Loading...
IPL: PBKS में शामिल हुए हार्दिक, MI से जुड़े अर्शदीप; जानिए किसे कितने पैसे मिलेंगे
हार्दिक पांड्या अब PBKS के लिए खेलेंगे (फाइल तस्वीर)

IPL: PBKS में शामिल हुए हार्दिक, MI से जुड़े अर्शदीप; जानिए किसे कितने पैसे मिलेंगे

Nov 11, 2026
10:20 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 से पहले मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच बड़ा खिलाड़ी ट्रेड हुआ है। MI के कप्तान हार्दिक पांड्या अब PBKS की ओर से खेलते नजर आएंगे। वहीं, भारत के टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज अर्शदीप सिंह MI का हिस्सा बन गए हैं। इस ट्रेड के तहत दोनों टीमों ने अपने स्टार खिलाड़ियों की अदला-बदली की है। आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।

पैसे

किसे कितने पैसे मिलेंगे?

हार्दिक 18 करोड़ रुपये की कीमत पर PBKS से जुड़ेंगे। इससे पहले MI में उन्हें 16.35 करोड़ रुपये मिल रहे थे।

वहीं, अर्शदीप अपनी मौजूदा कीमत 18 करोड़ रुपये पर ही MI का हिस्सा बनेंगे। इस ट्रेड के साथ हार्दिक का MI के साथ दूसरा कार्यकाल भी समाप्त हो गया है।

वह साल 2015 में पहली बार टीम से जुड़े थे और 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे थे।

गेंदबाज

8 सीजन PBKS का हिस्सा रहे अर्शदीप 

अर्शदीप 8 सीजन तक PBKS के साथ रहने के बाद MI से जुड़ गए हैं। उन्होंने 2019 में PBKS की ओर से ही IPL में डेब्यू किया था और जल्द ही लीग के प्रमुख तेज गेंदबाजों में अपनी पहचान बनाई।

अर्शदीप ने 96 मैचों में 111 विकेट लिए हैं। वह PBKS के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

नई गेंद से विकेट निकालने और डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने में उनकी खास भूमिका रही है।

ADVERTISEMENT

सीजन

IPL 2022 से पहले GT से जुड़ गए थे हार्दिक 

MI के साथ 7 सीजन बिताने के बाद हार्दिक IPL 2022 से पहले गुजरात टाइटंस (GT) से जुड़ गए थे। उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी गई और उन्होंने पहले ही सीजन में GT को चैंपियन बना दिया था।

उनकी कप्तानी में GT ने 2023 में भी फाइनल तक का सफर तय किया था।

इसके बाद 2024 में हार्दिक की MI में वापसी हुई और उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया। हालांकि, MI का प्रदर्शन उनकी कप्तानी में बेहद खराब रहा।

ADVERTISEMENT

करियर

हार्दिक के IPL करियर पर एक नजर 

हार्दिक ने अब तक 162 IPL मुकाबले खेले हैं। इसकी 150 पारियों में 27.87 की औसत और 146.28 की स्ट्राइक रेट से 2,955 रन बनाए हैं।

उनके बल्ले से 10 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 91 रन रहा है।

बतौर गेंदबाज इस खिलाड़ी ने 116 पारियों में 33.54 की औसत और 9.35 की इकॉनमी रेट 82 विकेट लिए हैं।

इस खिलाड़ी ने एक बार 5 विकेट हॉल लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/36 का रहा है।

ADVERTISEMENT