NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: कैसा रहा 5.25 करोड़ रुपये में बिकने वाले RR के जेसन होल्डर का प्रदर्शन?  
    IPL 2023: कैसा रहा 5.25 करोड़ रुपये में बिकने वाले RR के जेसन होल्डर का प्रदर्शन?  
    खेलकूद

    IPL 2023: कैसा रहा 5.25 करोड़ रुपये में बिकने वाले RR के जेसन होल्डर का प्रदर्शन?  

    लेखन आदर्श कुमार
    May 24, 2023 | 11:28 am 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: कैसा रहा 5.25 करोड़ रुपये में बिकने वाले RR के जेसन होल्डर का प्रदर्शन?  
    जेसन होल्डर इस सीजन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में राजस्थान रॉयल्स (RR) का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई। फ्रेंचाइजी ने इस सीजन कुछ महंगे खिलाड़ियों को टीम के साथ जोड़ा था। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी जेसन होल्डर भी उनमें से एक थे। उन्हें 5.25 करोड़ रुपये में फ्रेंचाइजी ने खरीदा था। लीग के कई मैचों में वो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    IPL 2023 में कैसा रहा होल्डर का प्रदर्शन?

    होल्डर को इस सीजन RR के लिए सिर्फ 8 मैच खेलने का मौका मिला। इस दौरान उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने इन मुकाबलों में सिर्फ 4 विकेट लिए। इस दौरान उनका औसत 71.00 का था। उन्होंने 9.96 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की। होल्डर की स्ट्राइक रेट 42.75 की रही। उन्होंने 171 गेंदें फेंकी और उनके खिलाफ बल्लेबाजों ने 284 रन बनाए। बल्लेबाजी में भी वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने 8 मैच में 12 रन बनाए।

    2 करोड़ रुपये थी होल्डर की बेस प्राइस 

    IPL 2023 की नीलामी में होल्डर की बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये थी। पिछले सीजन में होल्डर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेले थे। टीम ने उन्हें इसके बाद रिलीज कर दिया था। 2022 में होल्डर ने 12 मैच खेले और 9.67 की औसत से 58 रन बनाए थे। होल्डन ने 12 मैचों में 14 विकेट भी झटके थे। उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 3/31 रही थी। उनके इसी प्रदर्शन के आधार पर RR की टीम ने उन्हें अपने साथ जोड़ा।

    कैसा रहा है होल्डर का IPL करियर?

    होल्डर ने पहली बार 2013 में अपना IPL डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक IPL में 46 मैच खेले हैं, जिसमें 12.33 की औसत और 122.75 की स्ट्राइक रेट से 259 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 1 भी शतक और अर्धशतक नहीं लगाया है। होल्डर ने 46 मैच में 27.57 की औसत से 53 विकेट भी झटके हैं। उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 4/52 की रही है। होल्डर ने IPL में एक बार 4 विकेट लिए हैं।

    इस सीजन कैसा रहा RR का प्रदर्शन?

    इस सीजन RR ने 14 मैच खेले। 7 मुकाबलों में टीम को जीत और 7 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा। वह 14 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रही। शुरुआती मुकाबलों में RR का प्रदर्शन शानदार रहा था, लेकिन इसके बाद वह लय में नजर नहीं आए। संजू सैमसन की कप्तानी भी कुछ खास नहीं रही। जोस बटलर भी दूसरे हाफ में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। इसी कारण टीम कुछ खास नहीं कर पाई।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    IPL 2023
    राजस्थान रॉयल्स
    जेसन होल्डर
    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023

    IPL 2023: लीग मैचों में 19 विकेट झटकने वाले मोहम्मद सिराज के प्रदर्शन पर एक नजर मोहम्मद सिराज
    IPL 2023: पिछले 5 सीजन से पहले फाइनल में पहुंचने वाली टीम ने जीता है खिताब इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: CSK ने GT को हराकर 10वीं बार किया फाइनल में प्रवेश, बने ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम GT: जडेजा के IPL में 150 विकेट पूरे, बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2023: यशस्वी जायसवाल के लिए यादगार रहा यह सीजन, जानिए उनके आंकड़े  यशस्वी जायसवाल
    IPL 2023: RR ने PBKS को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: यशस्वी जायसवाल ने किया कारनामा, एक सीजन में सर्वाधिक रन वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बने  इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम PBKS: देवदत्त पडिक्कल ने जमाया IPL करियर का 9वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  देवदत्त पडिक्कल

    जेसन होल्डर

    दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज: होल्डर ने पूरे किए 150 टेस्ट विकेट, विशेष क्लब में हुए शामिल  टेस्ट क्रिकेट
    दूसरा टेस्ट: जिम्बाब्वे के खिलाफ वेस्टइंडीज ने हासिल की महत्वपूर्ण बढ़त, ऐसा रहा दूसरा दिन  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    IPL 2023: नीलामी के बाद LSG की टीम, ये हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2023: नीलामी के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम, जानिए क्या हो सकती है प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: LSG बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एमए चिदंबरम स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    एक IPL सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बने शुभमन गिल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: दीपक चाहर ने तोड़ा जहीर खान का रिकॉर्ड, पावरप्ले में ले चुके हैं 53 विकेट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: इन अनकैप्ड खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से बटोरी वाहवाही, जानिए रोचक आंकड़े  IPL 2023
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023