NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स ने लसिथ मलिंगा को तेज गेंदबाजी कोच बनाया
    अगली खबर
    IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स ने लसिथ मलिंगा को तेज गेंदबाजी कोच बनाया
    लसिथ मलिंगा

    IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स ने लसिथ मलिंगा को तेज गेंदबाजी कोच बनाया

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 11, 2022
    02:21 pm

    क्या है खबर?

    पूर्व दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 से ठीक पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) ने तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।

    मलिंगा IPL में 10 साल से ज्यादा समय तक मुंबई इंडियंस (MI) की टीम से खेल चुके हैं और बीते साल जनवरी में उन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

    वहीं पैडी अप्टन को भी RR ने अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल किया है।

    इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    बयान

    अपनी नियुक्ति पर क्या बोले मलिंगा?

    मलिंगा ने RR के साथ जुड़ने में अपनी खुशी जाहिर की है। मलिंगा ने अपनी नियुक्ति पर कहा, "IPL में वापसी करना मेरे लिए एक अद्भुत एहसास है और राजस्थान रॉयल्स (RR) में शामिल होना सम्मान की बात है। RR फ्रेंचाइजी ने हमेशा युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा दिया है और उन्हें विकसित किया है। हम जिस तेज गेंदबाजी इकाई के साथ जा रहे हैं, उसको लेकर मैं उत्साहित हूं।

    ट्विटर पोस्ट

    राजस्थान रॉयल्स का ट्वीट

    *𝐤𝐢𝐬𝐬𝐞𝐬 𝐭𝐡𝐞 𝐛𝐚𝐥𝐥*

    Lasith Malinga. IPL. Pink. 💗#RoyalsFamily | #TATAIPL2022 | @ninety9sl pic.twitter.com/p6lS3PtlI3

    — Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 11, 2022

    कोचिंग

    MI के गेंदबाजी मेंटोर रह चुके हैं मलिंगा

    IPL में मलिंगा आखिरी बार 2019 में खेले थे। इसके बाद उन्होंने MI के गेंदबाजी मेंटोर के रूप में काम किया था।

    इसके अलावा मलिंगा पिछले महीने श्रीलंका टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर चुके हैं। उन्हें फरवरी में हुई टी-20 सीरीज के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

    बता दें मलिंगा के पूर्व साथी खिलाड़ी रहे कुमार संगाकारा इस समय RR के क्रिकेट निदेशक के पद पर हैं।

    IPL करियर

    सर्वाधिक विकेट वाले गेंदबाज हैं मलिंगा

    मलिंगा IPL के दूसरे सीजन से ही MI के साथ जुड़े थे।

    2018 में वह टीम के साथ गेंदबाजी मेंटोर के रूप में जुड़े थे और 2020 में वह निजी कारणों से टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सके थे।

    MI के लिए खेले 122 मैचों में उन्होंने 170 विकेट लिए हैं और IPL में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके बाद इस सूची में ड्वेन ब्रावो (167 विकेट) हैं।

    जानकारी

    कोचिंग स्टाफ में शामिल हुए पैडी अप्टन

    पैडी अप्टन को भी RR ने अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल किया है। उन्हें बतौर 'टीम कैटालिस्ट' फ्रेंचाइजी ने अपने साथ जोड़ा है। पहले RR की मुख्य कोच की भूमिका निभा चुके पैडी इस बार खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखेंगे।

    लेखा-जोखा

    सिर्फ एक बार खिताब जीत सकी है राजस्थान

    पहले सीजन में ही शेन वॉर्न की अगुवाई में राजस्थान ने अंडरडॉग रहते हुए टाइटल पर कब्जा जमाया था। 2008 में खिताब जीतने के बाद 2013, 2015 और 2018 में वे प्ले-ऑफ तक पहुंचे थे।

    स्पॉट-फिक्सिंग के मामले में 2016 और 2017 सीजन के लिए उन्हें लीग से निलंबित किया गया था। वे चार बार सातवें, दो बार छठे और एक बार पांचवें और एक बार अंतिम स्थान पर रहे हैं।

    IPL 2021 में RR प्लेऑफ में नहीं पहुंची थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    राजस्थान रॉयल्स
    लसिथ मलिंगा
    IPL 2022

    ताज़ा खबरें

    रेणुका शहाणे बोलीं- शाहरुख खान ने कहा था निर्देशक कहे तो कुएं में भी कूद जाओ शाहरुख खान
    भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच दिल्ली हवाई अड्डे पर रद्द की गई 100 से अधिक उड़ानें दिल्ली
    सेना प्रमुख की कमांडरों को खुली छूट, कहा- संघर्ष विराम उल्लंघन होने पर करें जवाबी कार्रवाई भारतीय सेना
    करण जौहर ने 'दोस्ताना 2' पर लिया बड़ा फैसला, आया फिल्म से जुड़ा ये नया अपडेट करण जौहर

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम श्रीलंका, पहला टेस्ट: जानिए मोहाली के मैदान के दिलचस्प आंकड़े टेस्ट क्रिकेट
    ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर रॉड मार्श का 74 साल की उम्र में निधन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स ने स्टीफन जोन्स को अपना हाई परफॉरमेंस गेंदबाजी कोच बनाया इंडियन प्रीमियर लीग
    भारत बनाम श्रीलंका, पहला टेस्ट: पांचवी बार नर्वस नाइंटीज में आउट हुए पंत, शतक से चूके भारतीय क्रिकेट टीम

    राजस्थान रॉयल्स

    DC बनाम RR: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें दिल्ली कैपिटल्स
    IPL: राजस्थान के खिलाफ कैसा रहा है ऋषभ पंत का प्रदर्शन? ऋषभ पंत
    IPL: दिल्ली के खिलाफ कैसा रहा है संजू सैमसन का प्रदर्शन? क्रिकेट समाचार
    DC बनाम RR: टॉस जीतकर राजस्थान ने लिया गेंदबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन दिल्ली कैपिटल्स

    लसिथ मलिंगा

    टी-20 विश्व कप 2020 में क्वालीफाई करने में नाकाम रहे श्रीलंका और बांग्लादेश क्रिकेट समाचार
    इन खिलाड़ियों के लिए IPL 2019 साबित हो सकता है आखिरी सीज़न इंडियन प्रीमियर लीग
    जानें IPL के इतिहास में किन गेंदबाज़ों ने हासिल की पर्पल कैप भारत की खबरें
    IPL 2019: पहले 6 मैचों में मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेलेंगे लसिथ मलिंगा, जानें क्यों इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2022

    IPL 2022: कौन हैं गुजरात टाइटंस में शामिल किए गए यश दयाल? क्रिकेट समाचार
    IPL 2022: कौन हैं तिलक वर्मा, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 1.7 करोड़ में खरीदा? क्रिकेट समाचार
    IPL 2022: ये रहे नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी, 10 करोड़ से ऊपर रही सबकी कीमत इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: इन विकेटकीपर्स को मिली नीलामी में सबसे ज्यादा रकम इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025