NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / MI बनाम RCB: जसप्रीत बुमराह ने IPL में दूसरी बार चटकाए 5 विकेट, ये बनाए रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    MI बनाम RCB: जसप्रीत बुमराह ने IPL में दूसरी बार चटकाए 5 विकेट, ये बनाए रिकॉर्ड्स 
    जसप्रीत बुमराह ने मैच में शानदार गेंदबाजी की (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    MI बनाम RCB: जसप्रीत बुमराह ने IPL में दूसरी बार चटकाए 5 विकेट, ये बनाए रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 11, 2024
    09:39 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 25वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए।

    यह उनके IPL करियर का दूसरा और इस संस्कार का पहला 5 विकेट हॉल है। उनकी शानदार गेंदबाजी के सामने RCB के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए।

    वह IPL में 2 बार 5 विकेट हॉल लेने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी हैं।

    ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    गेंदबाजी

    कैसी रही बुमराह की गेंदबाजी?

    बुमराह ने 4 ओवर गेंदबाजी की और 21 रन देकर 5 विकेट झटके। यह IPL 2024 का पहला 5 विकेट हॉल भी है।

    उन्होंने विराट कोहली (3), फाफ डु प्लेसिस (61), महिपाल लोमरोर (0) और सौरभ चौहान (9) को अपना शिकार बनाया।

    उन्होंने पॉवरप्ले, बीच के ओवर और आखिरी ओवरों में अपनी गेंदबाजी से RCB के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया और रन बनाने का मौका नहीं दिया।

    RCB का कोई भी बल्लेबाज उन्हें पढ़ ही नहीं पाया।

    उपलब्धि

    इन गेंदबाजों ने IPL में लिए हैं 2 बार 5 विकेट 

    बुमराह के अलावा IPL में जेम्स फॉकनर, जयदेव उनादकट और भुवनेश्वर कुमार ने 2 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं।

    बुमराह MI के पहले गेंदबाज हैं, जिन्होंने यह कारनामा किया है।इस मुकाबले से पहले बुमराह ने IPL 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 10 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

    बुमराह RCB के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट (29) लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। उन्होंने रविंद्र जडेजा और संदीप शर्मा (26) को पीछे छोड़ दिया है।

    सीजन

    IPL 2024 में बुमराह ने किया है कमाल का प्रदर्शन 

    बुमराह IPL 2024 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और पर्पल कैप अभी उन्हीं के पास है।

    इस सीजन उन्होंने 5 मैच खेले हैं और 11.90 की उम्दा औसत के साथ 10 विकेट झटके हैं।

    उनकी इकॉनमी रेट 5.95 की रही है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/21 का रहा है।

    बुमराह IPL 2023 में चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाए थे। IPL 2022 में इस खिलाड़ी ने 14 मैच में 15 विकेट झटके थे।

    जानकारी

    बुमराह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी 

    बुमराह RCB के खिलाफ 5 विकेट हॉल लेने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले किसी भी गेंदबाज ने RCB के खिलाफ 5 विकेट हॉल नहीं लिया था। इस मुकाबले से पहले RCB के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आशीष नेहरा ने (4/10) किया था।

    करियर

    कैसा रहा है बुमराह का IPL करियर?

    बुमराह ने अपना पहला IPL मुकाबला साल 2013 में RCB के ही खिलाफ खेला था। उन्होंने अपना पहला विकेट कोहली के रूप में लिया था।

    उन्होंने अब तक 125 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 125 पारियों में वह 22.57 की औसत से 155 विकेट लेने में सफल रहे हैं।

    वह IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में 10वें स्थान पर हैं। MI के लिए उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ लसिथ मलिंगा (170) ने लिए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जसप्रीत बुमराह
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    मुंबई इंडियंस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    पाकिस्तान के बलूचिस्तान में विस्फोटक से लदी कार स्कूल बस में टकराई, 4 बच्चों की मौत पाकिस्तान समाचार
    एक्स अकाउंट सस्पेंड होने पर रिस्टोर के लिए कैसे करें अपील?  X
    कान्स 2025: चौथी बार रेड कार्पेट पर उतरीं अदिति राव हैदरी, आपने देखा क्या लुक? अदिति राव हैदरी

    जसप्रीत बुमराह

    वनडे विश्व कप 2023: बुमराह और जडेजा 4 से कम की इकॉनमी से कर रहे गेंदबाजी वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: जसप्रीत बुमराह ने अब तक फेंकी सबसे ज्यादा डॉट गेंदें, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    शाहीन अफरीदी 50 वनडे मुकाबलों के बाद बुमराह पर रहे भारी, जानिए तुलनात्मक आंकड़े  शाहीन अफरीदी
    जसप्रीत बुमराह ने जो रूट को सर्वाधिक बार किया है शून्य पर आउट, जानिए आंकडे़ जो रूट

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL में रविंद्र जडेजा 100 विकेट और 100 कैच लपकने वाले पहले खिलाड़ी बने  टी-20 क्रिकेट
    IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव अगले 2 मैचों से बाहर मयंक यादव
    IPL 2024: CSK ने KKR को हराते हुए दर्ज की अपनी तीसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2024
    IPL में महेला जयवर्धने के बल्ले से निकली सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर  टी-20 क्रिकेट

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: PBKS बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL मैच का टिकट खरीदते समय रहें सावधान, ऐसे ठगी कर रहे जालसाज इंडियन प्रीमियर लीग
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: मार्च के लिए श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस ने जीता पुरस्कार ICC अवार्ड्स
    IPL के एक मैच में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी  इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    MI के लिए 200वां IPL मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने रोहित शर्मा, जानिए आंकड़े रोहित शर्मा
    IPL 2024: क्वेना मफाका MI के लिए डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: अभिषेक शर्मा ने SRH के लिए बनाया सबसे तेज अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: हेनरिक क्लासेन ने MI के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025