NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL: जसप्रीत बुमराह ने MI के लिए पूरे किए 150 विकेट, ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज 
    अगली खबर
    IPL: जसप्रीत बुमराह ने MI के लिए पूरे किए 150 विकेट, ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज 
    जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की है (तस्वीर: एक्स/@mipaltan)

    IPL: जसप्रीत बुमराह ने MI के लिए पूरे किए 150 विकेट, ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज 

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 24, 2024
    10:05 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 5वें मैच में जसप्रीत बुमराह ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मैच में उन्होंने मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेलते हुए 150 विकेट पूरे कर लिए हैं।

    वह ऐसा करने वाले MI के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने हैं। बुमराह IPL 2023 में चोटिल होने के कारण एक भी मैच नहीं खेल पाए थे।

    ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

    गेंदबाजी

    कैसी रही बुमराह की गेंदबाजी?

    बुमराह ने मैच में 4 ओवर गेंदबाजी की और 14 रन देकर 3 विकेट झटके। उनकी इकॉनमी सिर्फ 3.50 की रही।

    इस खिलाड़ी ने रिद्धिमान साहा (19), साई सुदर्शन (45) और डेविड मिलर (12) को पवेलियन की राह दिखाई।

    नई गेंद के साथ बुमराह को गेंदबाजी नहीं मिली थी। जब हार्दिक पांड्या और ल्यूक वुड ज्यादा रन खर्च करने लगे तो बुमराह गेंदबाजी करने आए और आते ही इस खिलाड़ी ने कमाल कर दिया।

    MI

    MI के लिए पूरे किए 150 विकेट 

    बुमराह MI के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। इस खिलाड़ी के नाम 151 विकेट है।

    पहले स्थान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम और MI के पूर्व दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा हैं। उन्होंने 195 विकेट झटके हैं।

    इन दोनों के अलावा MI के लिए 100 से ज्यादा विकेट सिर्फ हरभजन सिंह (147) ने झटके हैं। MI के एक और दिग्गज खिलाड़ी किरोन पोलार्ड (79) चौथे स्थान पर हैं।

    रिकॉर्ड

    बुमराह ने मलिंगा का यह रिकॉर्ड तोड़ा 

    बुमराह IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा बार 3 विकेट हॉल (20) लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। उन्होंने मलिगा को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 19 बार यह कारनामा किया था।

    युजवेंद्र चहल (19) मलिंगा के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

    अमित मिश्रा ने 17 बार IPL के इतिहास में 3 विकेट हॉल लिया है। अभी वह लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम का हिस्सा है।

    करियर

    MI के लिए कैसा रहा है बुमराह का प्रदर्शन?

    बुमराह ने MI के लिए पहला मुकाबला साल 2013 में खेला था। वह अभी तक सिर्फ एक ही फ्रेंचाइजी (MI) के लिए खेले हैं।

    124 मैच की 124 पारियों में इस खिलाड़ी ने 23.02 की औसत से 151 विकेट झटके हैं। उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/10 का रहा है।

    बुमराह ने MI के लिए 7.37 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 क्रिकेट
    जसप्रीत बुमराह
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL में PBKS और DC का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  IPL 2024
    IPL 2024: शिखर धवन का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े पंजाब किंग्स
    IPL 2024: डेविड वार्नर का पंजाब किंग्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2024: भुवनेश्वर कुमार का कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े सनराइजर्स हैदराबाद

    टी-20 क्रिकेट

    IPL 2024: ये 5 विदेशी सलामी बल्लेबाज कर सकते हैं बल्ले से कमाल, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    दिनेश कार्तिक हैं IPL में सर्वाधिक बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: इन 5 विकेटकीपर बल्लेबाजों पर रहेंगी सबकी नजरें  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में मुंबई इंडियंस के नाम है छक्कों का यह रिकॉर्ड, 8 संस्करणों में किया ऐसा इंडियन प्रीमियर लीग

    जसप्रीत बुमराह

    भारत बनाम अफगानिस्तान: जसप्रीत बुमराह ने बनाया यह खास रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय वनडे विश्व कप 2023
    भारत बनाम पाकिस्तान: बुमराह ने की रोजर बिन्नी की बराबरी, ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बने वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: बुमराह और जडेजा 4 से कम की इकॉनमी से कर रहे गेंदबाजी वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: जसप्रीत बुमराह ने अब तक फेंकी सबसे ज्यादा डॉट गेंदें, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023

    क्रिकेट समाचार

    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: टेस्ट सीरीज की टीमें, शेड्यूल और अन्य सभी जानकारी बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    IPL इतिहास में गेंदबाजों के कुछ दिलचस्प रिकॉर्ड्स पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: ईशांत शर्मा के नाम दर्ज है पावरप्ले में 5 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स को झटका, डेविड विली नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025