NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / KKR बनाम PBKS: सुनील नरेन ने लगाया IPL 2024 का दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    KKR बनाम PBKS: सुनील नरेन ने लगाया IPL 2024 का दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
    सुनील नरेन ने एक और धमाकेदार पारी खेली है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    KKR बनाम PBKS: सुनील नरेन ने लगाया IPL 2024 का दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 26, 2024
    09:01 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 42वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सुनील नरेन ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ धमाकेदार पारी (71) खेली है।

    ये उनके IPL करियर का छठा अर्धशतक रहा। यह खिलाड़ी इस सीजन कमाल के फॉर्म में है और 1 शतक भी लगा चुका है।

    नरेन ने पहली गेंद से ही आक्रमक क्रिकेट खेली और PBKS के सभी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई।

    आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    कमाल की रही नरेन की पारी 

    KKR के सलामी बल्लेबाज नरेन ने सिर्फ 23 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 32 गेंद में 71 रन बनाकर राहुल चाहर की गेंद पर आउट हुए। उनके बल्ले से 9 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 221.88 की रही।

    नरेन ने अपने सलामी जोड़ीदार फिल सॉल्ट के साथ पहले विकेट के लिए सिर्फ 63 गेंद में 138 रन जोड़ दिए।

    नरेन के कैच भी छूटे और उन्होंने उसका भरपूर फायदा उठाया।

    फॉर्म

    IPL 2024 में कमाल का रहा है नरेन का फॉर्म 

    नरेन ने IPL 2024 में अब तक 8 मुकाबले खेले हैं और इसकी 8 पारियों में 44.62 की उम्दा औसत और 184.02 की स्ट्राइक रेट से 357 रन बनाने में कामयाब रहे हैं।

    उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109 रन रहा है।

    इस सीजन उनसे ज्यादा रन सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (430) ने बनाए हैं। तीसरे स्थान पर रुतुराज गायकवाड़ (349) हैं।

    शतक

    राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जड़ा था IPL करियर का पहला शतक

    नरेन ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 56 गेंद का सामना किया था और 109 रन की पारी खेली थी। यह उनके IPL करियर का पहला शतक था। उन्होंने 13 चौके और 6 छक्के जड़े थे।

    इसी के साथ उन्होंने अपने टी-20 करियर में 4,000 रन भी पूरे कर लिए थे। उन्होंने 49 गेंदों में अपना पहला शतक पूरा किया था।

    इस सीजन नरेन 3 मुकाबलों में 50+ का स्कोर बना चुके हैं।

    कारनामा

    यह बड़ा रिकॉर्ड नरेन ने किया था अपने नाम 

    IPL 2024 में RR के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में 4,000 रन पूरे करते हुए नरेन के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड आया था। वह टी-20 क्रिकेट में 4,000 रन के साथ-साथ 500 विकेट लेने वाले ड्वेन ब्रावो के बाद दूसरे ऑलराउंडर बन गए थे।

    नरेन ने उस मैच में शतक बनाने के बाद 2 विकेट भी लिए थे।

    वह IPL इतिहास में किसी मैच में शतक लगाने, विकेट चटकाने वाले और कैच पकड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सुनील नरेन
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    क्रिकेट समाचार
    IPL 2024

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    सुनील नरेन

    #Opinion: इन वजहों से KKR जीत सकती है IPL 2019 का खिताब इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: सभी टीमों के एक-एक सर्वश्रेष्ठ स्पिन गेंदबाज़, जो मचा सकते हैं धमाल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: जानिए किस टीम का गेंदबाज़ी विभाग है कितना मज़बूत इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: जानिए किस टीम का गेंदबाज़ी विभाग है कितना मज़बूत इंडियन प्रीमियर लीग

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL में CSK और KKR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: CSK बनाम KKR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एमए चिदंबरम स्टेडियम के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम KKR: महीश तीक्षणा ने पूरे किए अपने 150 टी-20 विकेट, जानिए उनके आंकड़े चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2024: CSK ने KKR को हराते हुए दर्ज की अपनी तीसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: KKR ने रोमांचक मुकाबले में RCB को 1 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में 250 मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बने दिनेश कार्तिक, जानिए उनके आंकड़े और रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में रॉस टेलर की ओर से खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर  रॉस टेलर
    IPL 2024: साई किशोर ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024

    PBKS बनाम MI: आशुतोष शर्मा ने IPL में लगाया अपना पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    राशिद खान पर IPL में ये 5 बल्लेबाज रहे हैं हावी, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: ऋषभ पंत के ऐसे रिकॉर्ड्स, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: ईडन गार्डन पर होगी KKR बनाम RCB की टक्कर, जानिए स्टेडियम की पिच रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025