NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे विश्व कप 2019 के बाद से पावरप्ले में संघर्ष कर रहे हैं रूट, जानिए आंकड़े  
    अगली खबर
    वनडे विश्व कप 2019 के बाद से पावरप्ले में संघर्ष कर रहे हैं रूट, जानिए आंकड़े  
    पिछले कुछ सालों से पॉवरप्ले में खराब रहा है रूट का प्रदर्शन (तस्वीर: एक्स/@englandcricket)

    वनडे विश्व कप 2019 के बाद से पावरप्ले में संघर्ष कर रहे हैं रूट, जानिए आंकड़े  

    लेखन अंकित पसबोला
    Oct 26, 2023
    06:12 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 में जो रूट श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और महज 3 रन बनाकर आउट हुए।

    पूर्व इंग्लिश कप्तान चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हुए।

    वह पारी के 10वें ओवर में दूसरे विकेट के रूप में पवेलियन लौटे थे।

    आइए रूट के वनडे विश्व कप 2019 के बाद से पॉवरप्ले के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    पॉवरप्ले

    पॉवरप्ले में बेहद निराशाजनक रहा है रूट का प्रदर्शन 

    क्रिकइंफो के अनुसार, रूट 2019 विश्व कप के बाद से वनडे में 17 बार पावरप्ले में बल्लेबाजी करने आए हैं। इस दौरान लगभग 10 मौकों पर वह पहले 10 ओवर के अंदर आउट हुए हैं।

    पिछले 4 साल के अंतराल में उन्होंने पावरप्ले में 131 गेंदों पर महज 5 की औसत से सिर्फ 50 रन बनाए हैं।

    वह निश्चित तौर पर अपने इन आंकड़ों में सुधार करना चाहेंगे।

    आंकड़े

    2019 से रूट का वनडे में प्रदर्शन

    कुल मिलाकर रूट ने 2019 विश्व कप के बाद से अब तक 24 वनडे मैच खेले हैं। वह इस अवधि में 29.73 की औसत से 565 रन ही बना सके हैं। इस बीच उन्होंने 5 अर्धशतक लगाए हैं।

    रूट ने 2019 विश्व कप में इंग्लैंड की खिताबी जीत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने 61.78 की औसत से 556 रन बनाए थे।

    वह उस संस्करण में इंग्लैंड क्रिकेट टीम से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।

    मौजूदा विश्व कप

    मौजूदा विश्व कप में कैसा रहा है रूट का प्रदर्शन?

    विश्व कप 2023 में रूट ने अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 77 रन की पारी खेली थी। उन्होंने अपनी लय को बरकरार रखते हुए बांग्लादेश के खिलाफ हुए अगले मैच में 82 रन बनाए थे।

    अच्छी शुरुआत के बाद वह फॉर्म को जारी नहीं रख सके। इसके बाद उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 11 रन, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 रन और श्रीलंका के खिलाफ 3 रन बनाए।

    रूट अब तक 5 मैचों में 175 रन बना चुके हैं।

    आंकड़े

    रूट के वनडे करियर पर एक नजर 

    रूट का वनडे करियर बेमिसाल रहा है। उन्होंने अब तक वनडे क्रिकेट में 167 मैचों की 156 पारियों में 48.27 की औसत और 86.87 की स्ट्राइक रेट के साथ 6,421 रन बनाए हैं।

    इस बीच उन्होंने 133* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 16 शतक और 38 अर्धशतक लगाए हैं।

    वह इंग्लैंड की ओर से इस प्रारूप में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 50 ओवर प्रारूप में उनसे ज्यादा रन इयोन मोर्गन (6,957) ने बनाए हैं।

    जानकारी

    विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज हैं रूट 

    रूट अब तक विश्व कप के इतिहास में 22 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 49.10 की औसत से 933 रन बनाए हैं। इस बीच वह 3 शतक और 5 अर्धशतक लगा चुके हैं। वह विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जो रूट
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023
    वनडे क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    जो रूट

    एशेज 2023: जो रूट का ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ प्रदर्शन  एशेज सीरीज
    WTC 2021-23: दूसरे चरण में इन 5 बल्लेबाजों ने बनाए सर्वाधिक रन, जानिए उनके आंकड़े स्टीव स्मिथ
    एशेज सीरीज: नाथन लियोन के खिलाफ कैसा है जो रूट का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  एशेज सीरीज
    WTC के दूसरे चक्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे जो रूट, जानिए उनके आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    विश्व कप 2023: अफगानिस्तान की ओर से 150 वनडे खेलने वाले पहले क्रिकेटर बने मोहम्मद नबी वनडे विश्व कप 2023
    इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज के एशिया में 1,000 वनडे रन पूरे, जानिए आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    रहमानुल्लाह गुरबाज ने जमाया वनडे विश्व कप में पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    विश्व कप: अफगानिस्तान ने बनाया सर्वाधिक पावरप्ले स्कोर, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023: महमूदुल्लाह ने जमाया वनडे करियर का चौथा शतक, जानिए उनके आंकड़े  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रन के बड़े अंतर से हराया दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023, ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड: अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और रोचक आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2023: भारतीय टीम को लगा झटका, हार्दिक पांड्या आने वाले 2 मुकाबलों से बाहर हार्दिक पांड्या

    वनडे क्रिकेट

    वनडे विश्व कप 2023: इंग्लैंड टीम में शामिल किए गए ब्रायडन कार्से, टोपली की लेंगे जगह वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: रहमानुल्लाह गुरबाज ने जमाया वनडे करियर का चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    विश्व कप 2023: अफगानिस्तान ने वनडे क्रिकेट इतिहास में पहली बार पाकिस्तान को हराया  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023, बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका: वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और रोचक आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025