NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टोक्यो ओलंपिक: मीराबाई चानू ने जीता रजत, ऐसा रहा भारत के लिए आज का दिन
    अगली खबर
    टोक्यो ओलंपिक: मीराबाई चानू ने जीता रजत, ऐसा रहा भारत के लिए आज का दिन
    मीराबाई चानू ने दिलाया भारत को टोक्यो ओलंपिक का पहला पदक

    टोक्यो ओलंपिक: मीराबाई चानू ने जीता रजत, ऐसा रहा भारत के लिए आज का दिन

    लेखन Neeraj Pandey
    Jul 24, 2021
    07:00 pm

    क्या है खबर?

    टोक्यो ओलंपिक 2020 का दूसरा दिन भारतीय एथलीट्स के लिए काफी व्यस्त रहा। भारतीय एथलीट्स ने आज के दिन कई खेलों में हिस्सा लिया। टेनिस, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन, हॉकी और मुक्केबाजी जैसे खेलों में भारतीय एथलीट्स ने हिस्सा लिया।

    कुछ खेलों में भारत को सफलता हासिल हुई तो वहीं कुछ में उन्हें निराशा हाथ लगी।

    आइए जानते हैं कैसा रहा भारत के लिए ओलंपिक में आज का दिन।

    मीराबाई चानू

    चानू ने रजत जीतकर रचा इतिहास

    भारतीय महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीता। वह भारोत्तलन में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनी हैं। कर्णम मल्लेश्वरी (2000) के बाद वह भारोत्तलन में पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट हैं।

    क्लीन एंड जर्क में चानू ने 115 किलोग्राम का भार उठाते हुए नया ओलंपिक रिकॉर्ड भी बनाया है। उन्होंने कुल 202 किलोग्राम का भार उठाया। दूसरे दिन भारत की यह सबसे बड़ी सफलता रही।

    शुरुआत

    ऐसी रही भारत के लिए दिन की शुरुआत

    भारत के लिए दूसरे दिन की शुरुआत 10 मीटर विमेंस एयर राइफल क्वालीफिकेशन के साथ हुई थी। एलावेनिल वालारिवान और अपूर्वि चंदेला क्वालीफाई करने से चूक गई थीं। इसके बाद तीरंदाजी के मिक्स्ड इवेंट में प्रवीण जाधव और दीपिका कुमारी की टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

    पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराते हुए भारत को बड़ी खुशी दी। जूडो के एलिमिनेशन मुकाबले में सुशीला देवी हारकर बाहर हो गई हैं।

    टेनिस और टेबल टेनिस

    टेनिस और टेबल टेनिस में ऐसा रहा भारत के लिए रिजल्ट

    अचांता कमल और मनिका बत्रा की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी को टेबल टेनिस के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में हार झेलनी पड़ी। विमेंस सिंगल्स में मनिका बत्रा और सुतीर्था मुखर्जी ने पहले राउंड के मुकाबले जीत लिए हैं।

    टेनिस में सुमित नागल ने पहले राउंड का मैच जीत लिया है। वह ओलंपिक में पहले राउंड का मैच जीतने वाले केवल तीसरे भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने हैं। लिएंडर पेस (1996) के बाद वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं।

    जानकारी

    सौरभ चौधरी ने गंवाया पदक जीतने का मौका

    सौरभ चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल के पुरुष वर्ग में फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन पदक वाले मैच में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और वह सातवें स्थान पर रहे।

    बैडमिंटन

    बैडमिंटन में ऐसे रहे भारत के लिए नतीजे

    बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स मुकाबले में साई प्रानीत को हार मिली और वह प्रतियोगिता से बाहर हो गए। उन्हें इजरायल के मिशा जिल्मेर्मन ने 17-21, 15-21 से हराया।

    पुरुष डबल्स के ग्रुप स्टेज मुकाबले में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने जीत हासिल की है। उन्होंने चाईनीज तेपेई के ली यांग और वैंग छी-लिन की जोड़ी को 21-16, 16-21, 27-25 से हराते हुए अगले दौर में जगह बनाई है।

    जानकारी

    पहले ही मैच में हारकर बाहर हुए मुक्केबाज विकास

    69 किलोग्राम भारवर्ग के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्णनन को हार झेलनी पड़ी। उन्हें जापान के मेंसाह ओकाजावा ने 5-0 से हराया। एकतरफा मुकाबले में विकास लगातार बैकफुट पर ही रहे।

    महिला हॉकी टीम

    महिला हॉकी टीम की हार के साथ हुआ दिन का अंत

    भारत के लिए दिन का अंत काफी खराब रहा और महिला हॉकी टीम को नीदरलैंड के खिलाफ 5-1 की करारी हार झेलनी पड़ी। दूसरे क्वार्टर तक स्कोर 1-1 से बराबरी पर था।

    तीसरे क्वार्टर में तीन गोल दागकर नीदरलैंड ने अपनी बढ़त 4-1 कर ली और मैच पर पकड़ मजबूत कर ली। अंतिम क्वार्टर में भी उन्होंने एक गोल दागा। भारत के लिए इकलौता गोल कप्तान रानी रामपाल ने दागा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक

    ताज़ा खबरें

    टोयोटा FJ क्रूजर का डिजाइन आया सामने, जानिए कैसा होगा लुक  टोयोटा
    कोरोना वायरस के मामले 4,000 के पार, 24 घंटे में 5 मरीजों ने दम तोड़ा कोरोना वायरस
    क्या IPL 2025 के फाइनल में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद के मौसम का हाल IPL 2025
    ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने भारतीय मूल के व्यक्ति को बुरी तरह पीटा, हालत गंभीर ऑस्ट्रेलिया

    ओलंपिक

    टोक्यो ओलंपिक: IOC उपाध्यक्ष का बयान, कहा- किसी भी हालत में नहीं रुकेगा खेलों का आयोजन कोरोना वायरस
    टोक्यो ओलंपिक जाने वाले भारतीय दल को रवानगी से पहले लगाई जाएगी दूसरी वैक्सीन- IOA टोक्यो ओलंपिक
    यदि फैंस को आने दिया गया तभी ओलंपिक में हिस्सा लेंगे नोवाक जोकोविच नोवाक जोकोविच
    साइना और श्रीकांत की टोक्यो ओलंपिक में जाने की उम्मीदें खत्म, BWF ने दी जानकारी साइना नेहवाल

    टोक्यो ओलंपिक

    चोट के कारण टोक्यो ओलंपिक से बाहर हुई स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी कैरोलिना मारिन बैडमिंटन
    टोक्यो ओलंपिक: आयोजकों को लगा बड़ा झटका, 10,000 वालंटियर्स ने वापस लिया अपना नाम जापान
    डोप टेस्ट में फेल हुए ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके पहलवान सुमित मलिक ओलंपिक
    वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया, पुरुषों में जेरेमी चूके ओलंपिक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025