NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / मुंबई इंडियंस के हेड कोच बनेंगे मार्क बाउचर- रिपोर्ट
    अगली खबर
    मुंबई इंडियंस के हेड कोच बनेंगे मार्क बाउचर- रिपोर्ट
    MI के साथ नई पारी खेलेंगे मार्क बाउचर (तस्वीर: ट्विटर/@OfficialCSA)

    मुंबई इंडियंस के हेड कोच बनेंगे मार्क बाउचर- रिपोर्ट

    लेखन मनोज शर्मा
    Sep 15, 2022
    04:46 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (MI) दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर मार्क बाउचर को अपना हेड कोच नियुक्त करने के लिए तैयार है।

    बाउचर, महेला जयवर्धने की जगह लेंगे जिन्होंने हाल ही में इस्तीफा दिया था। MI ने जयवर्धने को हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट की नई जिम्मेदारी सौंपी है।

    बाउचर ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह टी-20 विश्व कप 2022 के बाद दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच का पद छोड़ देंगे।

    रिपोर्ट

    MI केपटाउन से जुड़े साइमन कैटिच

    पहले खबर आई थी कि बाउचर साउथ अफ्रीका टी-20 लीग में MI केपटाउन के हेड कोच बनेंगे।

    हालांकि, फ्रेंचाइजी ने गुरुवार को ही इस बात की घोषणा की है कि पूर्व ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर साइमन कैटिच MI केपटाउन के हेड कोच होंगे।

    MI केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला बतौर बल्लेबाजी कोच कैटिच की सहायता करेंगे। जेम्स पैमेंट फील्डिंग कोच बने रहेंगे, जबकि रॉबिन पीटरसन महाप्रबंधक बने रहेंगे।

    MI

    क्या जयवर्धने के नक्शेकदम पर चलेंगे बाउचर?

    MI टीम IPL इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी है। उनकी सफलता में योग्य कोचिंग स्टाफ का बड़ा योगदान रहा है।

    जयवर्धने साल 2017 में MI के हेड कोच बने थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें तीन बार टीम को चैंपियन बनाया। वे स्टीफन फ्लेमिंग के बाद IPL के दूसरे सबसे सफल कोच हैं।

    ये देखना दिलचस्प होगा कि बाउचर पूर्व श्रीलंकाई कप्तान जयवर्धने के नक्शेकदम पर ही चलेंगे या कुछ अलग करने का प्रयास करेंगे।

    अनुबंध

    CSA के साथ 2023 वनडे विश्व कप तक था बाउचर का अनुबंध

    बता दें कि बाउचर का क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) के साथ करार विश्व कप 2023 (वनडे) तक है, लेकिन उन्होंने इससे पहले ही इस करार को खत्म करने का फैसला लिया है। हालांकि, इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

    अब दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ बाउचर का अंतिम द्विपक्षीय दौरा भारत के खिलाफ होगा, जो 28 सितंबर से शुरू होगा।

    दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ बाउचर का अंतिम टूर्नामेंट टी-20 विश्व कप 2022 होगा।

    कोचिंग

    कोच बाउचर के नेतृत्व में कैसा रहा दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन?

    पूर्व विकेटकीपर बाउचर दिसंबर 2019 में टीम के हेड कोच बने थे। प्रोटियाज ने उनके मार्गदर्शन में 11 टेस्ट मैचों में जीत हासिल की, जिसमें इस साल की शुरुआत में भारत के खिलाफ 2-1 सीरीज जीत भी शामिल है।

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम वर्तमान में ICC विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की तालिका में दूसरे स्थान पर है, जिसका श्रेय बाउचर की कोचिंग को जाता है।

    टीम ने बाउचर के नेतृत्व में 12 वनडे और 23 टी-20 मैच भी जीते हैं।

    क्रिकेट करियर

    ऐसा रहा है बाउचर का क्रिकेट करियर

    बाउचर ने 13 साल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में दक्षिण अफ्रीका की ओर से 147 टेस्ट मैच (206 पारी, 5,515 रन, 30.03 औसत, पांच शतक और 35 अर्धशतक) खेले हैं।

    वहीं उन्होंने ने 295 वनडे (221 पारी, 4,686 रन, 28.57 औसत, एक शतक और 26 अर्धशतक) और 25 टी-20 (21 पारी, 268 रन, 17.87 औसत) मैच खेले हैं।

    उन्होंने 31 IPL मैच (24 पारी, 394 रन, 28.14 औसत, एक अर्धशतक) भी खेले हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस
    मार्क बाउचर

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2022: कम दामों में बिके इन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन IPL 2022
    हार्दिक पंड्या बनाम संजू सैमसन: कप्तानी में कैसे रहे दोनों के आंकड़े? संजू सैमसन
    IPL 2022: इस सीजन में बने ये शर्मनाक रिकॉर्ड्स क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    IPL 2022: सीजन की बेस्ट प्लेइंग इलेवन, जो किसी भी टीम को हरा देगी हार्दिक पांड्या

    मुंबई इंडियंस

    IPL: चेन्नई के खिलाफ कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: क्या हैं मुंबई इंडियंस की लगातार सात हार के मुख्य कारण? इंडियन प्रीमियर लीग
    LSG बनाम MI: जानें मुकाबले का ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    LSG बनाम MI: टॉस जीतकर मुंबई की पहले गेंदबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग

    मार्क बाउचर

    पाकिस्तान दौरे के बाद दक्षिण अफ्रीका टेस्ट टीम की कप्तानी से हटाए जाएंगे डिकॉक क्रिकेट समाचार
    टी-20 विश्व कप के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम के हेडकोच पद को छोड़ देंगे मार्क बाउचर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025