NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / KKR बनाम DC: फिलिप सॉल्ट ने IPL 2024 में जड़ा चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    KKR बनाम DC: फिलिप सॉल्ट ने IPL 2024 में जड़ा चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
    फिलिप सॉल्ट का बल्ला जमकर बोला (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    KKR बनाम DC: फिलिप सॉल्ट ने IPL 2024 में जड़ा चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 29, 2024
    10:59 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 47वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी (68) खेली।

    यह उनके IPL करियर का छठा और मौजूदा सीजन का चौथा अर्धशतक रहा। DC ने KKR को 154 रन का लक्ष्य दिया था। सॉल्ट ने अपनी धमाकेदार पारी से इसे बिल्कुल आसान बना दिया।

    आइए उनकी पारी और IPL के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    ऐसी रही सॉल्ट की पारी 

    सॉल्ट ने सिर्फ 33 गेंद का सामना किया और 68 रन जड़ दिए। उनके बल्ले से 7 चौके और 5 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 206.06 की रही।

    पहले विकेट के लिए इस खिलाड़ी ने सुनील नरेन के साथ सिर्फ 38 गेंद में 79 रन जोड़ दिए। इस साझेदारी में सॉल्ट के बल्ले से सिर्फ 28 गेंद में 60 रन निकले।

    नरेन ने 10 गेंद का सामना किया और 15 रन बनाए। सॉल्ट को अक्षर पटेल ने आउट किया।

    रन

    IPL 2024 में कमाल की फॉर्म में चल रहे सॉल्ट 

    IPL 2024 में सॉल्ट ने 9 मुकाबले खेले हैं और 1 बार नाबाद रहते हुए 49 की औसत से उन्होंने 392 रन बनाए हैं।

    उन्होंने 180.65 की धमाकेदार स्ट्राइक रेट से इस सीजन बल्लेबाजी की है। सॉल्ट का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 89* रन रहा है।

    अब वह इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 5वें स्थान पर हैं। उनसे ज्यादा रन विराट कोहली (500), ऋतुराज गायकवाड़ (447), साई सुदर्शन (418) और ऋषभ पंत (398) ने बनाए हैं।

    शानदार

    शानदार चल रहा है सॉल्ट का टी-20 करियर 

    विकेटकीपर बल्लेबाज सॉल्ट का टी-20 करियर शानदार चल रहा है। उन्होंने अब तक 237 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें लगभग 155 की स्ट्राइक रेट के साथ 5,700 रन बनाए हैं।

    इस बीच उन्होंने 2 शतक के अलावा 36 अर्धशतक लगाए हैं।

    उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट टीम की ओर से 21 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें 35.50 की औसत और 165.97 की स्ट्राइक रेट के साथ 639 रन अपने नाम किए हैं।

    अर्धशतक

    KKR के पिछले मैच में भी लगाया था शानदार अर्धशतक 

    KKR ने अपना पिछला मैच पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ खेला था। सॉल्ट ने उस मुकाबले में भी धमाकेदार बल्लेबाजी की थी। पारी के तीसरे ओवर में हर्षल पटेल को उन्होंने 2 छक्के और 1 चौका लगाया था।

    उनके बल्ले से 6 चौके और 6 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 202.70 की रही थी। सॉल्ट ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था।

    वह 37 गेंदों पर 75 रन बनाकर आउट हुए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 क्रिकेट
    IPL 2024

    ताज़ा खबरें

    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार की पावर स्टीयरिंग क्यों होती है खराब? जानिए कैसे करें समाधान  कार

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL 2024: केएल राहुल का KKR के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में KKR और LSG का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: KKR बनाम LSG की ईडन गार्डन पर होगी भिड़ंत, जानिए पिच और मौसम रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    KKR बनाम LSG: मिचेल स्टार्क ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: LSG बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2024
    IPL 2024: CSK बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2024
    IPL 2024: डेविड मिलर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े गुजरात टाइटंस
    IPL में GT और RCB का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  गुजरात टाइटंस

    टी-20 क्रिकेट

    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: तीसरे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    IPL 2024: MI बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  राजस्थान रॉयल्स
    IPL में 250 मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बने दिनेश कार्तिक, जानिए उनके आंकड़े और रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: एक पारी के दौरान पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024

    IPL 2024: विराट कोहली का GT के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: अजिंक्य रहाणे का SRH के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम MI: जैक फ्रेजर-मैक्गर्क ने सिर्फ 15 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, पहले शतक से चूके इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: अभिषेक शर्मा का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025