Loading...
IPL 2028 में 12 टीमों के विस्तार पर BCCI का बड़ा बयान आया सामने
IPL में टीमों की संख्या बढ़ाकर 12 करने की संभावना थी (फाइल तस्वीर)

IPL 2028 में 12 टीमों के विस्तार पर BCCI का बड़ा बयान आया सामने

Nov 12, 2026
12:41 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में टीमों की संख्या 10 से बढ़ाकर 12 करने की संभावनाओं को फिलहाल खारिज कर दिया है। उन्होंने साफ किया कि बोर्ड के भीतर इस प्रस्ताव पर अनौपचारिक रूप से भी कोई चर्चा नहीं हुई है। सैकिया के मुताबिक, वैश्विक क्रिकेट बाजार में IPL को लेकर काफी दिलचस्पी है, लेकिन फिलहाल लीग में 2 नई टीमों को शामिल करने की कोई गुंजाइश नहीं है।

बयान

BCCI ने क्या कहा?

सैकिया ने पीटीआई से कहा, "हमने 2028 में IPL को 12 टीमों का टूर्नामेंट बनाने की संभावना पर न तो औपचारिक और न ही अनौपचारिक रूप से कोई चर्चा की है। फिलहाल यह हमारी योजना में शामिल नहीं है। हमारा पूरा ध्यान IPL 2027 पर है जो टूर्नामेंट का 20वां संस्करण होगा। यह एक बड़ा आयोजन होगा। फिलहाल हम इसी की तैयारियों पर ध्यान दे रहे हैं और इससे आगे की कोई योजना नहीं बना रहे हैं।"

BCCI

क्या टीमों का पर्स 125 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 150 करोड़ रुपये होगा? 

सैकिया ने आगे स्पष्ट किया, "मीडिया में जो खबरें चल रही हैं वे कुछ लोगों की कल्पनाओं पर आधारित अटकलें हैं। मैं उन पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। इन खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।"

उन्होंने यह भी बताया कि 2027 की बड़ी नीलामी से पहले टीमों के पर्स को 125 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 150 करोड़ रुपये करने पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है।

ADVERTISEMENT

राशि

IPL की नीलामी 16 दिसंबर को होगी 

सैकिया ने आगे कहा, "खिलाड़ियों के वेतन के लिए निर्धारित राशि बढ़ाने को लेकर फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। अगले साल होने बड़ी नीलामी होनी है, जबकि इस बार ऐसा नहीं होगा। IPL की नीलामी 16 दिसंबर को आयोजित की जाएगी जो मौजूदा चक्र का आखिरी साल है। इसके बाद ही हम वेतन राशि में बढ़ोतरी को लेकर कोई फैसला करेंगे।"

उन्होंने अंत में कहा, "हमारा पूरा ध्यान मार्च 2027 में शुरू होने वाले IPL के आयोजन पर है।"

ADVERTISEMENT