NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / LSG बनाम KKR: वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा ने चटकाए 3-3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    LSG बनाम KKR: वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा ने चटकाए 3-3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े
    वरुण चक्रवर्ती ने चटकाए 3 विकेट (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    LSG बनाम KKR: वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा ने चटकाए 3-3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन भारत शर्मा
    May 05, 2024
    11:48 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 54वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट अपने नाम किए।

    उनकी दमदार गेंदबाजी और चटकाए गए विकेटों के कारण ही KKR की टीम ने मैच में 98 रन की बड़ी जीत दर्ज कर ली।

    यह दोनों का ही LSG के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

    आइए उनकी गेंदबाजी और आंकड़े जानते हैं।

    गेंदबाजी

    कैसी रही वरुण की गेंदबाजी?

    वरुण ने 236 रन का लक्ष्य लेकर उतरी LSG को 77 रन के कुल स्कोर पर दीपक हूडा (5) के रूप में न केवल तीसरा झटका दिया, बल्कि मैच में अपने विकेटों का खाता भी खोला।

    इसके बाद भी उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए एश्टन टर्नर (16) और युधवीर सिंह चरक (7) को भी पवेलियन की राह दिखा दी।

    आखिर में KKR ने जीत दर्ज कर ली। वरुण ने अपने 3 ओवर में 30 रन खर्च किए।

    गेंदबाजी

    कैसी रही हर्षित की गेंदबाजी?

    हर्षित ने 70 रन के कुल स्कोर पर कप्तान केएल राहुल (25) को रमनदीप सिंह के हाथों कैच कराकर LSG को न केवल दूसरा झटका दिया, बल्कि अपने विकेटों का भी खाता खोला।

    इसके बाद उन्होंने बीच के आवेरों में क्रुणाल पांड्या (5) को भी आउट कर पवेलियन की राह दिखा दी।

    आखिर में उन्होंने रवि बिश्नोई (2) को आउट कर KKR की जीत पर मुहर लगा दी। उन्होंने 3.1 ओवर में केवल 24 रन खर्च किए।

    करियर

    कैसा रहा है वरुण का IPL करियर?

    वरुण ने साल 2019 में KKR के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था।

    वह अब तक 67 मैचों की इतनी ही पारियों में 25 की औसत और 7.68 की इकॉनमी से 78 विकेट चटका चुके हैं।

    इसमें 1 बार 5 विकेट, दो बार 4 और 8 बार 3 विकेट हॉल शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/20 का रहा है।

    इसी तरह वह बल्लेबाजी में अब तक 12 पारियों में 25 रन ही बनाने में सफल रहे हैं।

    करियर

    कैसा रहा है हर्षित का IPL करियर?

    हर्षित ने साल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ अपनी IPL की पारी का आगाज किया था।

    वह अब तक 17 मैचों की 16 पारियों में करीब 27 की औसत और 9.44 की इकॉनमी से 20 विकेट चटका चुके हैं।

    उन्होंने आज दूसरी बार पारी में 3 विकेट लिए हैं और यह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।

    इसी तरह वह फील्डिंग करते हुए 6 कैच भी लपक चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    लखनऊ सुपर जायंट्स
    वरुण चक्रवर्ती

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025
    पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ISS पर करेंगे सूक्ष्मगुरुत्व प्रयोग, ISRO ने दी जानकारी  ISRO
    1 जून से इन फोन में बंद जाएगा व्हाट्सऐप, जानिए कौन-कौनसे हैं मॉडल  मेटा
    IPL 2025 में खूब चला साई सुदर्शन का बल्ला, आंकड़ों के साथ जानिए उनका प्रदर्शन  साई सुदर्शन

    इंडियन प्रीमियर लीग

    SRH बनाम RR: नितीश रेड्डी ने IPL में जड़ा अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2024: ट्रेविस हेड ने जड़ा इस संस्करण में अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े ट्रेविस हेड
    SRH बनाम RR: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा 9वां IPL अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े राजस्थान रॉयल्स
    SRH बनाम RR: रियान पराग ने जड़ा IPL 2024 में अपना चौथा अर्धशतक, जानिए आंकड़े राजस्थान रॉयल्स

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    KKR बनाम RCB: विल जैक्स ने जड़ा अपना पहला IPL अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: रजत पाटीदार ने KKR के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: KKR ने रोमांचक मुकाबले में RCB को 1 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: आंद्रे रसेल ने RCB के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    IPL 2024: केएल राहुल का KKR के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में KKR और LSG का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: KKR बनाम LSG की ईडन गार्डन पर होगी भिड़ंत, जानिए पिच और मौसम रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    KKR बनाम LSG: मिचेल स्टार्क ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    वरुण चक्रवर्ती

    वरुण चक्रवर्ती की फिटनेस से नाखुश हैं विराट कोहली, कही ये बातें विराट कोहली
    KKR बनाम RCB: वरुण चक्रवर्ती ने IPL में पहली बार झटके 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े IPL 2023
    IPL 2023: वरुण चक्रवर्ती ने RCB के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  क्रिकेट समाचार
    IPL 2023: वरुण चक्रवर्ती ने PBKS के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  पंजाब किंग्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025