NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टोक्यो ओलंपिक: नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय महिला हॉकी टीम को मिली करारी हार
    खेलकूद

    टोक्यो ओलंपिक: नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय महिला हॉकी टीम को मिली करारी हार

    टोक्यो ओलंपिक: नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय महिला हॉकी टीम को मिली करारी हार
    लेखन Neeraj Pandey
    Jul 24, 2021, 06:43 pm 1 मिनट में पढ़ें
    टोक्यो ओलंपिक: नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय महिला हॉकी टीम को मिली करारी हार
    नीदरलैंड ने दर्ज की बड़ी जीत

    टोक्यो ओलंपिक 2020 के ग्रुप स्टेज के मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम को नीदरलैंड महिला हॉकी टीम ने हरा दिया है। नीदरलैंड ने 5-1 के बड़े अंतर से मैच अपने नाम किया है। भारत के लिए इकलौता गोल कप्तान रानी रामपाल ने दागा था। नीदरलैंड के लिए 21 साल की युवा खिलाड़ी अल्बर्स फेलिस ने सबसे अधिक दो फील्ड गोल दागे। आइए जानते हैं कैसा रहा मुकाबला।

    जोरदार रहा पहले क्वार्टर का खेल

    पहले क्वार्टर में मुकाबला काफी जोरदार रहा और दोनों टीमों ने एक-एक गोल दागे। नीदरलैंड ने मैच के पांचवें मिनट में पहला गोल दागा, लेकिन भारत ने भी पांच मिनट बाद गोल दागते हुए स्कोर बराबर कर लिया था। पहला क्वार्टर समाप्त होने से कुछ देर पहले नीदरलैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिली जिस पर भारत ने बेहतरीन डिफेंडिंग की। नीदरलैंड ने दोबारा आक्रमण करके गोल करना चाहा, लेकिन भारतीय डिफेंस ने उन्हें मौका नहीं दिया।

    दूसरे क्वार्टर में गोल के करीब नहीं पहुंच सकी दोनों टीमें

    दूसरे क्वार्टर में पहले पांच मिनट मुकाबला धीमा रहा और कोई भी टीम मौका नहीं बना सकी। हालांकि, सातवें मिनट में नीदरलैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिली और वे अपनी बढ़त को मजबूत करना चाहती थीं। भारतीय गोलकीपर सविता ने शानदार बचाव करते हुए गोल होने से रोका और फिर भारत ने भी काउंटर पर गोल दागने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहीं। दूसरे क्वार्टर में कोई भी टीम गोल के करीब नहीं पहुंच सकी।

    पूरी तरह से नीदरलैंड के नाम रहा तीसरा क्वार्टर

    तीसरे क्वार्टर में नीदरलैंड ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। रेफरल लेने पर उन्हें यह पेनल्टी कॉर्नर मिला था। तीसरे क्वार्टर के अंतिम तीन मिनट में दो गोल दागकर नीदरलैंड ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी। अंतिम दो गोल पूरी तरह से भारतीय डिफेंस की कमजोरी का फायदा उठाकर किए गए। लगातार पड़ रहे प्रेशर के कारण भारतीय डिफेंडर्स ने गलती की और इसका फायदा नीदरलैंड ने उठाया।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    ओलंपिक
    भारतीय महिला हॉकी टीम
    टोक्यो ओलंपिक

    ताज़ा खबरें

    एशिया कप 2023: श्रीलंका या UAE में शिफ्ट हो सकता है टूर्नामेंट- रिपोर्ट  भारत बनाम पाकिस्तान
    शुभमन गिल से युवती ने किया टिंडर मैच का निवेदन, कंपनी ने नागपुर में लगाए होर्डिंग शुभमन गिल
    राहुल गांधी ने कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र राहुल गांधी
    अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव, अब सबसे पहले होगा एंट्रेंस टेस्ट अग्निपथ योजना

    ओलंपिक

    पोलैंड के खेल मंत्री का दावा, कहा- 40 देश कर सकते हैं पेरिस ओलंपिक का बहिष्कार  अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति
    हॉकी: खेती से लेकर भारतीय टीम का कप्तान बनने तक, जानिए कैसा रहा हरमनप्रीत का सफर हरमनप्रीत सिंह
    लॉस एंजेलिस ओलंपिक में क्रिकेट के शामिल होने पर संशय बरकरार, ICC ने यह की सिफारिश क्रिकेट समाचार
    विनेश फोगाट और साक्षी मलिक का बड़ा आरोप, कहा- WFI अध्यक्ष करते हैं यौन उत्पीड़न विनेश फोगाट

    भारतीय महिला हॉकी टीम

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता, न्यूजीलैंड को हराया हॉकी टूर्नामेंट
    राष्ट्रमंडल खेल: भारतीय महिला हॉकी टीम की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार, शूटआउट के फैसले पर विवाद हॉकी टूर्नामेंट
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने कनाडा को हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह राष्ट्रमंडल खेल
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम को इंग्लैंड ने 3-1 से हराया हॉकी टूर्नामेंट

    टोक्यो ओलंपिक

    आंदोलनरत पहलवानों ने IOA प्रमुख पीटी उषा को लिखा पत्र, रखी ये प्रमुख मांगे विनेश फोगाट
    हॉकी विश्व कप: किसान परिवार के शमशेर सिंह ने कैसे पूरा किया भारतीय टीम का सफर? हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: गोलकीपर श्रीजेश के लिए पिता को बेचनी पड़ी थी गाय, जानिए उनकी कहानी हॉकी विश्व कप
    इस साल नीरज चोपड़ा पर लिखे गए उसैन बोल्ट से ज्यादा आर्टिकल, बनाया रिकॉर्ड नीरज चोपड़ा

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023