य बल्लेबाजों की बात करें तो सूची में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा (10) हैं। साथ ही तीसरे पर सूर्यकुमार (6), चौथे पर संयुक्त रूप से शिखर धवन (4) और केएल राहुल (4) हैं। इस फेहरिस्त में 5वें पर शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन हैं। तीनों ही युवा बल्लेबाजों ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 2-2 बार 75 या उससे ज्यादा स्कोर बनाया है।

प्रदर्शन

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में विराट का प्रदर्शन

विराट ने 115 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 107 पारियों में 52.73 की औसत और 137.96 की स्ट्राइक रेट से 4,008 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 37 अर्धशतक के अलावा 1 शतक भी लगाए है। उनका सर्वाधिक स्कोर 122* रन है। रोहित ने 148 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 140 पारियों में 3,853 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 31.32 की और स्ट्राइक रेट 139.24 की रही है। क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में उनके नाम 29 अर्धशतक और 4 शतक हैं।