कुमार संगाकारा ने रियान पराग के इलेक्ट्रिक सिगरेट विवाद पर तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा
क्या है खबर?
राजस्थान रॉयल्स (RR) के कोच कुमार संगाकारा ने फ्रेंचाइजी से जुड़े हालिया विवादों पर अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इन मामलों को आंतरिक रूप से सुलझा लिया गया है और ये खिलाड़ियों के लिए टीम संस्कृति को बनाए रखने की याद दिलाते हैं। यह टिप्पणी तब आई है जब RR के कप्तान रियान पिराग पर BCCI ने ड्रेसिंग रूम में इलेक्ट्रिक सिगरेट पीने के लिए जुर्माना लगाया था। आइए जानते हैं संगाकारा ने क्या कुछ कहा।
प्रकरण
पराग के इलेक्ट्रिक सिगरेट पीने का क्या है मामला?
RR की टीम मैदान के बाद 2 घटनाओं को लेकर सवालों के घेरे में है। हाल ही में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मैच के दौरान कप्तान पराग को टीम के ड्रेसिंग रूम में इलेक्ट्रिक सिगरेट पीते हुए कैमरे में कैद किया गया था। यह वीडियो वायरल हो गया। पराग पर आचार संहिता (COC) के अनुच्छेद 2.1 के तहत लेवल 1 का अपराध दर्ज किया गया और उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
जानकारी
टीम मैनेजर पर भी लगाया गया जुर्माना
पराग की घटना से कुछ दिन पहले RR टीम के मैनेजर रोमी भिंडर को टीम के डगआउट में फोन का इस्तेमाल करने के लिए दंडित किया गया था। उन पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। हालांकि, वह प्रतिबंध से बच गए थे।
बयान
संगाकारा ने क्या दिया बयान?
RR टीम की बार-बार अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर जांच जारी है। ऐसे में संगकारा ने स्वीकार किया कि इन घटनाओं से फ्रेंचाइजी की छवि खराब हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों मामलों को आंतरिक स्तर पर और अधिकारियों द्वारा सुलझा लिया गया है। उन्होंने स्पोर्टस्टार से कहा, "इस तरह के विवाद टीम के लिए सकारात्मक नहीं हैं और मैं इतना ही कह सकता हूं कि BCCI और फ्रेंचाइजी दोनों ने इन मुद्दों को सुलझा लिया है।"
जोर
संगाकारा ने टीम संस्कृति और प्रदर्शन में बदलाव पर दिया जोर
संगकारा ने टीम संस्कृति को बनाए रखने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ये विवाद खिलाड़ियों के लिए एक सबक का काम करते हैं। उन्होंने पिछले मैच में आए उतार-चढ़ावों पर भी प्रकाश डाला। संगकारा ने कहा, "उनकी छोटी सी पारी ने मैच का रुख हमारी तरफ मोड़ दिया।" उन्होंने PBKS के खिलाफ 223 रनों का लक्ष्य हासिल करने में RR के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उनके प्रदर्शन का जिक्र करते हुए यह बात कही।