NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL: मुंबईं इंडियंस ने जेसन बेहरेनडॉर्फ को अपने साथ जोड़ा, RCB से किया ट्रेड
    खेलकूद

    IPL: मुंबईं इंडियंस ने जेसन बेहरेनडॉर्फ को अपने साथ जोड़ा, RCB से किया ट्रेड

    IPL: मुंबईं इंडियंस ने जेसन बेहरेनडॉर्फ को अपने साथ जोड़ा, RCB से किया ट्रेड
    लेखन अंकित पसबोला
    Nov 13, 2022, 11:16 am 1 मिनट में पढ़ें
    IPL: मुंबईं इंडियंस ने जेसन बेहरेनडॉर्फ को अपने साथ जोड़ा, RCB से किया ट्रेड
    पहले भी मुंबई से खेल चुके हैं बेहरेनडॉर्फ (तस्वीर: ट्विटर/cricketcomau)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 से पहले मुंबई इंडियंस (MI) ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ को अपने साथ शामिल कर लिया है। MI ने उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से ट्रेड करके अपने साथ जोड़ा है। बता दें वह इससे पहले भी लीग में MI का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। IPL ने आधिकारिक तौर पर बेहरेनडॉर्फ के ट्रेड की जानकारी दी है। इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    बेहरेनडॉर्फ को RCB से MI में ट्रेड किया गया है- IPL

    IPL ने इस बारे में आधिकारिक बयान जारी करके कहा, "ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ को आगामी IPL सीजन 2023 के लिए RCB से MI में ट्रेड किया गया है। उन्हें RCB द्वारा 2022 की नीलामी में 75 लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा गया था। IPL 2023 के अगले संस्करण में वह MI का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह इससे पहले MI की ओर से पांच मैच खेल चुके हैं।"

    2020 के बाद फिर से मुंबई से जुड़े बेहरेनडॉर्फ

    बेहरेनडॉर्फ पिछले पांच साल से IPL का हिस्सा हैं लेकिन उन्होंने इनमें से चार साल बेंच पर बिताए हैं। वह 2018 से 2020 तक मुंबई के साथ थे लेकिन उन्हें सिर्फ 2019 सीजन में खेलने का मौका मिला था। उस साल उन्होंने पांच मैचों में पांच विकेट लिए थे। 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें जोश हेजलवुड के रिप्लेसमेंट रूप में अपने साथ जोड़ा था। वहीं IPL 2022 से पहले उन्हें RCB ने खरीदा था।

    बेहरेनडॉर्फ का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर

    बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बेहरेनडॉर्फ ने 2017 में भारत के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपना पदार्पण किया था। उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया की जर्सी में नौ टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 26.71 की औसत और 8.50 की इकॉनमी रेट से सात विकेट हासिल किए हैं। वह आखिरी बार 2021 में कोई टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। उन्होंने अब तक कुल 105 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 117 विकेट अपने नाम किए हैं।

    IPL 2022 में MI ने किया था खराब प्रदर्शन

    MI ने पिछले सीजन के पहले आठ मैच लगातार गंवा दिए थे और इसके साथ ही प्ले-ऑफ में जाने की उनकी उम्मीदें भी समाप्त हो चुकी थीं। इसके बाद उन्होंने लगातार दो मैच जीतते हुए वापसी के कुछ संकेत दिए थे। हालांकि, अगले चार में से दो मैच गंवाने के साथ ही उनका सीजन 10 हार के साथ समाप्त हुआ। लखनऊ और कोलकाता ने MI को IPL 2022 में दो-दो बार हराया।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    मुंबई इंडियंस

    ताज़ा खबरें

    इस तरह से करें न्यूड मेकअप, मिलेगा काफी अच्छा लुक मेकअप टिप्स
    दीप्ति शर्मा महिला क्रिकेट में लिख रही हैं सफलता की नई इबादत, जानिए उनके दमदार रिकॉर्ड्स  दीप्ति शर्मा
    एथर एनर्जी ने पार किया एक लाख यूनिट्स इलेक्ट्रिक स्कूटर उत्पादन का आंकड़ा एथर एनर्जी
    पर्यावरण के अनुकूल फर्नीचर का इस्तेमाल क्यों करना चाहिए? विशेषज्ञों से जानें जवाब पर्यावरण

    इंडियन प्रीमियर लीग

    कोहली या रोहित नहीं, क्रिकेट के दिग्गजों ने इस खिलाड़ी को चुना IPL का महानतम बल्लेबाज सुरेश रैना
    कुंबले और गेल समेत इन दिग्गजों ने एमएस धोनी को बताया IPL का सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: इस बार जोधपुर में भी खेले जा सकते हैं कुछ मैच BCCI
    मुंबई इंडियंस और ऑस्ट्रेलिया की परेशानी बढ़ा सकते हैं कैमरून ग्रीन, गेंदबाजी करना मुश्किल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इयान हीली बोले- क्रिकेट खेलने वाले देशों के बीच विश्वास कम हो रहा ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी: कर्नाटक ने उत्तराखंड को 116 पर किया ढेर, जानिए आज के मैचों का हाल  रणजी ट्रॉफी
    अजिंक्य रहाणे ने साइन की काउंटी डील, जून में लिसेस्टरशायर से जुड़ेंगे अजिंक्य रहाणे
    टी-20 विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, नियमित कप्तान निकेर्क बाहर महिला टी-20 विश्व कप

    मुंबई इंडियंस

    दुनिया के टॉप-5 इंस्टाग्राम अकाउंट्स वाली खेल की टीमों में RCB इकलौती भारतीय टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    महिला IPL की पांच टीमों का ऐलान, अडानी ग्रुप ने 1,289 करोड़ रुपये में खरीदी टीम महिला क्रिकेट
    राहुल द्रविड़ आज मना रहे अपना 50वां जन्मदिन, जानिए उनके आंकड़े और रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    BCCI ने तेज की महिला IPL की तैयारी, टीमों की बोली लगाने के लिए ITT जारी BCCI

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023