NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रजत पाटीदार को बनाया अपनी टीम का कप्तान 
    अगली खबर
    IPL: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रजत पाटीदार को बनाया अपनी टीम का कप्तान 
    रजत पाटीदार RCB के नए कप्तान होंगे (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रजत पाटीदार को बनाया अपनी टीम का कप्तान 

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 13, 2025
    11:55 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम ने रजत पाटीदार को कप्तान नियुक्त किया है।

    RCB अब तक एक बार भी IPL का खिताब नहीं जीत पाई है। ऐसे में रजत के लिए ये बहुत बड़ी चुनौती होगी।

    रजत से पहले फाफ डु प्लेसिस टीम के कप्तान थे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपने साथ नहीं रखा। अब वह दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

    आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।

    बयान

    रजत ने कप्तान बनने के बाद क्या कहा?

    कप्तान बनने के बाद रजत ने कहा, "मैं खिलाड़ियों को आत्मविश्वास देना चाहता हूं। मेरे आसपास बहुत सारे लीडर हैं, इससे मुझे भी मदद मिलेगी। विराट कोहली का अनुभव और विचार मुझे नेतृत्व करने में मदद करेंगे।"

    टीम के कोच एंडी फ्लावर ने कहा, "रजत में सादगी है, वह अपने आस-पास के लोगों की परवाह करते हैं। हमने करीब से देखा है कि उन्होंने मध्य प्रदेश का नेतृत्व कैसे किया, हमें यह बहुत पसंद आया।"

    रिटेन

    11 करोड़ रुपये में रजत को RCB ने किया था रिटेन 

    RCB ने विराट कोहली और यश दयाल के साथ रजत को अपने साथ बरकरार रखा था।

    RCB ने कोहली को 21 करोड़ रुपये, पाटीदार को 11 करोड़ रुपये और दयाल को 5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

    रजत ने अपना पहला IPL मैच साल 2021 में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ खेला था। तभी से वह RCB की टीम का हिस्सा बने हुए हैं।

    घरेलू क्रिकेट में रजत मध्य प्रदेश के लिए कप्तानी कर चुके हैं।

    आंकड़े

    कैसे रहे हैं रजत के आंकड़े?

    IPL में रजत ने 27 मुकाबले खेले हैं। इसकी 24 पारियों में 34.73 की औसत और 158.84 की स्ट्राइक रेट के साथ 799 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 1 शतक और 7 अर्धशतक निकले हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 112* रन रहा है।

    टी-20 क्रिकेट की बात करें तो इस खिलाड़ी ने 75 मैच की 71 पारियों में 38.48 की औसत के साथ 2,463 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 शतक और 24 अर्धशतक निकले हैं।

    दल

    ऐसा है RCB का पूरा दल 

    बल्लेबाज: विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, स्वास्तिक चिकारा, लियाम लिविंगस्टोन, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा और फिलिप साल्ट।

    ऑलराउंडर: स्वाप्निल सिंह, जेकब बेथल, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, मनोज भांडागे और मोहित राठी।

    गेंदबाज: सुयश शर्मा, यश दयाल, लुंगी एनगिडी, रसीख दर सलाम, नुवन थुसारा, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार और अभिनदंन सिंह।

    प्लेइंग इलेवन

    ऐसी हो सकती है RCB की मजबूत प्लेइंग इलेवन 

    RCB अपनी मजबूत प्लेइंग इलेवन के लिए सॉल्ट, लिविंगस्टोन, डेविड और हेजलवुड के रूप में विदेशी खिलाड़ियों का चुनाव कर सकती है।

    सॉल्ट और कोहली सलामी बल्लेबाज की भूमिका में खेल सकते हैं। रसिख सलाम को RCB की टीम इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल कर सकती है।

    RCB की संभावित टीम: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    रजत पाटीदार
    इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    करियर बदलने के दौरान पैसे बचाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान? पर्सनल फाइनेंस
    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ गुजरात टाइटंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    RCB बनाम DC: यश दयाल ने किया IPL में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े IPL 2024
    IPL 2024: प्लेऑफ की दौड़ हुई दिलचस्प, जानिए सभी टीमों का समीकरण इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: RCB बनाम CSK मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2024
    IPL 2024: विराट कोहली का CSK के खिलाफ बेहतरीन रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    रजत पाटीदार

    IPL 2022: एलिमिनेटर मुकाबले में शतक लगाने वाले रजत पाटीदार कौन हैं? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: कम दामों में बिके इन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    रणजी ट्रॉफी 2021-22: पहले सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश ने बंगाल को हराया, फाइनल में किया प्रवेश क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी, फाइनल: यश और शुभम ने लगाए शतक, मध्य प्रदेश बढ़त की ओर क्रिकेट समाचार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2025 नीलामी: गेराल्ड कोएट्जी को 2.40 करोड़ रुपये में इस टीम ने खरीदा IPL 2025
    IPL 2025 नीलामी: तुषार देशपांडे को 6.50 करोड़ रुपये में किस टीम ने खरीदा? IPL 2025
    IPL 2025 नीलामी: आकाश दीप को LSG ने 8 करोड़ रुपये में खरीदा IPL 2025
    IPL 2025 नीलामी: लॉकी फर्ग्यूसन को PBKS ने उनके बेस प्राइस पर खरीदा IPL 2025

    टी-20 क्रिकेट

    अंडर-19 टी-20 विश्व कप 2025: नाइजीरिया महिला क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर किया उलटफेर क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम इंग्लैंड: पहले टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टी-20 के लिए घोषित की अपनी प्लेइंग इलेवन  भारतीय क्रिकेट टीम
    लगभग 6 साल से घरेलू सरजमीं पर टी-20 सीरीज नहीं हारी भारतीय क्रिकेट टीम, जानिए आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025