
IPL: नंबर-3 या उससे निचले पायदान पर सर्वाधिक सीजन में 500 रन बनाने वाले बल्लेबाज
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में इस बार बल्लेबाजी में कई रिकॉर्ड्स बने और टूटे हैं।
इसी क्रम में कई बल्लेबाजों ने 500 रनों का आंकड़ा भी पार किया है। वहीं, कुछ चुनिंदा बल्लेबाज 600 रन के आंकड़े को भी पार करने में सफल रहे हैं।
इस बीच IPL इतिहास में नंबर-3 या उससे निचले पायदान पर सर्वाधिक सीजन में 500 रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।
#1
सुरेश रैना (2010, 2013 और 2014)
सुरेश रैना IPL इतिहास के सबसे सफल मैच फिनिशर में शुमार रहे हैं। उन्होंने मध्यक्रम में कई मैच जिताऊ पारियां खेलीं थीं।
उन्होंने 2010 में 16 पारियों में 47.27 की औसत और 142.85 की स्ट्राइक रेट के साथ 520 रन बनाए थे। उस सीजन में CSK ने खिताब जीता था।
2013 में उन्होंने 17 पारियों में 42.15 की औसत और 150.13 की स्ट्राइक रेट से 548 रन बनाए थे।
2014 में उन्होंने 40.23 की औसत से 523 रन बनाए थे।
#2
विराट कोहली (2011 और 2013)
विराट कोहली अब तक कुल 8 सीजन में 500 से अधिक रन बना चुके हैं। हालांकि, सिर्फ 2 बार उन्होंने गैर सलामी बल्लेबाज के तौर पर ये आंकड़ा छूआ था।
2011 में उन्होंने 16 पारियों में 46.41 की औसत और 121.08 की स्ट्राइक रेट से 557 रन बनाए थे। उन्होंने 4 अर्धशतक भी लगाए थे।
2013 में इस दिग्गज बल्लेबाज ने 16 पारियों में 45.2 की औसत और 138.73 की स्ट्राइक रेट से 634 रन बनाए थे।
#3
एबी डिविलियर्स (2015 और 2016)
एबी डिविलियर्स ने 2015 और 2016 में 500 से अधिक रन बनाए थे।
पूर्व दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज ने 2015 में 14 पारियों में 46.63 की औसत और 175.08 की स्ट्राइक रेट से 513 रन बनाए थे। इस बीच 133* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 1 शतक और 2 अर्धशतक भी लगाए थे।
उन्होंने साल 2016 के सीजन में 52.84 की औसत से 687 रन बनाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 168.79 की रही थी।
#4
ग्लेन मैक्सवेल (2014 और 2021)
गैर सलामी बल्लेबाज के तौर पर ग्लेन मैक्सवेल भी 2 बार (2014 और 2021) सीजन में 500 से अधिक रन बना चुके हैं।
2014 में उन्होंने PBKS से खेलते हुए 16 पारियों में 34.50 की औसत और 187.75 की स्ट्राइक रेट के साथ 552 रन बनाए थे। उस सीजन में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने 4 अर्धशतक लगाए थे।
IPL 2021 में उन्होंने RCB का प्रतिनिधित्व करते हुए 42.75 की औसत से 513 रन बनाए थे।
#5
सूर्यकुमार यादव (2023 और 2025)
MI के प्रमुख बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इस सीजन में जोरदार फॉर्म में चल रहे हैं। MI को प्लेऑफ में पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रही है।
IPL 2025 में वह 600 से अधिक रन बना चुके हैं।
इससे पहले 2023 सीजन में उन्होंने 16 पारियों में 43.21 की औसत और 181.13 की स्ट्राइक रेट के साथ 605 रन बनाए थे। उस सीजन में सूर्यकुमार ने 1 शतक और 5 अर्धशतक भी लगाए थे।