Page Loader
KKR बनाम MI: वरुण चक्रवर्ती ने की IPL 2024 में अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, जानिए उनके आंकड़े 
वरुण चक्रवर्ती ने मैच में कमाल की गेंदबाजी की (तस्वीर: एक्स/@IPL)

KKR बनाम MI: वरुण चक्रवर्ती ने की IPL 2024 में अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, जानिए उनके आंकड़े 

Apr 29, 2024
09:42 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 47वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 3 विकेट झटके हैं। उनकी स्पिन होती हुए गेंदों को DC के बल्लेबाज पढ़ ही नहीं पाए। कोई भी बल्लेबाज उनके खिलाफ बड़े शॉट लगाने में कामयाब नहीं हो पाया। KKR के अन्य गेंदबाजों ने उनका अच्छा साथ निभाया। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

गेंदबाजी

कैसी रही वरुण की गेंदबाजी?

वरुण ने मैच में 4 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 16 रन खर्च करते हुए ये 3 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट सिर्फ 4 की रही। उन्होंने DC के कप्तान ऋषभ पंत को 20 गेंद में 27 रन बनाने के बाद कैच आउट कराया। इसके बाद उन्होंने खतरनाक ट्रिस्टन स्टब्स को 4 रन बनाने के बाद पवेलियन की राह दिखाई। उनके तीसरे शिकार कुमार कुशाग्र रहे। यह खिलाड़ी सिर्फ 1 रन बनाकर वरुण की गेंद पर आउट हो गया।

साल

वरुण के लिए कमाल का रहा है IPL 2024 

IPL 2024 में वरुण ने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं। इसकी 9 पारियों में उन्होंने 27.09 की औसत से 11 विकेट झटके हैं। उनकी 9.03 की रही है। DC के खिलाफ उन्होंने इस सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। KKR के एक अन्य गेंदबाज सुनील नरेन ने भी इस सीजन 9 मुकाबले खेले हैं और 11 विकेट अपने नाम किए हैं। उनकी औसत 22.45 की रही है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/30 का रहा है।

करियर

कैसा रहा है वरुण का IPL करियर 

वरुण ने अपना पहला IPL मुकाबला KKR के खिलाफ ही साल 2019 में खेला था। उस समय वह पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम का हिस्सा थे। उन्होंने अब तक 65 मुकाबले खेले हैं। इसकी 65 पारियों में इस खिलाड़ी ने 26 की शानदार औसत के साथ 73 विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी रेट 7.68 की रही है। इस खिलाड़ी ने 1 बार 5 विकेट हॉल भी लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/20 का रहा है।

भारत

भारतीय टीम के लिए भी खेल चुके हैं वरुण 

वरुण ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अब तक 6 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान इस खिलाड़ी ने 5.97 की इकॉनमी रेट से सिर्फ 2 विकेट लिए थे। उनका औसत 66 का रहा था। टी-20 क्रिकेट की बात करें तो इस खिलाड़ी ने 80 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 26.54 की औसत और 7.44 की इकॉनमी रेट से 90 विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/20 का रहा है।