Page Loader
BCCI सचिव जय शाह बने पिता, पत्नी ऋषिता पटेल ने दिया बेटे को जन्म 
जय शाह बने बेटे के पिता (तस्वीर: एक्स/@jayshah)

BCCI सचिव जय शाह बने पिता, पत्नी ऋषिता पटेल ने दिया बेटे को जन्म 

संपादन Manoj Panchal
Nov 24, 2024
08:31 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की बड़ी नीलामी के पहले दिन एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह के घर में किलकारी गूंजी है। उनकी पत्नी ऋषिता पटेल ने बेटे को जन्म दिया है। शाह पहले से 2 बेटियों के पिता हैं। नीलामी के दौरान IPL के चेयरमैन अरुण धूमल ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने इसकी घोषणा करते हुए BCCI के सचिव को बधाई दी।

बयान

धूमल ने क्या कहा?

धूमल ने शाह को बधाई देते हुए कहा, "मैं भारत के ऑफ-फील्ड कप्तान जय शाह को उनके बेटे के जन्म पर बधाई देता हूं।" बता दें कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी हाल ही में पिता बने हैं। उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने भी बेटे को जन्म दिया था। शाह इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के नए अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए थे। 35 साल के शाह सबसे कम उम्र के ICC अध्यक्ष बनेंगे। वह दिसंबर में अपना कार्यभार संभालेंगे।

शादी 

2015 में हुई थी शाह की शादी

शाह देश के गृहमंत्री और भाजपा नेता अमित शाह के बेटे हैं। उन्होंने 10 फरवरी, 2015 को ऋषिता से शादी की थी। ऋषिता गुजरात के बिजनेसमैन गुणवंतभाई पटेल की बेटी हैं। ऋषिता और शाह कॉलेज में दोस्त हुआ करते थे। दोनों ने 2015 में परिवार की रजामंदी से शादी की थी। उनकी शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश की कई बड़ी राजनितिक हस्तियां शामिल हुईं थीं।