Page Loader
IPL इतिहास में केवल 5 खिलाड़ी कर सके हैं यह कारनामा, सचिन ने की थी शुरुआत
सचिन तेंदुलकर ने IPL में पहली बार किया था यह कारनामा (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL इतिहास में केवल 5 खिलाड़ी कर सके हैं यह कारनामा, सचिन ने की थी शुरुआत

Mar 21, 2024
03:52 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें संस्करण की शुरुआत शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मैच से होगी। इस बार भी सभी बल्लेबाजों की नजर ऑरेंज कैप हथियाने पर होगी। हालांकि, कुछ खिलाड़ी अपने दमदार प्रदर्शन से ऑरेंज कैप के साथ 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' का पुरस्कार भी जीत लेते हैं, लेकिन ऐसा बहुत कम होता है। यही कारण है कि IPL इतिहास में अब तक 5 खिलाड़ी ही यह कारनामा कर पाए हैं।

शुरुआत

सचिन तेंदुलकर ने की थी इस चुनाैतीपूर्ण कारनामे की शुरुआत

IPL इतिहास में 'ऑरेंज कैप' के साथ 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' का पुरस्कार जीतने का कारनामा सबसे पहले पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने किया था। उन्होंने साल 2010 में मुंबई इंडियंस (MI) से यह उपलब्धि हासिल की थी। उसके बाद साल 2011 में क्रिस गेल, 2016 में RCB की ओर विराट कोहली, साल 2022 में राजस्थान रॉयल्स (GT) की ओर से जोश बटलर और साल 2023 में गुजरात टाइटंस (GT) की ओर से शुभमन गिल ने यह कारनामा किया था।

तरीका

कैसे मिलता है 'ऑरेंज कैप' और 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' पुरस्कार

IPL में ऑरेंज कैप उस खिलाड़ी को दी जाती है जो लीग के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाला बल्लेबाज बनकर उभरता है। इसी तरह 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' के पुरस्कार में कई चीजों का आंकलन किया जाता है। इसमें लीग के दौरान उसका व्यक्तिगत प्रदर्शन, उसके प्रदर्शन से टीम को कितना फायदा हुआ और टीम लीग में कहां तक पहुंच पाई और उसकी नेतृत्व क्षमता के आधार पर पुरस्कार के लिए नामित किया जाता है।